पुलिस मुख्यालय में खेली गई फूलों की होली, हुआ होली मिलन समारोह

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय में आज होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में पुलिस मुख्यालय, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट व अन्य इकाईयों में नियुक्त पुलिस अधिकारियो एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के साथ फूलों की होली भी खेली गई। डीजीपी ने इस मौके पर उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी पुलिस अधिकारियों औऱ कर्मचारियों को सपरिवार होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक बृजलाल, संजय एम0 तरड़े, एस0एन0 साबत, अविनाश चन्द्रा, राजेन्द्र पाल सिंह, ए0के0 जैन एवं आशुतोष पाण्डेय पुलिस महानिदेशक दूरसंचार, के0एस0 प्रताप कुमार पुलिस महानिदेशक पुलिस आवास निगम, सुजीत पाण्डेय पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस, प्रकाश डी पुलिस महानिदेशक रेलवे, राजकुमार अपर पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार, आर0के स्वर्णकार अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी, नवीन अरोड़ा अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं, प्रशान्त कुमार द्वितीय अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन, ए0 सतीश गणेश अपर पुलिस महानिदेशक यातायात, प्रवीण कुमार अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन, एस0के0 भगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध, के0एस0 इमैन्युअल पुलिस महानिदेशक के जी0एस0ओ0 सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व सेवानिवृत्त अधिकारी मौजूद थे।

RPF ने डीजीपी से की शिष्टाचार भेंट

डीजीपी राजीव कृष्ण से पुलिस मुख्यालय लखनऊ में सोनाली मिश्रा पुलिस महानिदेशक, आर0पी0एफ0 ने शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएं दी गयी तथा प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक, आर०पी०एफ० नें जी०आर०पी० व आर०पी०एफ० के मध्य समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया तथा रेलवे परिसरों एवं रेल यात्रियों की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के विभिन्न उपायों के साथ-साथ अन्य प्रासंगिक विषयों पर चर्चा की गई।

Central UP Crime News

हजरतगंज गेस्ट हाउस के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश

विधायक निवास पार्क रोड पर गेस्ट हाउस में ठहरी थी महिला पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ की छानबीन, वजह तलाश रही पुलिस लखनऊ। हजरतगंज क्षेत्र के नरही स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में रविवार को एक महिला का फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मिलते ही इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह सहित […]

Read More
Central UP

मेदांता अस्पताल में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का सम्मान, डॉक्टरों ने दी गर्मी से बचाव की अहम सलाह

मेदांता के डॉक्टरों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को किया सम्मानित, दिए सेहत के अनमोल टिप्स व्यापारियों के स्वास्थ्य के लिए लगेगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, डॉक्टरों ने धूप और लू से बचाव के बताए उपाय विजय श्रीवास्तव लखनऊ के मेदांता अस्पताल में शुक्रवार को उतरेठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के दस पदाधिकारियों को प्रशस्ति […]

Read More
Central UP

कालीचरण पी.जी. कॉलेज में स्तन कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन: ‘समय पर पहचान ही है सबसे बड़ा बचाव’

लखनऊ। काली चरण पग कॉलेज की विशाखा समिति द्वारा आज 17  अप्रैल 2026 को मेदांता अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में “स्तन कैंसर जागरूकता कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं और महिला शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करना, […]

Read More