भारत-नेपाल सीमा पर पिकअप गाड़ी से 75 बोरी कद्दू का बीज बरामद, चालक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बहुआर चौकी पुलिस और एसएसबी झुलनीपुर की संयुक्त टीम ने बुधवार को 75 बोरी कद्दू बीज लदी पिकअप पकड़ ली। टीम ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर वाहन समेत पूरी खेप कब्जे में ले ली। बरामद कद्दू बीज का वजन करीब 30 क्विंटल बताया गया है। मामले में कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक नेपाल से कद्दू बीज की खेप नाव के जरिए नारायणी नदी के रास्ते टेल फॉल ठोकर संख्या एक तक लाई गई थी। यहां से पिकअप पर लादकर इसे कुशीनगर भेजने की तैयारी थी। बुधवार रात बहुआर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान एसएसबी झुलनीपुर के SI रविंद्र कुमार यादव भी अपनी टीम के साथ मौजूद थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि टेल फॉल से गेड़हवा होते हुए एक पिकअप पर कद्दू बीज लादकर तेरह चार पुल की ओर ले जाया जा रहा है।

ये भी पढें

महराजगंज जनपद में दीपावली पर अवैध पटाखा भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन सख्त

सूचना पर SSB पथलहवा के निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय को भी अवगत कराया गया। इसके बाद संयुक्त टीम ने गेड़हवा पुल के पास घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध पिकअप आती दिखाई दी। टीम ने टॉर्च की रोशनी में वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपनी पहचान हैदर अली निवासी खैरहवा दूबे, थाना परसामलिक के रूप में बताई। तलाशी के दौरान पिकअप से 75 बोरी कद्दू बीज बरामद हुआ। प्रत्येक बोरी में 40 किलोग्राम बीज भरा था। बहुआर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने मीडिया को बताया कि कद्दू बीज लदी पिकअप को सीज कर दिया गया है। मामले में कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

महराजगंज जनपद में दीपावली पर अवैध पटाखा भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन सख्त

भारत-नेपाल सीमा पर पिकअप गाड़ी से 75 बोरी कद्दू का बीज बरामद, चालक गिरफ्तार

UN में पाकिस्तान समर्थित प्रस्ताव के खिलाफ भारत ने किया मतदान

 

 

 

Uttar Pradesh

महराजगंज जनपद में दीपावली पर अवैध पटाखा भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन सख्त

आमजन की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई- DM उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अवैध पटाखों के वितरण एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली में पटाखा की दुकानों पर पुलिस ने मारा छापा,व्यापारियों में हड़कंप 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महराजगंज भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली कस्बे में बुधवार दोपहर पुलिस ने पटाखा की दुकानों पर अचानक छापा मारा जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस की इस कार्रवाई से कस्बे के पटाखा व्यवसायियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बुधवार को करीब तीन बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां वसंत सिंह […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

जल्दी ही दूर होगी जेलों में सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों की कमी 14 करोड़ से आधुनिक तकनीकी से लैस होंगी प्रदेश की जेलें: पीसी मीणा जेलों की सुरक्षा को चाक चौबंद बनाने के लिए खरीदी जाएंगी 676 अत्याधुनिक इंसास राइफल राकेश निडर Lucknow:  योगी सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के साथ पुलिस […]

Read More