कौन हैं हरीश द्विवेदी? दो बार सांसद रहे, 2024 की हार के बाद संगठन में सक्रियता का मिला इनाम

harish diwedi

Lucknow: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में उत्तर प्रदेश के कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें बस्ती से दो बार सांसद रह चुके हरीश द्विवेदी का नाम भी शामिल है। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।

हरीश द्विवेदी वर्ष 2014 और 2019 में बस्ती लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज कर संसद पहुंचे थे। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा। चुनावी हार के बाद भी उन्होंने संगठन में सक्रियता बनाए रखी और पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारियों को निभाते रहे। इसी संगठनात्मक सक्रियता को उनकी नई जिम्मेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये भी पढें

BJP की नई टीम में UP का बड़ा संदेश 2027 चुनाव के लिए तैयार

असम के प्रभारी भी रहे हरीश द्विवेदी

हरीश द्विवेदी को 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद असम भाजपा का प्रभारी बनाया गया था। संगठन में काम करने के दौरान उन्होंने राज्य में पार्टी से जुड़े विभिन्न अभियानों और सांगठनिक गतिविधियों में भूमिका निभाई। हाल ही में उन्हें राजस्थान में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के लिए भी पार्टी की ओर से प्रभारी नियुक्त किया गया था। राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के साथ ही भाजपा ने उन्हें संगठन में और बड़ी भूमिका दी है। इससे पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता को महत्व मिलने का संकेत माना जा रहा है।

2012 में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था

हरीश द्विवेदी ने लोकसभा चुनावों से पहले विधानसभा चुनाव में भी किस्मत आजमाई थी। वर्ष 2012 में उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने संगठन के काम पर ज्यादा ध्यान दिया और पार्टी में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालते हुए आगे बढ़े।

हरीश द्विवेदी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। वर्ष 1991 में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े। संगठन में काम करते हुए उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां मिलीं और धीरे-धीरे भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में उनकी भूमिका बढ़ती गई।

ये भी पढें

पहलगाम की बैसारन घाटी को मिली नई राह, 6.09 करोड़ रुपये से बनेगी मोटर योग्य सड़क

राजनीति विज्ञान में किया है परास्नातक

बस्ती जिले के तेलियाजो गांव से ताल्लुक रखने वाले हरीश द्विवेदी का जन्म 22 अक्टूबर 1971 को हुआ था। उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए की डिग्री हासिल की। उनका राजनीतिक सफर छात्र संगठन से शुरू होकर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन तक पहुंचा है। वह भाजपा के राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

संसद की कई समितियों में निभाई भूमिका

सांसद रहते हुए हरीश द्विवेदी ने संसद की विभिन्न समितियों में भी काम किया। वह ऊर्जा संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रहे। इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी और वित्त संबंधी स्थायी समितियों में भी उनकी भूमिका रही।

उन्होंने कोयला मंत्रालय की सलाहकार समिति में भी सदस्य के तौर पर काम किया। दो बार सांसद रहने के दौरान संसदीय और संगठनात्मक अनुभव हासिल करने वाले हरीश द्विवेदी को अब भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव की अहम जिम्मेदारी दी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पहलगाम की बैसारन घाटी को मिली नई राह, 6.09 करोड़ रुपये से बनेगी मोटर योग्य सड़क

ईरान के खिलाफ ट्रंप का सख्त रुख, परमाणु हथियार और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बड़ा बयान

ईरान के खिलाफ ट्रंप का सख्त रुख, परमाणु हथियार और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बड़ा बयान

ईरान के खिलाफ ट्रंप का सख्त रुख, परमाणु हथियार और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बड़ा बयान

 

One thought on “कौन हैं हरीश द्विवेदी? दो बार सांसद रहे, 2024 की हार के बाद संगठन में सक्रियता का मिला इनाम”

Comments are closed.

Business Economy Uttar Pradesh

सुरेश खन्ना व्यापारियों की मांगें CM तक पहुंचाएंगे

विजय श्रीवास्तव Mahakumbh Lucknow: गत गुरुवार तीन सितंबर को राजधानी के BBA यूनिवर्सिटी के विशाल प्रांगण हाल मे राष्टस्तरीय व्यापारी एकता महाकुंभ का भव्य आयोजन हुआ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप वंशल के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रहे । […]

Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की आवाज बने अमन मणि त्रिपाठी, मजबूती से उठाईं क्षेत्र की समस्याएं

“जनता की आवाज मेरी आवाज” जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर मैं पूरी ताकत से जनता के साथ खड़ा हूं- अमर मणि उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों के सामने जनता […]

Read More
Lucknow
Education Uttar Pradesh

चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

यह पर्व डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पांच सितंबर 1888 की याद में मनाया जाता है छात्र-छात्राओं ने अध्यापक और अध्यापिकाओं को गिफ्ट देकर लिया आशीर्वाद ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में हर साल की तरह इस वर्ष भी शनिवार को बड़े ही धूमधाम […]

Read More