प्रदेश कारागार विभाग का मुख्यालय चुस्त, शासन सुस्त!

Jail

Jail सात माह पहले प्रदेश की दो जेलों से हुई थी चार कैदियों की फरारी

सुरक्षाकर्मी हुए बहाल, अधीक्षकों को बहाली का इंतजार

लखनऊ। प्रदेश के कारागार विभाग में कार्यप्रणाली को लेकर शासन सुस्त और कारागार मुख्यालय चुस्त नजर आ रहा है। इस सच की पुष्टि करीब सात माह पूर्व प्रदेश की दो जेलों से हुई चार कैदियों की फरारी के बाद हुई कार्यवाही कर रही है। मुख्यालय की चुस्ती से फरारी के निलंबित हुए सभी सुरक्षाकर्मियों को बहाल कर अन्य जेलों पर तैनात कर दिया गया, वहीं दूसरी ओर शासन की सुस्ती की वजह से जेल के निलंबित अधीक्षकों को आज भी बहाली का इंतजार है। उधर विभाग के आला अफसरों ने इस गंभीर मसले पर चुप्पी साध रखी है।

ये भी पढ़े

पुलिस नहीं सरकारी वकीलों की कमी से न्याय व्यवस्था लड़खड़ा रही

मिली जानकारी के मुताबिक बीती पांच जनवरी को कन्नौज जिला जेल में सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर दो बंदी फरार हो गए थे। घटना के बाद हरकत में शासन ने जेल अधीक्षक को और मुख्यालय ने हेकर, एक डिप्टी जेलर समेत छह सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया था। इसी प्रकार 29 जनवरी को अयोध्या जेल से दो कैदी फरार हो गए। इस फरारी की घटना पर जेल अधीक्षक, जेलर, दो डिप्टी जेलर के अलावा 12 सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

ये भी पढ़े

क्या ऐसे बनेगा विकसित भारत?

सूत्रों का कहना है कि निलंबित जेल अधीक्षकों की बहाली नियुक्ति आधिकारी प्रमुख सचिव कारागार होने से शासन और जेलर, डिप्टी जेल, सुरक्षाकर्मियों का नियुक्ति आधिकारी डीजी जेल होने से बहाली कारागार मुख्यालय से होती है। डीजी जेल ने मुस्तैदी दिखाते हुए फरारी के बाद निलंबित हुए दोनों जेलों के जेलर और सुरक्षाकर्मियों को समयबद्ध कार्यवाही पूरी कार्यवाही कर बहाल कर अन्यत्र जेलों पर तैनात भी कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर घटना को हुए करीब सात माह पूरा हो जाने के बाद भी शासन निलंबित जेल अधीक्षकों की औपचारिक कार्यवाही पूरी नहीं कर पाया। मातहतों के बहाल होने और अन्यत्र तैनाती हो जाने के बाद भी अधीक्षकों को आज भी बहाली का इंतजार है। उधर इस संबंध में जब प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

ये भी पढ़े

ये पंजाब है साहब! यहाँ की एक बहू ने अपने DGP ससुर लड़ाया इश्क़

प्रोन्नत डिप्टी जेलरों की बहाली बनी मुसीबत

कन्नौज और अयोध्या जेल से हुई चार कैदियों की फरारी के मामले में दो डिप्टी जेलरों का भी अभी तक बहाल नहीं किया गया है। एक डिप्टी जेल कन्नौज और एक डिप्टी जेलर अयोध्या में तैनात था। सूत्रों का कहना है कि करीब एक साल पूर्व हेड वार्डर से डिप्टी जेलर पद पर प्रोन्नत हुए आर्थिक रूप से कमजोर डिप्टी जेलर एआईजी जेल प्रशासन कार्यालय में बाबुओं से सेटिंग गेटिंग करने मे सफल नहीं हो पाने की वजह से बहाल नहीं हो पाए। उधर एआईजी प्रशासन के निजी सचिव सियाराम से जब बात कराने की बात कही तो उसने बताया कि वह एआईजी से बात नहीं करा सकते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

महाघोटालाः फर्जी कम्पनी, फर्जी दस्तावेज, फर्जी निदेशक और पैसा ऐंठा असली

 राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के सामने रखीं तीन बड़ी मांगें, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर दिया जोर

रामपुर में ढहता आजम साम्राज्य क्या 2027 में बचेगी सियासी विरासत

मेट्रो स्टेशन बंद करने से आंदोलन नहीं रुकेगा, बोले अरविंद केजरीवाल

भिवंडी में तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल

राम मंदिर ट्रस्ट की आज अहम बैठक, नए महासचिव के नाम पर लगेगी मुहर; CEO चयन पर भी होगी चर्चा

homeslider Uttar Pradesh

प्रतापगढ़ से राष्ट्रीय मंच तक चमका नाम, डॉ. संतोष शुक्ल को मिला आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान

डॉ. संतोष शुक्ल को मिला प्रतिष्ठित ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’ Pratapgarh : की धरती ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, मेधा और ज्ञान-परंपरा का परचम राष्ट्रीय मंच पर लहराया है। शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में वर्षों से निरंतर सक्रिय रहकर उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतापगढ़ निवासी डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को प्रतिष्ठित ‘आचार्य […]

Read More
Uttar Pradesh

UP -112 के सिपाहियों को बड़ी राहत, 12 घंटे की जगह अब 8 घंटे की ड्यूटी

DG यूपी -112 विनोद कुमार सिंह ने जारी किया आदेश, जिलों को अपने स्तर पर निर्णय लेने को कहा ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी पुलिस की सबसे अहम आपातकालीन सेवा यूपी -112 में तैनात चार पहिया पीआरवी के कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें 12-12 घंटे की दो शिफ्ट की जगह 8-8 […]

Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज का दिन किस राशि के लिए रहेगा शुभ

Today’s Horoscope मेष : आज सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार होगा। आज के दिन के महत्व को समझते हुए इसके लाभ उठाने के अवसर से न चूकें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वृषभ  : आपका आज का दिन व्यस्ततापूर्वक बीतेगा। सभी अधूरे कार्य पूर्ण होने […]

Read More