इमरान खान अस्पताल से फिर जेल लौटे, डॉक्टरों ने बताया- फिलहाल जेल में रहना सुरक्षित

Imran Khan returned to jail

Imran Khan returned to jail: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) प्रमुख इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद शुक्रवार को शिफा इंटरनेशनल अस्पताल से वापस अडियाला जेल भेज दिया गया। अस्पताल में करीब छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती रखने की जरूरत नहीं बताई और जेल में उनकी निगरानी को सुरक्षित माना।

इमरान खान को गुरुवार देर रात अडियाला जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच इस्लामाबाद स्थित शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया था। उनके अस्पताल पहुंचने के बाद सुरक्षा व्यवस्था काफी बढ़ा दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल परिसर की कई लाइटें बंद कर दी गईं और कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी जमा करा लिए गए। मीडिया को भी अस्पताल के आसपास से हटाया गया था।

जांच के बाद वापस अडियाला जेल भेजे गए

मेडिकल जांच पूरी होने के बाद डॉक्टरों ने इमरान खान को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं बताई। इसके बाद सुरक्षा घेरे में उन्हें दोबारा अडियाला जेल ले जाया गया। जेल पहुंचने के बाद उन्हें उनकी सेल में भेज दिया गया।

ये भी पढें

लखनऊ हत्याकांड: कई दिनों से पिस्टल की तलाश में था मानस, कोर्ट की सुनवाई के बाद बढ़ा तनाव

यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब इमरान खान की सेहत को लेकर अदालत में भी चिंता जताई जा चुकी है। इससे पहले सामने आई मेडिकल रिपोर्ट में उनके ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव, नाड़ी की स्थिति और मानसिक तनाव को लेकर कई बातें दर्ज की गई थीं।

सुप्रीम कोर्ट में सरकार की दोबारा याचिका

इमरान खान को निजी अस्पताल में इलाज कराने से जुड़े मामले में पाकिस्तान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सरकार ने समीक्षा याचिका के जरिए अस्पताल भेजने से संबंधित आदेश में बदलाव की मांग की है। इससे पहले दाखिल की गई याचिका को सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार कार्यालय ने दस्तावेजों से जुड़ी आपत्तियों के चलते वापस कर दिया था।

सरकार की नई याचिका के बाद इस मामले में कानूनी गतिविधियां फिर तेज हो गई हैं। वहीं इमरान खान के वकील खालिद यूसुफ चौधरी ने जेल प्रशासन पर उनसे मुलाकात की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्हें कुछ कानूनी दस्तावेजों पर इमरान खान के हस्ताक्षर कराने थे।

ये भी पढें

दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया ने बदला ओपनिंग कॉम्बिनेशन

इमरान की सेहत पर मेडिकल बोर्ड करेगा जांच

सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। इस बोर्ड में विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ इमरान की बहन डॉ. उजमा खान और उनके निजी चिकित्सक को भी शामिल किए जाने की बात सामने आई है।

मेडिकल बोर्ड पुरानी रिपोर्टों और मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति का अध्ययन करेगा। इसके बाद यह तय करने में मदद मिलेगी कि इमरान खान को किस तरह के इलाज की जरूरत है और उनका उपचार जेल में संभव है या अस्पताल में भर्ती कराना जरूरी होगा।

अगस्त 2023 से जेल में हैं इमरान खान

इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। उन्हें शुरुआत में तोशाखाना मामले में सजा के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद सिफर, अल-कादिर ट्रस्ट और इद्दत निकाह सहित कई मामलों में कानूनी कार्रवाई हुई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

जयपुर में CJP टीम पर हमला, आशुतोष रांका से मारपीट; गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप

दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया ने बदला ओपनिंग कॉम्बिनेशन

सरकारी स्कूलों में मीडिया एंट्री पर रोक से भड़के अशोक गहलोत

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “इमरान खान अस्पताल से फिर जेल लौटे, डॉक्टरों ने बताया- फिलहाल जेल में रहना सुरक्षित

Comments are closed.

Crime News International

अलास्का में बड़ा विमान हादसा, चार्टर प्लेन में सवार आठ लोगों की मौत

अलास्का में दर्दनाक प्लेन क्रैश Alaska Plane Crash: अमेरिका के अलास्का में गुरुवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ। पश्चिमी अलास्का के एक दूरदराज इलाके में चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने हादसे में किसी के भी जीवित न बचने की पुष्टि की है। […]

Spread the love
Read More
Imran Khan
International Politics

इमरान खान के लिए खुला बाहर आने का रास्ता?

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ी सियासी हलचल Pakistan Politics: पाकिस्तान की सियासत में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक बदलाव होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के […]

Spread the love
Read More
New York
International

सुरक्षा परिषद में ‘ग्लोबल साउथ’ को मिले हक, तभी सुरक्षित होगा भविष्यः भारत

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की कार्यप्रणाली में तत्काल और गहरे सुधारों की मांग करते हुए भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर पुरजोर आवाज उठाई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की चार्ज डी अफेयर राजदूत योजना पटेल ने यूएनएससी के कामकाज के तरीकों पर आयोजित सालाना […]

Spread the love
Read More