यूएन में बोला भारत- मध्य पूर्व में स्थिरता जरूरी, एक करोड़ प्रवासियों की सुरक्षा अहम

New York

शाश्वत तिवारी

New York: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में मध्य पूर्व की संवेदनशील स्थिति पर आयोजित खुली बहस के दौरान भारत ने अपना कड़ा और स्पष्ट राष्ट्रीय बयान प्रस्तुत किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने क्षेत्र में जारी तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि इस पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने में भारत के बेहद गहरे और सीधे हित जुड़े हुए हैं।

न्यूयॉर्क स्थित यूएन में भारत के स्थायी मिशन ने एक बयान में बताया कि हरीश ने जोर दिया कि खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के देशों में वर्तमान में लगभग एक करोड़ भारतीय नागरिक निवास करते हैं। ऐसे में मध्य पूर्व में किसी भी प्रकार की अशांति या युद्ध की स्थिति सीधे तौर पर प्रवासियों के जीवन और आजीविका को प्रभावित करती है।

ये भी पढें

डायबिटीज में शराब पीने के नुकसान, लिवर कैंसर का भी खतरा

भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच से सभी संबंधित पक्षों से अत्यधिक संयम बरतने, शत्रुता व तनाव को तुरंत कम करने और लंबे समय से चले आ रहे विवादों का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का पुरजोर आह्वान किया। सुरक्षा परिषद की इस बैठक से इतर, संयुक्त राष्ट्र महासभा की दूसरी समिति (आर्थिक और वित्तीय) की बैठक में भारत ने विकासशील देशों की आवाज़ को मजबूती दी  ‘विकास के लिए परिचालन गतिविधियों और दक्षिण-दक्षिण सहयोग’ पर आयोजित आम चर्चा में भारतीय मिशन की काउंसलर सौम्या नायर ने भारत का आधिकारिक बयान दिया।

ये भी पढें

इमोशनल चीटिंग क्या है? पार्टनर की इन पांच हरकतों को न करें नजरअंदाज

उन्होंने विकासशील देशों (ग्लोबल साउथ) के बीच आपसी सहयोग, तकनीकी साझाकरण और सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों की प्रासंगिकता पर बल दिया। भारत ने कड़ा संदेश दिया कि वैश्विक समृद्धि के लिए विकासशील देशों को आर्थिक और सामाजिक मोर्चे पर एक-दूसरे का हाथ थामना होगा।

भारत द्वारा एक ही समय पर सुरक्षा परिषद में मध्य पूर्व के कूटनीतिक संकट पर राष्ट्रीय बयान देना और महासभा में विकासशील देशों के ‘दक्षिण-दक्षिण सहयोग’ की वकालत करना उसकी संतुलित विदेश नीति को दर्शाता करता है। एक तरफ जहां भारत ने एक करोड़ प्रवासियों की सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता के लिए शांति व कूटनीति का आह्वान किया। वहीं दूसरी तरफ आर्थिक मोर्चे पर ग्लोबल साउथ की एकजुटता को मजबूत करने का संदेश देकर यह साबित किया कि भारत वैश्विक सुरक्षा के साथ-साथ सतत सामाजिक-आर्थिक विकास के प्रति भी समान रूप से गंभीर है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

इमोशनल चीटिंग क्या है? पार्टनर की इन पांच हरकतों को न करें नजरअंदाज

डायबिटीज में शराब पीने के नुकसान, लिवर कैंसर का भी खतरा

राजस्थान: प्रेमी संग गई तीन बच्चों की मां, परिवार ने किया जीवित महिला का श्राद्ध

 

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “यूएन में बोला भारत- मध्य पूर्व में स्थिरता जरूरी, एक करोड़ प्रवासियों की सुरक्षा अहम”

Comments are closed.

Baku
International

CICA समिटः भारत ने क्षेत्रीय संप्रभुता, अखंडता के सम्मान पर दिया जोर

शाश्वत तिवारी Baku:  विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अज़रबैजान के बाकू में आयोजित ‘कॉन्फ्रेंस ऑन इंटरेक्शन एंड कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेज़र्स इन एशिया’ (CICA) के 7वें शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। सम्मेलन में सदस्य देशों ने क्षेत्रीय सहयोग को गहरा करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और एशिया में शांति को बढ़ावा देने […]

Spread the love
Read More
Crime News International

बेटी से मिलाने के बहाने पत्नी की हत्या, अमेरिका में पति गिरफ्तार

Chicago: अमेरिका के शिकागो में भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर अपनी अलग रह रही पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी अंकुर पटेल को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी के दूसरे व्यक्ति के साथ रिश्ते में होने और दोबारा साथ रहने से इनकार करने के बाद आरोपी ने […]

Spread the love
Read More
Tamchi
Business International

तमची SFIT को ग्लोबल फ्री ज़ोन अवॉर्ड्स 2026 में एशिया-प्रशांत में पहला स्थान

Tamchi: किर्गिस्तान स्थित तमची विशेष वित्तीय निवेश क्षेत्र (SFIT) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फाइनेंशियल टाइम्स के विशेषज्ञ प्रभाग fDi Intelligence द्वारा आयोजित ग्लोबल फ्री ज़ोन्स ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026 की ‘राइजिंग स्टार’ श्रेणी में तमची SFIT ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पहला और वैश्विक स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया […]

Spread the love
Read More