G20: औली युद्धभ्यास, COVID, जैसे तमाम मुद्दों पर गंभीर चर्चा

शाश्वत तिवारी


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया ब्रीफिंग की जिसमे G20, औली में अमेरिका के साथ चल रहे अभ्यास, COVID महामारी समेत कई एहम मुद्दों पर सवालों के जवाब दिए। भारत की G20 अध्यक्षता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये यादगार दिन है और हमारे प्रेसीडेंसी का एक प्रमुख तत्व G20 को जनता के करीब ले जाएगा और हमारी प्रेसीडेंसी को सही मायने में लोगों का G20 बनाने की कोशिश करेगा। पूरे वर्ष विभिन्न जनभागीदारी कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिक जुड़ाव और बड़े पैमाने पर भागीदारी की भी सरकार की योजना है। COVID महामारी पर बोलते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि COVID ने दुनिया भर को प्रभावित किया है, हम आशा करते हैं कि पूरी मानवता जल्द से जल्द इस COVID महामारी पर विजय पायेगी और सभी इससे उभरने में सक्षम है।

जर्मन विदेश मंत्री के भारत के दौरे के बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि 5 और 6 दिसंबर को जर्मन विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक भारत के दौरे पर आ रहीं हैं। वह यहां नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक करेंगी। दोनों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी। औली में अमेरिका के साथ युद्धभ्यास के प्रश्न का जवाब देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि औली में सैन्य अभ्यास का 1993 और 1996 के समझौतों से कोई लेना-देना नहीं है. चीनी पक्ष को 1993 और 1996 के इन समझौतों के अपने स्वयं के उल्लंघन के बारे में सोचने की जरूरत है।

International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More