
छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद
ए अहमद सौदागर
Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर कृष्णानगर और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने रविवार को आधा दर्जन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से दो अवैध तमंचा, कारतूस, दो फर्जी नंबर प्लेट, चार पुलिस लोगो लगा फर्जी आईडी कार्ड व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद हुई है।
इस गुड वर्क पर खुश होकर डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
आलमबाग थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर मवईया चौराहे के पास रहने वाले सुदर्शन घोस परिवार के साथ रहते हैं।
उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने दफ्तर जाने के लिए निकले कि कुछ दूरी पर उनके सामने एक स्कार्पियो खड़ी हुई। वह कुछ समझ पाते कि इससे पहले खुद को पुलिस अधिकारी बता पांच लोगों ने उन्हें जबरन अपनी वाहन में बैठा लिया और असलहे के दम पर जान से मारने की धमकी देते हुए कारोबारी सुदर्शन घोस को अगवा कर लिया।
बताया जा रहा है कि अपहरण करने के बाद अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित की पत्नी के मोबाइल फोन पर कॉल कर छोड़ने के एवज में फिरौती मांगी।
अपहरण कर फिरौती मांगने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अपहरणकर्ताओं की गर्दन तक पहुंचने के लिए जगह-जगह जाल बिछा दिया। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक इस मामले में अपहरणकर्ताओं को दबोचने के लिए पुलिस की आठ टीमों को लगाया गया और साथ ही सर्विलांस टीम को भी सक्रिय रहने के लिए निर्देश दिए गए थे।

उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर कृष्णानगर और सर्विलांस टीम सीसीटीवी फुटेज और टैक्निकल एवं मैनुअल साक्ष्यों तथा जमीनी मुखबिर तंत्र की मदद से रविवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम बुलंदशहर जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र स्थित रानऊ रहम निवासी अनुराग पुत्र धर्मेंद्र सिंह, न्यू कालोनी अतरदा थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर बिहार निवासी अनुराग कुमार पुत्र स्व प्रमोद कुमार, बुलंदशहर जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र स्थित जानीपुर कला निवासी लवी कुमार पुत्र मनोज कुमार, जानीपुर बुलंदशहर निवासी दीपाशू कुमार पुत्र मनवीर सिंह, जानीपुर कला बुलंदशहर निवासी आकाश चौधरी पुत्र सतीश चन्द्र चौधरी व सोनपुर सारन बिहार निवासी मनीष कुमार पुत्र स्व सुरेन्द्र शर्मा बताया।
पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो अलग-अलग राज्यों घूम-घूमकर मौका मिलते ही लोगों को अगवा कर उनसे मोटी रकम ऐंठने का काम करते हैं। यह लोग खुद को पुलिस अधिकारी बता घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।
यह भी बताया कि हमेशा की तरह यह लोग कारोबारी सुदर्शन घोस को भी खुद को पुलिस अधिकारी बता अपहरण कर उनसे छोड़ने के लिए लाखों रुपयों की फिरौती मांगी थी, लेकिन समय रहते पुलिस सक्रिय हुई और गिरोह को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार
चिनहट: कैब चालक गुलफाम हत्याकांड में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
सिद्धौर में 52 केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा
मौसम फिर लेगा करवट! 20 सितंबर को 18 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
कैंसर से लेकर किडनी फेलियर तक… गंभीर बीमारी से पहले शरीर देता है ये 10 संकेत
हादसों में घायल गोवंश को मिलेगा तुरंत इलाज, यूपी में शुरू होगी इमरजेंसी रेस्क्यू सर्विस
20वां रोजगार मेला आज, 51 हजार युवाओं को नौकरी
भारत ने UN में समुद्री सुरक्षा, अफगानिस्तान पर रखा देश का मजबूत पक्ष
AI+ स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 1,000+ सर्विस सेंटर का होगा नेटवर्क
चिनहट: होटल में ठहरे युवक ने लगाई फांसी, मृत अवस्था में पड़ा मिलने से हड़कंप


One thought on “कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश”
Comments are closed.