अन्याय के खिलाफ आजीवन लड़ते रहे पूर्व सांसद हर्षवर्धन

पिता की कमी आजीवन खलती रहेगी लेकिन उनके आदर्श हमें प्रेरणा देते रहेंगे – सुप्रिया श्रीनेत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Former MP Harshvardhan : महराजगंज जिले के पूर्व सांसद स्व. हर्षवर्धन की 10 वीं पुण्यतिथि रविवार 4 अक्टूबर 2026 को फरेंदा क्षेत्र के जंगल जोगियाबारी स्थित उनके पैतृक गांव में मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद की पुत्री व कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि उनके पिता का पूरा राजनैतिक जीवन संघर्ष पूर्ण था, लेकिन नेतृत्व क्षमता के कारण उनके रास्ते आसान होते गए। विभिन्न मुद्दों पर उन्होंने सड़क के साथ ही कानूनी लड़ाई भी लड़ी। उन्होंने अन्याय व अत्याचार के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। जनसमस्याओं को लेकर उनकी आवाज हमेशा बुलंद रहती थी।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पिता की कमी आजीवन खलती रहेगी, लेकिन उनके आदर्श हमें आजीवन प्रेरणा देते रहेंगे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनकी बेटी और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व विधायक श्रीपत आजाद, पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश लाल, पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह बबलू,विनोद कुमार सिंह, डॉ रामनारायन चौरसिया, संचालनकर्ता त्रिभुवन नारायण मिश्रा, तथा क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके जनसेवा के कार्यों को याद किया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

काकोरी में तेज रफ्तार कार का कहर, दो की मौत

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, जाम से थमी रफ्तार

ज्ञानेश सही हों या गलत, भाजपा क्यों करती दिख रही गलबहियां

ज्ञानेश सही हों या गलत, भाजपा क्यों करती दिख रही गलबहियां

सिमडेगा-गुमला-लोहरदगा के लिए खुलेगा रेल कनेक्टिविटी का रास्ता

बिजनौर: गला दबाने के बाद करंट लगाकर हत्या करने वाला आरोपित पकड़ा गया

दृश्यम 3 के शो में बवाल, फिल्म शुरू होने में देरी पर भड़के दर्शक

गोरखपुर में सपा की बैठक में हंगामा, कुर्सी को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष से विवाद

दुबग्गा: हार्डवेयर व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को उड़ाया, मौत

 

 

One thought on “अन्याय के खिलाफ आजीवन लड़ते रहे पूर्व सांसद हर्षवर्धन”

Comments are closed.

Lucknow
Uttar Pradesh

मनकापुर स्टेशन पर छह शिकायतों का निस्तारण

Lucknow: पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और कर्मचारी हितों के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मनकापुर रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी परिवाद निस्तारण […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

मां के अंतिम दर्शन को पहुंचे योगी, कल अंतिम संस्कार

Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार, 20 नवंबर को निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं। उम्र से जुड़ी बीमारियों के चलते उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। मां के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ […]

Read More
Lucknow
Crime News

बीकेटी: पत्नी की हत्या कर शव जलाकर साक्ष्य छिपाने वाला दहेजलोभी गिरफ्तार

अचरामऊ गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ में दहेजलोभियों का आतंक थम नहीं रहा है। बीकेटी थाना क्षेत्र में दहेज के खातिर पत्नी को तरह-तरह की यातनाएं देकर मौत की नींद सुलाने के बाद शव को जलाने वाले फरार चल रहे आरोपी पति को इंस्पेक्टर बीकेटी संजय कुमार सिंह […]

Read More