यूपी ATS को मिली बड़ी कामयाबी: हत्थे चढ़ा जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी

ATS मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजता था पैसा, मसूद अजहर का करता था प्रचार

बिहार के पूर्णिया का रहने वाला जफर गिरफ्तार, व्हाट्सएप-फेसबुक से फैलाता था जिहादी जहर

ए अहमद सौदागर

Lucknow : उत्तर प्रदेश एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार कर बड़ी साजिश नाकाम कर दी है।

ATS ने बिहार के पूर्णिया निवासी मोहम्मद जफर पुत्र मोहम्मद जहीर, उम्र 24 वर्ष को मेरठ से गिरफ्तार किया।

ATS को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मदरसे के नाम पर चंदा इकट्ठा कर उसे पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन को भारत में जेहाद के लिए भेज रहा है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि जफर मूल रूप से ग्राम मीरगंज, थाना रीटा, जनपद पूर्णिया, बिहार का रहने वाला है। मेरठ में रहकर उसने एक मदरसे से पढ़ाई की थी।

जफर सोशल मीडिया पर जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर से प्रभावित था। वह मसूद अजहर के भड़काऊ बयान और जिहादी तकरीरें व्हाट्सएप-फेसबुक पर शेयर कर लोगों को भारत में हिंसक जेहाद के लिए उकसाता था।

ATS के अनुसार जफर ने पढ़ाई के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के बारे में पढ़ा। जिहाद और शहादत की बातों ने उसके अंदर जहर भर दिया। मौलाना मसूद के प्रभाव में आकर वह जैश का मुजाहिद बनना चाहता था।

जफर ने पूछताछ में ATS को बताया कि वह फेसबुक के जरिए अपना चेहरा छिपाकर जेहाद और खिलाफत पर बयान देता था। इसी दौरान वह जैश के एक जिहादी ग्रुप से जुड़ा और पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में आया। हैंडलर ने उसे पाकिस्तान बुलाकर ट्रेनिंग देने का प्रस्ताव दिया।

जफर ने पाकिस्तान जाने में असफल रहने पर वहां बैठे हैंडलर के कहने पर टूरिस्टों के रूप में भारत आने वाले लोगों से चंदा लेकर उसे भेजने की कोशिश की। वह बिटकॉइन के जरिए भी मदद भेजता था।
यूपी ATS ने जफर के खिलाफ धारा 152(1)(2) बीएनएस-2023 व 18/38 यूएपीए एक्ट-1967 के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आतंकी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

कोटेदारों का लाभांश बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल, मुख्यमंत्री योगी ने की बड़ी घोषणा

फरेंदा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 53 मामले आए, तीन का मौके पर ही निस्तारण

एक तिरंगा, 54 देश, अखंड सफरः ‘सूर्यपथ रिले’ से दिखा भारत का बढ़ता प्रभाव

CM पद छोड़ने की अटकलों पर फडणवीस का दो टूक जवाब, बोले- महाराष्ट्र की जिम्मेदारी निभाता रहूंगा

 

Business Economy Uttar Pradesh

सुरेश खन्ना व्यापारियों की मांगें CM तक पहुंचाएंगे

विजय श्रीवास्तव Mahakumbh Lucknow: गत गुरुवार तीन सितंबर को राजधानी के BBA यूनिवर्सिटी के विशाल प्रांगण हाल मे राष्टस्तरीय व्यापारी एकता महाकुंभ का भव्य आयोजन हुआ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप वंशल के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रहे । […]

Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की आवाज बने अमन मणि त्रिपाठी, मजबूती से उठाईं क्षेत्र की समस्याएं

“जनता की आवाज मेरी आवाज” जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर मैं पूरी ताकत से जनता के साथ खड़ा हूं- अमर मणि उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों के सामने जनता […]

Read More
Lucknow
Education Uttar Pradesh

चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

यह पर्व डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पांच सितंबर 1888 की याद में मनाया जाता है छात्र-छात्राओं ने अध्यापक और अध्यापिकाओं को गिफ्ट देकर लिया आशीर्वाद ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में हर साल की तरह इस वर्ष भी शनिवार को बड़े ही धूमधाम […]

Read More