RG कर मेडिकल कॉलेज ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में TMC के पूर्व विधायक गिरफ्तार

Nirmal Ghosh

साक्ष्य मिटाने का है आरोप

ओडिशा के संबलपुर से लिया गया हिरासत में

नया लुक ब्यूरो

Nirmal Ghosh arrested: वर्ष 2024 में कोलकाता के प्रसिद्ध RG कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए भयावह दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले में एक बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। पश्चिम बंगाल के पूर्व तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक निर्मल घोष को पुलिस ने हड़बड़ी में मृतका का अंतिम संस्कार करवाने और साक्ष्य मिटाने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इसमें पूर्व विधायक निर्मल घोष के अलावा पानीहाटी नगरपालिका के पार्षद सोमनाथ डे और पीड़िता के परिवार के पड़ोसी संजीव मुखर्जी को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने पूर्व विधायक को ओडिशा के संबलपुर से हिरासत में लिया, जिसके बाद इस संवेदनशील मामले में हलचल बढ़ गई है। परिवार के आरोपों के बाद दर्ज हुई नई FIR यह पूरी कार्रवाई मृतका के पिता द्वारा दर्ज कराई गई एक नई शिकायत के आधार पर हुई है। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी का अंतिम संस्कार परिजनों की उचित सहमति के बिना और जल्दबाजी में करवाया गया था।परिजनों का मानना है कि ऐसा जानबूझकर इसलिए किया गया ताकि शव का दोबारा पोस्टमार्टम न हो सके और अपराध से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य नष्ट किए जा सकें।

ये भी पढें

शोरूम में नहाया-नाचा चोर, 4.71 लाख की KTM लेकर फरार

जांच एजेंसियों के सामने उठे कई सवाल

हाल ही में पीड़िता के लिए आयोजित एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान प्रशासन ने इस बात का संज्ञान लेते हुए मामले की नई सिरे से जांच के निर्देश दिए थे। पुलिस जांच में श्मशान घाट की प्रक्रियाओं को लेकर कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय पीड़िता का शव श्मशान लाया गया, उस वक्त कतार में पहले से मौजूद दो अन्य शवों को पीछे छोड़कर इसका जल्दीबाजी में दाह-संस्कार कर दिया गया। इसके अलावा, अंतिम संस्कार से जुड़े दस्तावेजों पर परिवार के सदस्यों के हस्ताक्षर नहीं थे और नियमानुसार ली जाने वाली फीस भी माफ कर दी गई थी।

CBI जांच से अलग है यह नई कार्रवाई

बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि खड़दह थाने में दर्ज यह नया मामला CBI द्वारा की जा रही मूल दुष्कर्म और हत्या की जांच से अलग है। CBI जहां अपराध के मुख्य पहलुओं की जांच कर रही है, वहीं स्थानीय पुलिस का यह नया मामला सबूत मिटाने, आपराधिक साजिश रचने और परिजनों की इच्छा के विरुद्ध जाकर जबरन अंतिम संस्कार कराने के आरोपों पर केंद्रित है। इस गिरफ्तारी से मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की भूमिका को लेकर भी जांच तेज हो गई है। पुलिस ने पूर्व विधायक को ओडिशा के संबलपुर से हिरासत में लिया, जिसके बाद इस संवेदनशील मामले में हलचल और बढ़ गई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

कला से बच्चों में बढ़ेगा आत्मविश्वास और सीखने का उत्साह

सरफराज या जुरेल? गॉल में नंबर-6 पर किसे मिलेगा मौका

आठ साल की सगाई, फिर भी शादी नहीं करेंगी पूजा बेदी

रिलायंस डिजिटल की सेल में 15 से 30 हजार तक की छूट

भारत-अफ्रीका दोस्तीः कोटे डी आइवर में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ बने विदेश राज्यमंत्री

 

Spread the love

6 thoughts on “RG कर मेडिकल कॉलेज ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में TMC के पूर्व विधायक गिरफ्तार”

Comments are closed.

Crime News

पुणे में नाबालिग से कथित यौन शोषण, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

PuneNews : पुणे के विश्रांतवाड़ी इलाके में 12 साल की बच्ची के कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में पुणे पुलिस ने 52 वर्षीय एक कॉन्ट्रैक्ट सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान जयसिंह साठे के रूप में हुई है और वह विश्रांतवाड़ी के श्रमिक नगर इलाके में […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More