भिवंडी में तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Bhiwandi flyover accident

Bhiwandi flyover accident :  महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने कथित तौर पर ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान सामने से आ रही तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक बाइक सवार फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा और उसी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना के समय कार तेज गति से चल रही थी। ओवरटेक के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सीधे सामने से आ रही बाइकों से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक सवार फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को तत्काल इंदिरा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में कार चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

दुर्घटना के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई वाहन अचानक रुक गए और सड़क पर लंबा जाम लग गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस के पहुंचने तक राहत कार्य में सहयोग किया। ट्रैफिक पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया।

यह भी पढ़ें

लखनऊ में हर्ष फायरिंग मामले में ‘शर्मा चाय’ संचालक के बेटे को जेल, चौकी इंचार्ज निलंबित

‘Advocate’ लिखी थी कार

पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार पर ‘Advocate’ लिखा हुआ था और उससे संबंधित प्रतीक चिन्ह भी लगा था। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फिलहाल इसका हादसे से कोई सीधा संबंध नहीं माना जा रहा है। जांच का मुख्य फोकस कार की गति, चालक की लापरवाही और दुर्घटना के वास्तविक कारणों पर है।

CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही शांतिनगर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। वहीं, यह भी जांच की जा रही है कि हादसे के समय कार की रफ्तार कितनी थी और क्या चालक ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया था।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

शांतिनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

लखनऊ में हर्ष फायरिंग मामले में ‘शर्मा चाय’ संचालक के बेटे को जेल, चौकी इंचार्ज निलंबित

ईरान की नई गर्जना, परमाणु ठिकानों पर हमला हुआ तो अमेरिका एवं उसके सहयोगियों को कर देंगे नेस्तनाबूद

‘उदासीन, असंवेदनशील, अयोग्य और आदतन झूठ बोलने वाले व्यक्ति हैं धर्मेंद्र प्रधान’

2 thoughts on “भिवंडी में तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Comments are closed.

Crime News

महानगर में महिला की सिर पर वारकर बेरहमी से हत्या

लखनऊ में तैनात मुख्य आरक्षी पति हिमांशु के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा मिला, सिर पर लोहे की राड से किए कई वार आरोपी पति हिमांशु श्रीवास्तव हिरासत में, पूछताछ जारी पेपर मिल कॉलोनी में हुई घटना का मामला, इलाके में फैली सनसनी पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट […]

Read More
Crime News

थम नहीं रहीं दुष्कर्म की वारदात, गाजीपुर में मासूम बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी में महिलाओं और किशोरियों की अस्मत से खिलवाड़ की घटनाएं थम नहीं रही है। गाजीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब 11 बजे एक 50 वर्षीय वहशी ने छह वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और […]

Read More
Crime News

चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत पांच घायल

नया लुक ब्यूरो, रांची/रामगढ़ रामगढ़ जिले के चुटूपालू घाटी में रविवार शाम को भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान सारा तबस्सुम (45) के रूप में हुई है। बताया गया कि कार में छह लोग सवार थे और सभी […]

Read More