AI+ स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 1,000+ सर्विस सेंटर का होगा नेटवर्क

AI+ Service Network  : स्मार्टफोन ब्रांड एआई+ (AI+) ने अपने ग्राहकों के लिए आफ्टर-सेल्स सर्विस को मजबूत करने की बड़ी योजना का ऐलान किया है। कंपनी देशभर में अपने सर्विस नेटवर्क को बढ़ाकर 1,000 से ज्यादा सर्विस टचपॉइंट्स करने जा रही है। इसके साथ ही इस दिवाली दिल्ली में अपना पहला एक्सक्लूसिव एआई+ सर्विस सेंटर शुरू किया जाएगा। फिजिकल सर्विस नेटवर्क के विस्तार के साथ कंपनी AI+ Assistance App भी लॉन्च करेगी। इस ऐप के जरिए ग्राहकों को डिवाइस सपोर्ट, सर्विस बुकिंग, सर्विस टिकट ट्रैकिंग और स्मार्टफोन से जुड़ी समस्याओं के समाधान जैसी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी।

800 से बढ़कर 1,000+ होंगे सर्विस सेंटर

कंपनी के मुताबिक, फिलहाल एआई+ का देशभर में 800 से ज्यादा सर्विस सेंटर का नेटवर्क है। विस्तार के तहत इसमें 200 से अधिक नए सर्विस सेंटर जोड़े जाएंगे। इससे ग्राहकों को अलग-अलग शहरों और क्षेत्रों में आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक बेहतर पहुंच मिलने की उम्मीद है। कंपनी का कहना है कि फिजिकल और डिजिटल दोनों स्तरों पर सर्विस नेटवर्क मजबूत करने का उद्देश्य ग्राहकों के लिए पूरी सर्विस प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाना है। ग्राहक सर्विस रिक्वेस्ट दर्ज करने से लेकर उसके समाधान तक की जानकारी ट्रैक कर सकेंगे।

दिल्ली में खुलेगा पहला डेडिकेटेड सर्विस सेंटर

एआई+ इस दिवाली दिल्ली में भारत का अपना पहला डेडिकेटेड एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर शुरू करेगा। यहां एआई+ स्मार्टफोन के पूरे पोर्टफोलियो के लिए प्रशिक्षित तकनीकी सपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा। सर्विस सेंटर पर ग्राहकों को ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स, रिपेयर सर्विस, सॉफ्टवेयर सपोर्ट, वारंटी सपोर्ट और डिवाइस सेटअप जैसी सुविधाएं मिलेंगी। कंपनी के अनुसार, सामान्य सर्विस जरूरतों को समस्या की प्रकृति और उसकी जटिलता के आधार पर उसी दिन से लेकर अधिकतम सात दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

AI+ Assistance App से मिलेगी कई सुविधाएं

कंपनी अपने फिजिकल नेटवर्क के साथ डिजिटल सर्विस सपोर्ट को भी मजबूत कर रही है। इसके लिए AI+ Assistance App पेश किया जाएगा। ऐप के जरिए ग्राहक अपने डिवाइस और वारंटी की जानकारी देख सकेंगे। नजदीकी सर्विस सेंटर खोज सकेंगे। सर्विस रिक्वेस्ट बुक कर सकेंगे। सर्विस टिकट बना और ट्रैक कर सकेंगे। स्मार्टफोन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सहायता ले सकेंगे। अपनी सर्विस रिक्वेस्ट की स्थिति की जानकारी हासिल कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि ऐप के जरिए ग्राहक को सर्विस प्रक्रिया के हर चरण की जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी।

‘डिवाइस खरीदने के बाद शुरू होता है असली जुड़ाव’

इस घोषणा पर एनएक्सटीक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीस के सीईओ और एआई+ स्मार्टफोन के प्रमुख माधव शेठ ने कहा कि स्मार्टफोन ब्रांड बनाना सिर्फ डिवाइस तक सीमित नहीं है। उनके मुताबिक, ग्राहक के साथ असली जुड़ाव डिवाइस खरीदने के बाद शुरू होता है।

उन्होंने कहा कि 1,000 से ज्यादा सर्विस टचपॉइंट्स तक पहुंचना, पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर शुरू करना और AI+ Assistance App पेश करना ग्राहकों के लिए सपोर्ट को आसान, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

आफ्टर-सेल्स सर्विस को मजबूत करने पर फोकस

एआई+ के मुताबिक, सर्विस नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सपोर्ट सिस्टम कंपनी की आफ्टर-सेल्स रणनीति का अगला चरण है। फिजिकल सर्विस सेंटर और डिजिटल ऐप को एक साथ जोड़कर कंपनी ग्राहकों को सर्विस रिक्वेस्ट दर्ज करने, समस्या की जानकारी लेने और रिपेयर स्टेटस ट्रैक करने की सुविधा देना चाहती है।

कंपनी का कहना है कि उसका फोकस सिर्फ स्मार्टफोन की बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राहकों को डिवाइस इस्तेमाल करने के दौरान भी जरूरत के मुताबिक सपोर्ट उपलब्ध कराने पर है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े आर. माधवन, नए ब्रांड कैंपेन का आगाज

दुनिया की चिंता, AI कैसे बनता जा रहा है भस्मासुर

जाट लैंड में अखिलेश को क्यों दो बार कैंसिल करना पड़ी जनसभा

BSP में उथल-पुथल, आकाश आनंद और दलित वोटरों पर सबकी नजर

 

 

 

Business

सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका! दिवाली से पहले बढ़े दाम, जानें आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार कई दिनों से जारी गिरावट के बाद अब तेजी लौटती नजर आ रही है। धनतेरस और दिवाली से ठीक पहले कीमती धातुओं के दाम में आए इस उछाल ने खरीदारों का ध्यान खींचा है। अपने ऑल टाइम हाई से सोना करीब 28 फीसदी और […]

Read More
Gurugram
Business

नियांस एजेंसी ने जीते 20 अवॉर्ड, बनी ‘एजेंसी ऑफ द ईयर’

Gurugram: डिजिटल मार्केटिंग, विज्ञापन और कंटेंट इंडस्ट्री की प्रमुख उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित ‘इंकस्पेल इनसाइट इग्निशन 4.0’ में नियांस एजेंसी ने शानदार प्रदर्शन किया। गुरुग्राम स्थित DLF साइबर पार्क के DLF ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान एजेंसी ने दूसरी बार आयोजित माडेक्स अवॉर्ड्स में ‘एजेंसी ऑफ द ईयर’ का खिताब […]

Read More
Business

कैरेट सोना असली है या नकली? घर पर ऐसे करें गोल्ड की शुद्धता की जांच

Gold Purity Test at Home: धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो ज्वेलरी की शुद्धता जांचना बेहद जरूरी है। सोना खरीदने में लोग अपनी मेहनत की कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च करते हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि ज्वेलर आपको जिस कैरेट का सोना बेच रहा है, […]

Read More