हरिद्वार में छेड़छाड़ करने वाले हरियाणा के टूरिस्टों की धुनाई

 Haridwar molestation case

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 Haridwar molestation case : हरिद्वार में मंगलवार देर रात  बड़ा बवाल हो गया। एक स्थानीय युवती से छेड़छाड़ के आरोप में भीड़ ने हरियाणा से आए पर्यटकों की जमकर धुनाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया।

जानकारी के अनुसार, बाजार में देर रात जैसे ही युवती से छेड़छाड़ की बात सामने आई। मौके पर देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ ने हरियाणा के पर्यटकों की पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में युवतियों और आरोपियों के बीच बहस भी हो रही है।

पुलिस ने शांत कराया मामला

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती के साथ कथित अभद्रता को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया। उधर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर घटना की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

मोदी जी, धर्मेन्द्र जी या तो पद छोडिये या सॉरी बोलिये

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गिरफ्तार, गोली मारने का है आरोप

भारत पर फिर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा

प्रेग्नेंसी, फिर भी डोसा खाने पहुंची दीपिका पादुकोण

 

 

 

 

Spread the love

New Delhi
homeslider National Politics

अमित शाह का 2029 पर भरोसा, बीजेपी की रणनीति के पाँच बड़े पहलू

New Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2029 के लोकसभा चुनाव में NDA की जीत को लेकर भरोसा जताते हुए एक बार फिर बीजेपी की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक ताकत का जिक्र किया है। उनके बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Bihar homeslider National

मोदी ने वैशाली नाव हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो लाख की सहायता

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली जिले में नाव पलटने की घटना में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, हादसे में घायल […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

नीला ड्रम हत्याकांड में आज बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल को फांसी देने की मांग

नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को आज सुनाई जाएगी सजा, सौरभ के परिवार ने की फांसी देने की मांग Meerut : देशभर में चर्चित मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज, 14 अक्टूबर को अदालत मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की सजा पर फैसला सुनाएगी। हत्या और साक्ष्य मिटाने के मामले में दोषी ठहराए […]

Spread the love
Read More