एक और “प्रजापति” मंत्री पर लगा यौन शौषण का आरोप

गायत्री के बाद धर्मवीर प्रजापति भी लगाए गए गंभीर आरोप

राजनीतिक गलियारों में आरोप को लेकर मची हलचल

पूर्व मंत्री जेल में वर्तमान मंत्री कह रहे बदनाम करने की साजिश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के प्रजापति मंत्री पर यौन शोषण का आरोप लगा है। भाजपा महिला नेत्री ने प्रदेश के कारागार एवम होमगार्ड राज्यमंत्री पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा महिला नेत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्याय दिलाए जाने की मांग की है। यह मामला इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें भी लगाई जा रही है। उधर आरोपी मंत्री ने इसे बदनाम करने की साजिश करार दिया है।

भाजपा महिला नेता ने मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि वह वर्ष 2000 से भाजपा से जुड़ी हुई है। वर्तमान समय में वह संगठन से जुड़ी एक पदाधिकारी भी है। पति अक्सर बीमार रहते हैं। पति के इलाज के लिए उन्होंने जेलमंत्री स्वतंत्र प्रभार से संपर्क किया था।उन्होंने मदद के लिए उन्हें अपने कार्यालय बुलाया था। महिला नेत्री का आरोप है कि उन्होंने बताया कि जहां तुम रुकी हो उसी के पास समाज का एक कार्यक्रम है। घर छोड़ने और कार्यक्रम के बहाने उन्होंने मुझे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। फिर वह मुझे कार्यक्रम में ले गए जहां उन्होंने और मैने खाना खाया। खाना खाने के बाद मुझे सिर दर्द होने के साथ असहज महसूस होने लगा।

मुझे आराम करने के लिए एक कमरे में आराम करने को कहा गया। वही पर मेरा शारीरिक शोषण किया गया। इसके बाद वह इसकी कही शिकायत नहीं करने की धमकी देने लगे। महिला नेत्री का आरोप है कि इसके बाद वह उसको और उसके परिवार को तरह तरह की धमकी देते रहे। इस कृत के लिए उसने उन्हें बहुत कोसा भी लेकिन वह नहीं माने। उधर कारागार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धरमवीर प्रजापति ने इसे उन्हें बदनाम करने की साजिश बताया है।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर भी एक महिला और उसकी बेटी ने यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया था। यह दूसरा मामला है जब प्रदेश सरकार के किसी मंत्री पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया हो। सपा सरकार में यौन शोषण के आरोपी मंत्री वर्तमान समय में जेल में है। इस बार भाजपा महिला नेत्री ने भाजपा सरकार के जेलमंत्री पर ही यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More