ब्राह्मणों को साधने निकली SP, क्या बदलेगा UP का सियासी गणित?

Politics
अजय कुमार
अजय कुमार

Politics उत्तर प्रदेश की सियासत में जब भी चुनाव की आहट आती है, ब्राह्मण समाज अचानक चर्चा के केंद्र में आ जाता है। आबादी के हिसाब से यह समुदाय राज्य की कुल जनसंख्या का करीब नौ से बारह प्रतिशत ही है, लेकिन प्रभाव इतना ज्यादा है कि कोई भी पार्टी इसे नजरअंदाज नहीं कर सकती। मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश, अवध और पूर्वांचल के कई जिलों में ब्राह्मण मतदाता पंद्रह से बीस प्रतिशत तक हैं।

ये भी पढें

योगी सरकार ने खत्म किया 10 साल पुराना मदरसा वेतन विधेयक, क्यों नहीं बन पाया था कानून?

वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर, प्रयागराज, कानपुर, बस्ती, महाराजगंज जैसे इलाकों में इनके वोट किसी भी उम्मीदवार की जीत-हार तय करने की क्षमता रखते हैं। राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि साठ से अस्सी और कुछ अनुमानों में सौ से ज्यादा विधानसभा सीटों पर ब्राह्मण निर्णायक भूमिका निभाते हैं। यही वजह है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने इस वर्ग को साधने की पूरी ताकत लगा दी है।बुधवार को लखनऊ में जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया। जनेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया कहा जाता था।

वे समाजवादी विचारधारा के स्तंभ थे और ब्राह्मण समाज के प्रभावशाली चेहरे भी। सपा का दावा था कि प्रदेशभर से करीब बीस हजार लोग जुटेंगे। जनेश्वर मिश्र पार्क में अनुमति नहीं मिली तो कार्यक्रम पार्टी मुख्यालय पर हुआ। अखिलेश यादव ने पहले मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, फिर मंच पर पहुंचे। मंच पर माता प्रसाद पांडेय, सनातन पांडेय, पवन पांडेय जैसे ब्राह्मण नेता प्रमुखता से बैठे। काशी, मथुरा, अयोध्या से संत-विद्वान भी बुलाए गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अखिलेश ने साफ कहा कि पीडीए में पी का मतलब पंडित भी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जितना पीड़ा बढ़ाएगी, यह समीकरण उतना ही मजबूत होगा। अयोध्या सदर सीट से पवन पांडेय को टिकट देने का ऐलान भी किया। पवन पांडेय 2012 से यहां चुनाव लड़ रहे हैं, 2017 और 2022 में हारे थे, लेकिन इस बार अखिलेश ने उन्हें जीत का भरोसा दिलाया।

ये भी पढें

विकास की नींव या भ्रष्टाचार की बुनियाद?

यह कवायद अचानक नहीं हुई। 2022 के विधानसभा चुनाव में सीएसडीएस-लोकनीति के सर्वे के मुताबिक 89 प्रतिशत ब्राह्मणों ने बीजेपी गठबंधन को वोट दिया। सपा को महज छह प्रतिशत समर्थन मिला। 2017 में भी 83 प्रतिशत ब्राह्मण बीजेपी के साथ थे। बीजेपी ने उस साल 68 ब्राह्मण उम्मीदवार उतारे, जो किसी भी जाति को दिए गए सबसे ज्यादा टिकट थे। सपा ने 40 ब्राह्मण टिकट दिए। 2017 में बीजेपी के 312 विधायकों में 58 ब्राह्मण थे, 2022 में यह संख्या 46 रह गई। 2007 में मायावती ने दलित-ब्राह्मण समीकरण साधा था। सतीश चंद्र मिश्र को आगे करके ब्राह्मण सम्मेलन करवाए और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। उससे पहले कांग्रेस के दौर में गोविंद बल्लभ पंत, कमलापति त्रिपाठी, हेमवती नंदन बहुगुणा, नारायण दत्त तिवारी जैसे ब्राह्मण मुख्यमंत्री रहे। ब्राह्मण वोट जब कांग्रेस से हट गए तो पार्टी भी सत्ता से बाहर हो गई।अब सपा को लगता है कि बीजेपी के इस कोर वोटबैंक में सेंध लगानी होगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा को 33.59 प्रतिशत वोट मिले और 37 सीटें मिलीं।

ये भी पढें

विजय के बहाने तृषा पर वार, उदयनिधि की सियासत पर उठे सवाल

बीजेपी को 41.37 प्रतिशत वोट और 33 सीटें। सपा जानती है कि सिर्फ पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के सहारे 45 प्रतिशत वोट शेयर तक पहुंचना मुश्किल है। अगर ब्राह्मणों का पांच प्रतिशत वोट भी खिसक जाए तो बीजेपी का गणित बिगड़ सकता है। योगी आदित्यनाथ सरकार पर ठाकुरवाद के आरोप लंबे समय से लगते रहे। ब्राह्मण विधायकों ने अलग बैठक की तो पार्टी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने चेतावनी दे दी। यूजीसी के इक्विटी नियमों पर बरेली के मजिस्ट्रेट ने इस्तीफा दे दिया, लखनऊ में दस से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ी। शंकराचार्य अवमुक्तेश्वरानंद के साथ हुए विवाद और बटुकों के अपमान की घटनाओं ने नाराजगी बढ़ाई। बीजेपी ने मनोज पांडे को कैबिनेट में जगह देकर नुकसान नियंत्रण की कोशिश की, लेकिन सपा इसे मौका मान रही है।

ये भी पढें

तीन राज्यों के उपचुनाव नतीजों ने BJP को दिया बड़ा राजनीतिक संदेश

अखिलेश यादव पिछले कुछ समय से ब्राह्मण चेहरों को आगे बढ़ा रहे हैं। माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनाया, हरिशंकर तिवारी को श्रद्धांजलि दी, उनके बेटे विनय शंकर तिवारी पर कार्रवाई का विरोध किया। गोरखपुर के तिवारी हाता का मुद्दा उठाकर योगी सरकार को ब्राह्मण विरोधी बताया। सपा का तर्क है कि कृष्ण-सुदामा की दोस्ती हजारों साल पुरानी है। यादव और ब्राह्मण साथ आ सकते हैं। जनेश्वर मिश्र की विरासत को आगे बढ़ाते हुए पार्टी कह रही है कि उनका मिशन रुकेगा नहीं।बीजेपी के लिए यह चुनौती बड़ी है। 1990 के दशक में राम मंदिर आंदोलन के बाद ब्राह्मण बड़ी संख्या में उसके साथ आए। अटल बिहारी वाजपेयी, मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं ने पकड़ मजबूत की। 2014 के बाद गैर-यादव ओबीसी, गैर-जाटव दलित और सवर्ण का गठजोड़ बना। ब्राह्मण उसमें महत्वपूर्ण स्तंभ रहे।

ये भी पढें

जॉब नहीं तो सिंहासन हिलेगा, राहुल का प्रयागराज से बड़ा दांव

अब अगर थोड़ी भी दरार पड़ी तो पूर्वांचल और अवध की कई सीटों पर असर दिख सकता है। सपा मानती है कि ब्राह्मण समाज स्विंग वोटर भी रहा है। परिस्थितियां बदलें तो रुख बदल जाता है। बसपा अभी भी 2007 की याद दिला रही है और ब्राह्मण उम्मीदवार उतारने की बात कर रही है। कांग्रेस के लिए भी मौका है, लेकिन उसकी पकड़ कमजोर पड़ चुकी है।यूपी की राजनीति सिर्फ आबादी के आंकड़ों पर नहीं चलती। प्रभाव और फैलाव मायने रखता है। ब्राह्मण समाज न सिर्फ वोट देता है बल्कि राय बनाने की क्षमता भी रखता है। सपा अब पीडीए को और समावेशी बनाने की कोशिश में है। युवाओं के बीच पेपर लीक, बेरोजगारी, संविदा भर्ती जैसे मुद्दे उठाकर सवर्ण युवाओं तक पहुंच बनाने की कवायद है। अखिलेश यादव जानते हैं कि मूल आधार कमजोर किए बिना अगर सवर्णों का एक हिस्सा जुड़ जाए तो 2027 में सत्ता की राह आसान हो सकती है। लखनऊ का यह सम्मेलन उसी दिशा में पहला बड़ा कदम है। अब देखना यह है कि ब्राह्मण समाज इस नई पेशकश को कितना स्वीकार करता है और क्या वाकई यूपी का चुनावी गणित बदलने वाला है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

दयाशंकर सिंह का कांटा दूर, बसपा का आखिरी किला भी ढह गया

योगी सरकार ने खत्म किया 10 साल पुराना मदरसा वेतन विधेयक, क्यों नहीं बन पाया था कानून?

Petrol-Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में आज क्या है ईंधन का भाव

2027 चुनाव से पहले ब्राह्मण वोट बैंक पर सियासी जंग तेज, क्या BJP के गढ़ में सेंध लगा पाएगी सपा?

बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, चंदा जुटाकर खुद की गड्ढों की मरम्मत

आगामी चुनाव को लेकर गरजे सपा नेता मुन्ना सिंह, जनेश्वर मिश्र जयंती मंच से सरकार पर हमला

Spread the love

One thought on “ब्राह्मणों को साधने निकली SP, क्या बदलेगा UP का सियासी गणित?”

Comments are closed.

Mayawati Umashankar Singh
Politics

उमाशंकर सिंह को याद कर भावुक हुईं मायावती, बोलीं- ‘भाई तो बहुत बने, लेकिन साथ नहीं छोड़ा’

Mayawati Umashankar Singh :   बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ विधायक और बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से कई बार निर्वाचित प्रतिनिधि उमाशंकर सिंह के निधन पर पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गहरा शोक व्यक्त किया। गुरुवार को उनके लखनऊ स्थित आवास पहुंचकर मायावती ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की […]

Spread the love
Read More
Iran
homeslider International

गुप्त स्थान पर हुई मुलाकात! सुप्रीम लीडर को लेकर ईरानी राष्ट्रपति का बड़ा खुलासा

Iran के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने बुधवार को कहा कि मौजूदा हालात में देश के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई से सीधे बातचीत करना “बहुत मुश्किल” है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि देश के नेतृत्व में उनकी मौजूदगी ईरान के लिए ताकत का बड़ा स्रोत है और मौजूदा संकट के दौर में उनका मार्गदर्शन बेहद […]

Spread the love
Read More
Corruption
Analysis homeslider

विकास की नींव या भ्रष्टाचार की बुनियाद?

Corruption लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 13 जुलाई 2026 को हुआ था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फीता काटा था और उस वक्त इस 63 किलोमीटर लंबे छह लेन के एलिवेटेड कॉरिडोर की तुलना जर्मनी की सड़कों से की गई थी। 4,200 करोड़ रुपये की इस परियोजना […]

Spread the love
Read More