मेजबानी करने वालों पर मेहरबानी!

Jail

Jail सरकार के स्थानांतरण नीति की जमकर उड़ाई गई धज्जियां

कारागार विभाग में स्थानांतरण सत्र के दौरान हुए तबादलों में प्रमुख सचिव कारागार ने बड़ा खेल किया है। इस खेल की वजह से जेलों की व्यवस्थाएं चौपट हो गई है। प्रमुख सचिव कारागार ने वसूली कर शासन तक पहुंचाने वाले अधीक्षक को कट ऑफ डेट का हवाला देते हुए कमाऊ जेल पर रोक दिया वहीं दूसरी ओर एक डेढ़ साल पूर्व तैनात किए गए कई अधीक्षकों का तबादला कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों में इसको लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मामला हाईकमान से जुड़ा होने की वजह से जेल अधिकारियों ने इस गंभीर मसले पर चुप्पी साध रखी है।

ये भी पढ़े

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गिरफ्तार, गोली मारने का है आरोप

सूत्रों के मुताबिक कारागार विभाग के तबादलों में सरकार के स्थानांतरण नीति की जमकर धज्जियां ही नहीं उड़ाई गई बल्कि नीति में दिए गए निर्देशों का अनुपालन तक नहीं किया गया। सूत्र बताते हैं कि आगरा जिला जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा का जेल पर तीन साल कार्यकाल पूरा हो चुका था। प्रमुख सचिव कारागार ने इनके स्थानांतरण कट ऑफ डेट 31 मार्च बताकर स्थानांतरण नहीं किया। वहीं दूसरी ओर वर्ष 2025-26 के स्थानांतरण सत्र में स्थानांतरित होकर सहारनपुर आए जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश को सहारनपुर से हटाकर आजमगढ़ जेल पर भेज दिया गया। इसी प्रकार करीब एक साल पहले मध्य सत्र ने मोटी रकम देकर बांदा से मुरादाबाद जेल भेजे गए आलोक सिंह को सहारनपुर जेल पर स्थानांतरित कर दिया गया। करीब 10 माह पूर्व जेलर से अधीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए राजेश कुमार सिंह को कांसगंज भेजा गया था। अभी कांसगंज में एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि उन्हें कांसगंज से बिजनौर जेल स्थानांतरित कर दिया गया। यह तो बानगी है इसी प्रकार दर्जनों की संख्या में अधीक्षकों के उल्टे सीधे तबादले तबादले कर दिए गए। पैसा देने वालों को कमाऊ और पैसा नहीं देने वालों को सामान्य जेलों पर स्थानांतरित कर दिया गया।

ये भी पढ़े

अमेरिका ने सात घंटे बरसाये ईरान पर बम

सूत्रों का कहना है आगरा जिला जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा की वसूली को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत की गई। इसके अलावा जेल में खुलेआम हो रही अवैध वसूली का एक वीडियो वायरल हुआ और जेल में क्रिप्टो करेंसी के मामले में जेल आए एक बंदी से दो करोड़ की मांग करने वाले अधीक्षक को जेल से हटाने के बजाए स्थानांतरण की कट ऑफ डेट का हवाला देकर उसी जेल पर रोक दिया गया जबकि एक साल पहले स्थानांतरित होकर आए कई जेल अधीक्षकों को अन्यत्र जेलों पर स्थानांतरित कर दिया गया। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों में तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि अवैध वसूली कर शासन तक पहुंचाने वालों को रोक दिया गया, वहीं नहीं देने वालों को स्थानांतरित कर दिया गया। इस संबंध में जब प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।

अधिष्ठान वाली जेलों पर कर दी अधीक्षकों की तैनाती

प्रमुख सचिव कारागार के बेतरतीब तबादलों से जेलों की व्यवस्थाएं चौपट हो गई है। प्रदेश की मंडलीय कारागारों पर वरिष्ठ अधीक्षक के बजाए अधीक्षक तैनात कर दिए गए हैं वहीं जिन जेलों पर वरिष्ठ अधीक्षकों की तैनाती होनी चाहिए वह अधीक्षक तैनात है। इस मामले पर विभागीय अधिकारियों तर्क है कि अधिकारियों की कमी की वजह से ऐसा किया गया है। मालूम हो कि वर्तमान समय में एक वरिष्ठ अधीक्षक व तीन अधीक्षक निलंबित चार रहे है। इसके अलावा डीआईजी से एआईजी पद पर मई माह में होने वाली डीपीसी की तिथि अभी तक तय नहीं हो पाई है। वहीं विभाग अधिकारियों की कमी का रोना रो रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ग्रहों की चाल बदलेगी आपका दिन! धन व करियर और प्यार में क्या है खास?

हरिद्वार में छेड़छाड़ करने वाले हरियाणा के टूरिस्टों की धुनाई

मोदी जी, धर्मेन्द्र जी या तो पद छोडिये या सॉरी बोलिये

सोशल मीडिया के ’एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड’ ऐप का सहारा ले रहे आतंकी संगठन

साली से छेड़छाड़ के आरोप में जीजा तालिबानी सजा

 

Spread the love

2 thoughts on “मेजबानी करने वालों पर मेहरबानी!”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

BBD: अध्यापक के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

नकदी व जेवरात बटोर ले गए बेखौफ चोर, पुलिस सक्रियता की खुली पोल BBD चौकी क्षेत्र के सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ के BBD पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में दिनदहाड़े धावा […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

मिशन शक्ति: कुंवर ग्लोबल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

ए अहमद सौदागर Lucknow: डरो नहीं… डर के आगे जीत है। यह वह हौसला है जो इन दिनों कमिश्नरेट पुलिस के भीतर है। महिला सुरक्षा के लिए पुलिस स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक कर रही है। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत शुक्रवार को चिनहट क्षेत्र स्थित कुंवर ग्लोबल स्कूल में DCP पूर्वी डॉ […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

भाजपा नेता नीरज गुप्ता की अगुवाई में कैबिनेट मंत्री के आवास पर हुई महत्वपूर्ण बैठक

ए अहमद सौदागर Lucknow:  गौतम पल्ली मार्ग पर कैबिनेट मंत्री एवं राज्य सभा सांसद धर्मपाल सिंह के आवास पर शुक्रवार को भाजपा नेता नीरज गुप्ता की मौजूदगी में एक अहम बैठक की गई। बताया गया कि यह बैठक स्वामी ब्रह्मानंद लोधी सेवा ट्रस्ट के देखरेख में की गई। ये भी पढें यूएन में बोला भारत- मध्य पूर्व में स्थिरता जरूरी, एक करोड़ प्रवासियों की सुरक्षा अहम इस मौके पर […]

Spread the love
Read More