बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, चंदा जुटाकर खुद की गड्ढों की मरम्मत

Barabanki Road

विजय कुमार

Barabanki Road : विकास खण्ड बनीकोडर क्षेत्र के गांव पूरे कोट मजरा छंदवल के बदहाल संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब रंग लाने लगा है। पिछले मंगलवार को मजबूर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और चंदा इकट्ठा कर खुद ही सड़क के गड्ढों की पैचिंग की। लेकिन शर्म की बात ये है कि करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी ग्राम प्रधान व ब्लॉक प्रशासन का कोई अधिकारी गांव का रुख तक नहीं कर सका।

ये भी पढें

मेरा युवा भारत बाराबंकी के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

मामले ने तूल पकड़ा तो बुधवार को क्षेत्र के सपा जिला पंचायत सदस्य चक्खन यादव गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और रास्ते पर RCC सड़क बनवाने का पुख्ता आश्वासन दिया उन्होंने ने कहा इस संपर्क मार्ग के लिए करीब छः माह पहले जनवरी महीने में आरसीसी सड़क का प्रस्ताव बनाकर प्रशासन को भेजा जा चुका है। टेंडर जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। मैं खुद इसकी मॉनिटरिंग करूंगा।

WhatsApp Image 2026 08 05 at 6.33.31 PM

जिला पंचायत सदस्य के आश्वासन पर ग्रामीणों ने हाथ खड़े कर जयकारे लगाए और कहा हम कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रामकिशोर रावत, मुकेश कुमार, राजकुमार, मिश्री लाल, नन्कू रावत, विजय बहादुर, प्रताप बहादुर रावत, पुरुषोत्तम कुमार सहित दर्जनों महिलाएं एवं समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।
अब देखना ये है कि सपा पार्टी के जिला पंचायत सदस्य का ये आश्वासन कब तक धरातल पर उतरता है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस बार सिर्फ कागजों में प्रस्ताव नहीं रहेगा बल्कि सड़क भी बनेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

डायबिटिक फुट के घाव को न करें नजरअंदाज, मामूली लापरवाही भी बन सकती है अंग कटने की वजह

‘ये फितूर तेरा’ रिव्यू यंग लव स्टोरी की शानदार शुरुआत

कारोबार के विस्तार से वर्कस्पेस सेंटर की माँग में उछाल

 

Spread the love

One thought on “बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, चंदा जुटाकर खुद की गड्ढों की मरम्मत”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते

Today’s Horoscope मेष :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना […]

Spread the love
Read More
UP Weather
homeslider Uttar Pradesh Weather

मौसम फिर लेगा करवट! 20 सितंबर को 18 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

UP Weather: देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता अभी भी बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 सितंबर 2026 को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

हादसों में घायल गोवंश को मिलेगा तुरंत इलाज, यूपी में शुरू होगी इमरजेंसी रेस्क्यू सर्विस

Lucknow: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों या अन्य दुर्घटनाओं में घायल होने वाले गोवंश को अब तत्काल इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों और गो सेवा आयोग के पदाधिकारियों के साथ बैठक में प्रदेश के सभी जिलों में गोवंश के लिए आपातकालीन बचाव […]

Spread the love
Read More