फरेंदा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 53 मामले आए, तीन का मौके पर ही निस्तारण

समाधान दिवस पर DM  का सख्त एक्शन

एक्सईएन का वेतन रोका, प्रमुख सचिव को भेजा जाएगा पत्र

अफसरों की गैरहाजिरी पर जिलाधिकारी ने जताई कड़ी नाराजगी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Pharenda : महराजगंज फरेंदा तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर सख्त रुख अपनाया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 53 मामले आए, जिनमें तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खासतौर पर भूमि विवाद से जुड़े मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई पर जोर दिया।

एक्सईएन की गैरहाजिरी पर DM नाराज

समाधान दिवस में सिंचाई खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर डीएम गौरव सिंह सोगरवाल काफी नाराज दिखे। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए अग्रिम आदेश तक अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने का निर्देश दिया। लगातार संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने को लेकर उन्होंने प्रमुख सचिव सिंचाई को पत्र भेजकर अवगत कराने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित दिवस पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका प्रभावी समाधान कराएं। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम में CMO डॉ. सुरेन्द्र कुमार चौधरी, एसडीएम फरेंदा प्रेम शंकर पांडेय, तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

‘धुरंधर 2’ से क्लैश पर यश ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों टाली ‘टॉक्सिक’ की रिलीज

कौन हैं हरीश द्विवेदी? दो बार सांसद रहे, 2024 की हार के बाद संगठन में सक्रियता का मिला इनाम

इमरान मसूद का वंदे मातरम पर बड़ा बयान, बोले- नहीं गाऊंगा, लेकिन सम्मान में खड़ा रहूंगा

BJP की नई टीम में बड़ा बदलाव, दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया प्रमुख; अमित मालवीय के पास IT की जिम्मेदारी

 

Spread the love

2 thoughts on “फरेंदा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 53 मामले आए, तीन का मौके पर ही निस्तारण

Comments are closed.

Uttar Pradesh

कोटेदारों का लाभांश बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल, मुख्यमंत्री योगी ने की बड़ी घोषणा

35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी से उचित दर विक्रेताओं में खुशी, ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj :  17 अगस्त! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित लोक भवन से प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए उनके […]

Spread the love
Read More
Yash Toxic Movie
Entertainment Uttar Pradesh

‘धुरंधर 2’ से क्लैश पर यश ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों टाली ‘टॉक्सिक’ की रिलीज

‘टॉक्सिक’ को लेकर यश का बड़ा खुलासा Yash Toxic Movie:  साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदलने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई गईं। खासतौर पर जब ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के […]

Spread the love
Read More
harish diwedi
Uttar Pradesh

कौन हैं हरीश द्विवेदी? दो बार सांसद रहे, 2024 की हार के बाद संगठन में सक्रियता का मिला इनाम

Lucknow: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में उत्तर प्रदेश के कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें बस्ती से दो बार सांसद रह चुके हरीश द्विवेदी का नाम भी शामिल है। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। हरीश […]

Spread the love
Read More