ब्रिटेन के नए PM ऋषि सुनक का जमशेदपुर से क्या है खास कनेक्शन?

रंजन कुमार सिंह

ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक की सास व इंफोसिस की वाइस चेयरमैन सुधा मूर्ति का जमशेदपुर कनेक्शन रहा है। भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे। वह 28 अक्टूबर को शपथ ले सकते हैं। वह पंजाबी ब्राह्मण माता-पिता ऊषा व यशवीर सुनक की संतान हैं लेकिन ऋषि सुनक का जमशेदपुर से भी खास कनेक्शन है। ऋषि सुनक की सास व इंफोसिस की वाइस चेयरमैन सुधा मूर्ति का जमशेदपुर कनेक्शन रहा है।

ऋषि सुनक की बेंगलुरू में हुई शादी

ज्ञातव्य है कि ऋषि सुनक ने इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति व सुधा मूर्ति की पुत्री अक्षता से बेंगलुरू आकर 2009 में विवाह किया था। दोनों की मुलाकात इंग्लैंड के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में एमबीए की पढ़ाई के दौरान हुई थी। ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के विंचेस्टर कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के लिंकन कॉलेज से फिलोसॉफी और इकॉनोमिक्स की पढ़ाई की। वो स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए कर चुके हैं। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने कुछ साल तक इन्वेस्टमेंट फर्म गोल्डमैन सैक्स के साथ भी काम किया है। इनके पास इनवेस्टमेंट फर्म, एनालिस्ट, गोल्डमैन सैक्श का अनुभव भी है। ब्रिटेन में सुनक का सिक्का चलता है। वो अमीर सांसदों में शुमार हैं और उनकी संपत्ति 7300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की है। तो वहीं उनकी पत्नी अक्षता उनसे कहीं ज्यादा रईस हैं। ऋषि व अक्षता सुनक की दो संतान हैं, जिनका नाम अनुष्का व कृष्णा है। सुनक के श्वसुर इन्फोसिस के फाउंडर नारायणमूर्ति को भी गर्व है कि उनका दामाद बनेगा ब्रिटेन का पीएम, नारायणमूर्ति बोले- हमें उन पर गर्व है।

टाटा मोटर्स की पहली महिला इंजीनियर थीं सुधा मुर्ति

ऋषि सुनक की सास सुधा मूर्ति 1974 में टाटा मोटर्स की पहली महिला इंजीनियर थीं। सुधा मूर्ति के पहले टाटा मोटर्स में महिला इंजीनियर की नियुक्ति नहीं होती थी। जब टाटा मोटर्स में इंजीनियरों के लिए वैकेंसी निकली, तो वह यह देखकर हैरान रह गईं कि उसमें सिर्फ पुरुष अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे। इस बात से सुधा मूर्ति को गुस्सा आया और उन्होंने सीधे जेआरडी टाटा को पत्र लिख दिया। पत्र में लिखा कि जब आप महिलाओं को मौका ही नहीं देंगे, तो वह अपनी क्षमता कैसे साबित करेंगी। उन्होंने पत्र में टाटा समूह पर लैंगिक भेदभाव का आरोप लगाया। यह पत्र मिलते ही जेआरडी के निर्देश पर सुधा मूर्ति का विशेष साक्षात्कार लिया गया और उन्हें नौकरी पर रख लिया गया। सुधा मूर्ति ने जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स के प्लांट में डेवलपमेंट इंजीनियर के पद पर काम किया।

ऋषि सुनक का राजनीतिक सफर

साल 2015, पहली बार सांसद
साल 2017, दूसरी बार सांसद
साल 2018, मंत्री (थेरेसा सरकार)
साल 2019, तीसरी बार सांसद
साल 2019, वित्त मंत्री (जॉनसन सरकार)
साल 2022, PM पद के उम्मीदवार

International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More