आगामी चुनाव को लेकर गरजे सपा नेता मुन्ना सिंह, जनेश्वर मिश्र जयंती मंच से सरकार पर हमला

Janeshwar Mishra Jayanti

 विकास और आगामी चुनाव को लेकर सरकार पर साधा निशाना

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Janeshwar Mishra Jayanti:  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं ‘छोटे लोहिया’ के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र की जयंती पर आयोजित समारोह में समाजवादी विचारधारा, संगठन की मजबूती और क्षेत्रीय विकास के मुद्दे प्रमुखता से उठे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। सभी ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन सत्य, अहिंसा और समाजवाद के मूल्यों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे उनके विचारों को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि उन्हें जनेश्वर मिश्र की सेवा करने का सौभाग्य मिला, जिसे वह अपने जीवन का गौरव मानते हैं।

अपने संबोधन में मुन्ना सिंह ने क्षेत्रीय विकास के मुद्दों को लेकर सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने रोहिणी नदी पर पुल निर्माण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग है, जिसे आज तक पूरा नहीं किया जा सका।

ये भी पढें

कारोबार के विस्तार से वर्कस्पेस सेंटर की माँग में उछाल

उन्होंने दावा किया कि इस विषय को उन्होंने विधानसभा में भी उठाया था तथा तत्कालीन सरकार और पार्टी नेतृत्व के समक्ष भी रखा था। मुन्ना सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों और विकास के मुद्दों को उठाती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जनता के समर्थन से अपना परचम लहराएगी। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी विचारधारा पहले से अधिक ताकत के साथ आगे बढ़ेगी और प्रदेश में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह ने समारोह में शामिल सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से टिंकू पांडे, अश्वनी उर्फ राजू दुबे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बलराम यादव, अशोक यादव, तजेंद्र पाल उर्फ गोल्डी सिंह, अमर मणि यादव, संतलाल, जौवाद, जयराम सिंह, संदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

डायबिटिक फुट के घाव को न करें नजरअंदाज, मामूली लापरवाही भी बन सकती है अंग कटने की वजह

मेरा युवा भारत बाराबंकी के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

कारोबार के विस्तार से वर्कस्पेस सेंटर की माँग में उछाल

LPG पर लेवी लगाने की तैयारी? 42 अरब डॉलर के स्ट्रैटेजिक फ्यूल रिजर्व के लिए सरकार का बड़ा प्लान

भारत में भी घर-घर दिखेगा किम कार्दशियन का फैशन ब्रांड

 

 

Spread the love

One thought on “आगामी चुनाव को लेकर गरजे सपा नेता मुन्ना सिंह, जनेश्वर मिश्र जयंती मंच से सरकार पर हमला”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते

Today’s Horoscope मेष :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना […]

Spread the love
Read More
UP Weather
homeslider Uttar Pradesh Weather

मौसम फिर लेगा करवट! 20 सितंबर को 18 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

UP Weather: देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता अभी भी बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 सितंबर 2026 को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

हादसों में घायल गोवंश को मिलेगा तुरंत इलाज, यूपी में शुरू होगी इमरजेंसी रेस्क्यू सर्विस

Lucknow: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों या अन्य दुर्घटनाओं में घायल होने वाले गोवंश को अब तत्काल इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों और गो सेवा आयोग के पदाधिकारियों के साथ बैठक में प्रदेश के सभी जिलों में गोवंश के लिए आपातकालीन बचाव […]

Spread the love
Read More