विशेष संवाददाता
Varanasi: काशी के प्रतिष्ठित चिकित्सक, चिकित्सा शिक्षक एवं लेखक डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने चिकित्सा जगत में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर वाराणसी का गौरव बढ़ाया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली ने उन्हें प्रतिष्ठित नेशनल बेस्ट मेडिकल टीचर अवार्ड के लिए चयनित किया है। यह सम्मान देश में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सा शिक्षक को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को यह प्रतिष्ठित सम्मान 26 दिसंबर को मुंबई में आयोजित होने वाले इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा। इस उपलब्धि से चिकित्सा जगत के साथ ही काशी के बुद्धिजीवी एवं चिकित्सक समुदाय में हर्ष का माहौल है। उल्लेखनीय है कि डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को इससे पूर्व भी चिकित्सा एवं शिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
IMA मुख्यालय की ओर से उन्हें आनरेरी प्रोफेसर की उपाधि, नेशनल एकेडमिक अचीवमेंट अवार्ड तथा चिकित्सक दिवस पर बेस्ट डॉक्टर अवार्ड प्रदान किया जा चुका है। अब नेशनल बेस्ट मेडिकल टीचर अवार्ड के लिए उनका चयन उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता, चिकित्सा शिक्षा के प्रति समर्पण और चिकित्सा जगत में उनके योगदान की एक और महत्वपूर्ण पहचान है।
ये भी पढें
डॉ. मनोज की इस उपलब्धि पर उनके गुरु प्रोफेसर वीपी सिंह, पद्मश्री प्रोफेसर श्याम सुंदर अग्रवाल, पद्मश्री कमलाकर त्रिपाठी, IMA वाराणसी शाखा के अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन, सचिव अरुण कुमार त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. पीके तिवारी, डॉ. भानु शंकर पांडेय, प्रोफेसर सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. हेमंत गुप्ता, डॉ. रवि प्रकाश खुराना, डॉ. शालिनी खुराना, राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार सदस्य डॉ. शिप्रा धर, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, गाजीपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. एके सिंह, पंकज सिंह, विवेक सूद एवं शशि शंकर पटेल सहित अनेक चिकित्सकों और गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। काशी के चिकित्सक को राष्ट्रीय स्तर पर मिलने जा रहा यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों और उपलब्धियों का सम्मान है, बल्कि वाराणसी के चिकित्सा एवं शैक्षणिक जगत के लिए भी गौरव का विषय है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
सपा सरकार में विकास योजनाओं की होती थी लूट: योगी
गोसाईगंज: जिला जेल में बंद समरीन मौत कांड के मुख्य आरोपी ने फंदा लगाकर किया खुदकुशी
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा रद्द होने की खबर फर्जी: डॉ. प्रशांत
सपा रोड शो में मासूम की हत्या पर CM योगी सख्त, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा
