दिल्ली-NCR की हवा का खतरनाक असर! 30 साल के फेफड़े 50 जैसे, लंग कैंसर के चौंकाने वाले आंकड़े

Delhi-NCR Air Pollution: जहरीली हवा अब सिर्फ खांसी, सांस फूलने और अस्थमा की वजह नहीं रह गई है, बल्कि यह लोगों के फेफड़ों को समय से पहले कमजोर और बूढ़ा बना रही है। हालात इतने चिंताजनक हैं कि 30 साल की उम्र में भी कुछ लोगों के फेफड़ों की कार्यक्षमता 50 साल के व्यक्ति जैसी हो रही है। सबसे ज्यादा चिंता फेफड़ों के कैंसर के बढ़ते मामलों को लेकर है। विशेषज्ञों के मुताबिक, लंग कैंसर के करीब 50 फीसदी मरीज ऐसे हैं, जिन्होंने कभी धूम्रपान नहीं किया। वहीं, लगभग 40 फीसदी मरीज महिलाएं हैं।

प्रदूषण, खराब हवा और दूसरे पर्यावरणीय कारकों का असर अब फेफड़ों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। सवाल यह है कि आखिर जहरीली हवा फेफड़ों को किस तरह नुकसान पहुंचाती है? क्या प्रदूषण की वजह से कम उम्र में ही फेफड़ों की क्षमता खत्म होने लगती है? क्या AQI सुधरने के बाद फेफड़ों को हुआ नुकसान ठीक हो सकता है? इन सवालों को समझने के लिए  देश के जाने-माने लंग ट्रांसप्लांट सर्जन और मेदांता, गुरुग्राम के इंस्टीट्यूट ऑफ चेस्ट सर्जरी एंड लंग ट्रांसप्लांटेशन के चेयरमैन डॉ. अरविंद कुमार से बातचीत की।

30 साल की उम्र में 50 साल जैसे हो रहे फेफड़े

डॉ. अरविंद कुमार के मुताबिक, फेफड़ों की उम्र का आकलन उनकी काम करने की क्षमता यानी लंग फंक्शन से किया जाता है। इसके लिए पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT) और स्पाइरोमेट्री जैसी जांच की जाती हैं। इन टेस्ट के जरिए पता चलता है कि फेफड़े कितनी अच्छी तरह हवा अंदर ले रहे हैं और बाहर निकाल रहे हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि कई लोगों में कम उम्र में ही फेफड़ों की कार्यक्षमता काफी कम पाई जा रही है।

ये भी पढें

आजम की रिहाई पर ED का अड़ंगा, सुप्रीम कोर्ट पहुंची जांच एजेंसी

ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें व्यक्ति की उम्र महज 30 साल है, लेकिन उसके फेफड़ों की क्षमता 50 साल के व्यक्ति जैसी हो गई है। वैसे उम्र बढ़ने के साथ फेफड़ों की क्षमता में कुछ गिरावट आना सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन प्रदूषण, धूम्रपान और अन्य पर्यावरणीय कारण इस गिरावट को तेज कर सकते हैं। यही वजह है कि अब कम उम्र में भी फेफड़ों से जुड़ी गंभीर समस्याएं देखने को मिल रही हैं।

लंग कैंसर के आधे मरीजों ने कभी नहीं किया स्मोक

फेफड़ों के कैंसर को आमतौर पर धूम्रपान से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन अब ऐसे मरीजों की संख्या भी चिंता बढ़ा रही है, जिन्होंने जिंदगी में कभी सिगरेट या बीड़ी नहीं पी। विशेषज्ञों के मुताबिक, लंग कैंसर के करीब 50 फीसदी मरीज नॉन-स्मोकर्स हैं। इसका मतलब है कि धूम्रपान नहीं करने वाले लोग भी फेफड़ों के कैंसर के खतरे से पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। वायु प्रदूषण, पैसिव स्मोकिंग और अन्य पर्यावरणीय जोखिम भी फेफड़ों की सेहत को प्रभावित कर सकते हैं।

महिलाओं में भी बढ़ रही लंग कैंसर की चिंता

फेफड़ों के कैंसर के मामलों में महिलाओं की हिस्सेदारी भी चिंता का विषय है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, करीब 40 फीसदी मरीज महिलाएं हैं। यह इस धारणा को गलत साबित करता है कि लंग कैंसर का खतरा मुख्य रूप से पुरुषों या धूम्रपान करने वालों तक सीमित है। विशेषज्ञों का मानना है कि महिलाओं समेत हर उम्र के लोगों को वायु प्रदूषण और दूसरे जोखिमों से बचाव को गंभीरता से लेना चाहिए।

AQI सुधरने से क्या फेफड़े भी ठीक हो जाएंगे?

हवा की गुणवत्ता में सुधार होने से फेफड़ों पर पड़ने वाला प्रदूषण का दबाव कम हो सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि पहले से हुआ हर नुकसान पूरी तरह ठीक हो जाएगा। फेफड़ों की रिकवरी इस बात पर निर्भर करती है कि नुकसान कितना हुआ है और उसकी वजह क्या है। प्रदूषण के कारण होने वाली कुछ परेशानियां समय के साथ कम हो सकती हैं, लेकिन लंबे समय तक सूजन या फेफड़ों के ऊतकों को स्थायी नुकसान होने पर स्थिति गंभीर हो सकती है।

फेफड़ों को समय से पहले बूढ़ा होने से कैसे बचाएं?

विशेषज्ञों के मुताबिक, फेफड़ों को प्रदूषण से बचाने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनानी चाहिए। खराब AQI के दौरान बाहर निकलने से बचें। जरूरत पड़ने पर अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क पहनें। घर के अंदर धूम्रपान न करें और सिगरेट से पूरी तरह दूरी बनाएं। प्रदूषण ज्यादा होने पर बाहर व्यायाम करने के बजाय घर के अंदर एक्सरसाइज करें। लगातार खांसी, सांस फूलने, सीने में दर्द या सांस लेने में परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लें। जरूरत पड़ने पर PFT और स्पाइरोमेट्री जैसी जांच कराई जा सकती हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

रूस में बड़ा विमान हादसा: सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत

प्रयागराज: भारद्वाज आश्रम कॉरिडोर संभालेगा नगर निगम

आ रहा है चक्रवाती तूफान अकवान! आंध्र से ओडिशा तक भारी बारिश का अलर्ट

 

 

PM2.5 Pollution
Health

PM2.5 से मिलेगी राहत, लेकिन जहरीली हवा से नहीं बचाएगा एयर प्यूरीफायर

PM2.5 Pollution: दिल्ली-NCR समेत देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ ही घरों और ऑफिस में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। लोग इसे प्रदूषण से बचाव का आसान तरीका मान रहे हैं, लेकिन क्या एयर प्यूरीफायर हर तरह के प्रदूषण से सुरक्षा देता है? क्या इसे कुछ घंटे […]

Read More
Pancreatic Cance
Health

पैंक्रियाटिक कैंसर का बढ़ता खतरा: युवाओं में क्यों बढ़ रहे मामले?

Pancreatic Cance: भारत में पैंक्रियाटिक कैंसर यानी अग्नाशय का कैंसर भले ही दूसरे कई कैंसरों की तुलना में कम पाया जाता हो, लेकिन इससे होने वाली मौतों की संख्या चिंता बढ़ाती है। इसकी सबसे बड़ी वजह बीमारी का देर से पता चलना है। शुरुआती चरण में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते, जिसके कारण मरीज अक्सर […]

Read More
Health

लाल मिर्च की जगह क्यों खानी चाहिए हरी मिर्च? डॉ. शुभम ने बताए गजब के फायदे

Health Tips: भारतीय खानपान में तीखापन लाने के लिए लाल और हरी मिर्च का इस्तेमाल खूब किया जाता है। दाल हो या सब्जी, चटनी हो या सलाद, मिर्च खाने का स्वाद बढ़ा देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरी मिर्च सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि इसमें कई ऐसे पोषक तत्व भी पाए […]

Read More