
CJP team attacked in Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास एक गांव में ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान से जुड़ी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। टीम के साथ पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका भी मौजूद थे। आरोप है कि ग्रामीणों की भीड़ ने टीम को गांव में आने से रोका और विवाद बढ़ने के बाद उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान वाहनों पर पथराव कर उनके शीशे तोड़ने का भी दावा किया गया है। CJP की ओर से बताया गया कि जयपुर के नजदीक रामपुरा-कंवरपुरा गांव में एक सरकारी स्कूल की स्थिति का जायजा लेने के लिए टीम पहुंची थी। पार्टी का आरोप है कि स्कूल की हालत बेहद खराब है और वह कथित तौर पर भैंसों के तबेले में संचालित हो रहा है। टीम के गांव पहुंचने के बाद कुछ ग्रामीणों ने उनका विरोध किया और उन्हें मौके से वापस जाने के लिए कहा।
बताया जा रहा है कि शुरुआती बातचीत और बहस के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी बीच ग्रामीणों की संख्या बढ़ने लगी। भीड़ के बढ़ते विरोध को देखते हुए आशुतोष रांका और उनके साथ मौजूद कार्यकर्ता पीछे हटने लगे। CJP का आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उनका पीछा किया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
ये भी पढें
पार्टी के मुताबिक, कार्यकर्ताओं को कुछ दूरी तक दौड़ाया गया। आरोप है कि कुछ लोगों के साथ लात-घूंसे और अन्य सामान से मारपीट की गई। इसके बाद टीम के वाहनों पर भी पथराव हुआ, जिससे कुछ गाड़ियों के शीशे टूट गए। टीम के सदस्यों ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई।
ग्रामीणों ने CJP के विरोध की बताई वजह
हमले को लेकर ग्रामीणों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ ग्रामीणों ने CJP के कार्यकर्ताओं पर भगवान राम को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया और कहा कि वे इस तरह की गतिविधियों का गांव में विरोध करेंगे। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के लिए करीब 12 लाख रुपये का फंड स्वीकृत हो चुका है और वे इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दिए जाने के पक्ष में नहीं हैं।
ये भी पढें
हरा धनिया महीनों तक रहेगा ताजा और हरा, बस अपनाएं स्टोर करने के ये 4 आसान तरीके
आशुतोष रांका ने लगाया गंभीर आरोप
घटना के बाद आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले के पीछे राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का प्रभाव या निर्देश हो सकता है। रांका ने दावा किया कि मारपीट में उनकी शर्ट फट गई और एक वॉलेंटियर के घायल होने की बात भी कही। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता और टीम की गाड़ियों पर पथराव का आरोप लगाया।
रांका ने कथित हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का समय देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यदि इस अवधि में कार्रवाई नहीं हुई और स्कूलों में प्रवेश से संबंधित आदेश वापस नहीं लिया गया, तो शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
हरा धनिया महीनों तक रहेगा ताजा और हरा, बस अपनाएं स्टोर करने के ये 4 आसान तरीके


One thought on “जयपुर में CJP टीम पर हमला, आशुतोष रांका से मारपीट; गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप”
Comments are closed.