मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

  • जल्दी ही दूर होगी जेलों में सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों की कमी
  • 14 करोड़ से आधुनिक तकनीकी से लैस होंगी प्रदेश की जेलें: पीसी मीणा
  • जेलों की सुरक्षा को चाक चौबंद बनाने के लिए खरीदी जाएंगी 676 अत्याधुनिक इंसास राइफल

राकेश निडर

Lucknow:  योगी सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के साथ पुलिस एवं कारागार व्यवस्था के आधुनिकीकरण पर तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में योगी सरकार जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने और जेल वार्डर समेत कारागार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए 676 अत्याधुनिक इंसास राइफल खरीदने जा रही है। इसके साथ ही प्रशिक्षण और अन्य आवश्यक उपयोग के लिए 58,795 कारतूस भी खरीदे जाएंगे।

इस पूरी खरीद प्रक्रिया पर कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं विभाग करीब 14 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। योगी सरकार की इस पहल का उद्देश्य कारागारों में तैनात सुरक्षा बलों को आधुनिक हथियारों से लैस करने के साथ उनकी कार्यक्षमता और प्रशिक्षण के स्तर को बेहतर बनाना है। महानिदेशक कारागार पीसी मीना ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी और संसाधन के स्तर पर लगातार मजबूत किया जा रहा है।

पुलिस बल के आधुनिकीकरण के साथ जेलों की सुरक्षा को भी सरकार प्राथमिकता दे रही है। इसी दिशा में 676 इंसास राइफल और बड़ी संख्या में कारतूस की खरीद की योजना तैयार की गई है। कारागार विभाग की ओर से खरीदी जाने वाली इंसास राइफल और कारतूस की खरीद उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी STF) के माध्यम से की जाएगी। इसके तहत 5.56 MM की SLR इंसास राइफल खरीदी जाएंगी। विभाग ने इसके लिए आवश्यक प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।

ये भी पढें

जन्म कुंडली में लग्न नक्षत्र का महत्व: जानिए कैसे तय करता है आपका व्यक्तित्व और भाग्य

प्रस्ताव के अनुसार, 676 राइफलों की खरीद पर करीब साढ़े 13 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे जबकि 58,795 कारतूस की खरीद के लिए लगभग 30 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। इस प्रकार पूरी खरीद प्रक्रिया पर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य जेल वार्डर और अन्य सुरक्षा अधिकारियों को आधुनिक हथियारों के संचालन का प्रशिक्षण के साथ जेल की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करना है। DG पीसी मीना ने बताया कि योगी सरकार की योजना में केवल हथियारों की खरीद ही शामिल नहीं है, बल्कि सुरक्षा कर्मियों की व्यावहारिक दक्षता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है। इसी उद्देश्य से 58,795 कारतूस खरीदे जाएंगे।

इनका उपयोग जेल वार्डर समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। इससे सुरक्षा कर्मियों को हथियारों के सुरक्षित संचालन, निर्धारित प्रक्रियाओं और आपात स्थितियों में आवश्यक प्रतिक्रिया का अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। योगी सरकार का जोर इस बात पर है कि कारागारों में तैनात सुरक्षा बल केवल संसाधनों से ही लैस न हों, बल्कि उन्हें उनका प्रभावी उपयोग करने का प्रशिक्षण भी मिले। इसके लिए प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। आधुनिक हथियारों के साथ प्रशिक्षित सुरक्षा बल जेलों में सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से अधिक प्रभावी ढंग से निपट सकेंगे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

जन्म कुंडली में लग्न नक्षत्र का महत्व: जानिए कैसे तय करता है आपका व्यक्तित्व और भाग्य

प्रदेश मंत्री बनते ही एक्शन में गुड्डू खान, महराजगंज में निकाली लोकतंत्र बचाओ रैली

गोमाता की रक्षा के लिए बने कानून : जगद्गुरु शंकराचार्य

 

 

 

Politics Uttar Pradesh

प्रदेश मंत्री बनते ही एक्शन में गुड्डू खान, महराजगंज में निकाली लोकतंत्र बचाओ रैली

गुड्डू खान के नेतृत्व में नौतनवां में रैली, अल्पसंख्यकों को भाजपा से जोड़ने पर जोर उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद गुड्डू खान महराजगंज में सक्रिय नजर आए। उनके नेतृत्व में जिले में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली सीमा पर जाम से मुक्ति और व्यापार सुगमता के लिए अंतर-एजेंसी बैठक संपन्न

तस्करी रोकने व जांच तेज करने का लिया गया संकल्प उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महाराजगंज भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सोनौली सीमा पर द्विपक्षीय व्यापार को सुगम बनाने, ‘नो मैन्स लैंड’ (No Man’s Land) क्षेत्र को जाम-मुक्त करने और यातायात प्रबंधन को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मंगलवार को स्थल सीमा शुल्क चौकी (LCS) सोनौली के […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

गोमाता की रक्षा के लिए बने कानून : जगद्गुरु शंकराचार्य

काशी में  संस्कृति संसद 2026 का भव्य शुभारंभ सनातन धर्म को षड्यंत्रों से बचाएगा संत समाज : रविंद्रपुरी विशेष संवाददाता Varanasi:  सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय संस्कृति के उद्घाटन सत्र के अध्यक्ष एवं ज्योतिषपीठाधीश्वर स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती  महाराज ने कहा कि सनातन धर्म एवं संस्कृति को धर्म विरोधियों के हमलों से […]

Read More