मोदी जी, धर्मेन्द्र जी या तो पद छोडिये या सॉरी बोलिये

PM Modi

जंतर-मंतर पर अनशन के बीच छोटी से बच्ची ने मोह लिया मन

Jantar Mantar Hunger Strike  : जंतर-मंतर पर चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले पर्यावरण विद् एवं ऐक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का अनशन चर्चा का विषय बना हुआ है। चिंता का विषय यह है कि वांगचुक का वजन लगातार गिर रहा है, वहीं कुछ ऐसे दृश्य भी पैदा हो रहे हैं जो बेहद रोचक हैं। मंगलवार को ऐसा ही एक रोचक नजारा देखने को मिला। अनशन में पहुंची एक सात साल की बच्ची ने पीएम नरेन्द्र मोदी और धर्मेंद्र प्रधान से जिस अंदाज में मांग की वह बहुत लुभावना था। बच्ची ने कहा कि या तो पीएम मोदी और धर्मेंद्र प्रधान यहां पर आकर सॉरी बोलें या फिर इस्तीफा दें। इस बच्ची का वीडियो द न्यूज पिंच पर आया है। बच्ची की वाकपटुता और चंचलता देखते ही बनती है। बच्ची बड़ी बेबाकी के साथ कैमरे पर अपनी बात रखती है।

सॉरी ही बोल दीजिए

CJP के अनशन के दौरान एक रिपोर्टर ने पूछा कि आप क्या चाहती हो? जवाब में यह बच्ची कहती है कि मैं धर्मेंद्र प्रधान और पीएम मोदी से यही कहना चाहूंगी कि मैं आपको दो चॉयस देती हूं। या तो आप लोग इस्तीफा दे दीजिए और सॉरी मत कहिए। या तो यहां पर स्टेज पर आकर आप सॉरी कह दीजिए और इस्तीफा मत दीजिए। इसके बाद जब रिपोर्टर कहता है कि आज तुम बहुत पॉपुलर होने वाली हो। इस पर वह बच्ची कहती है कि यह मेरा पहला वीडियो नहीं है। इससे पहले भी मेरे चार वीडियो बन चुके हैं। इस रिपोर्टर भी उसके कांफिडेंस की दाद देता है, जबकि वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगते हैं।

आपको एक परसेंट शर्म नहीं आती

बच्ची इतने में ही नहीं रुकती बल्कि कहती है कि मैं धर्मेंद्र प्रधान और पीएम मोदी से यह भी कहना चाहूंगी कि आप लोगों को जरा सी शर्म नहीं आती। इंडिया के इतने बड़े साइंटिस्ट यहां पर बीमार पड़े हुए हैं। वह पिछले 16 दिन से यहां पर पड़े हैं। आपको बता दें कि सोनम वांगचुक पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। जंतर-मंतर पर पिछले कुछ दिनों से कॉकरोच जनता पार्टी का अनशन चल रहा है। पार्टी अध्यक्ष अभिजीत दीपके यहां पर नीट पेपर लीक पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

बुधवार को 18वां दिन

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल बुधवार को 18वें दिन में प्रवेश कर गई। इस बीच वांगचुक के गिरते स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए राजनीतिक नेताओं, सार्वजनिक हस्तियों, शिक्षाविदों और कार्यकर्ताओं ने उनसे अनशन खत्म करने और अन्य माध्यमों से अपना आंदोलन जारी रखने की अपील की है। 59 साल के वांगचुक जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में हो रहे विरोध प्रदर्शन का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे हैं। यहां प्रदर्शनकारी नीट परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

कमजोर हो रहा है शरीर

सोनम वांगचुक 28 जून को इस आंदोलन में शामिल हुए थे और तभी से बेमियादी अनशन पर हैं। सीजेपी के अनुसार अनशन शुरू करने के बाद से वांगचुक का वजन करीब 8.25 किलोग्राम कम हो चुका है। दीपके ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सोनम वांगचुक की मांसपेशियां कमजोर होने लगी हैं और वे अत्यधिक दर्द में हैं। बाकी सभी की तरह मैंने भी उनसे अनशन खत्म करने की अपील की है। उन्होंने शांतिपूर्वक जवाब दिया कि मुझसे अनशन खत्म करने को मत कहो। सरकार से पूछो कि वह संवाद भी क्यों नहीं करना चाहती।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

सोशल मीडिया के ’एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड’ ऐप का सहारा ले रहे आतंकी संगठन

भारत पर फिर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा

प्रेग्नेंसी, फिर भी डोसा खाने पहुंची दीपिका पादुकोण

कनेक्शन नहीं है, मत घबराइये, मिलेगा LPG सिलेंडर , चंद मिनटों में बुकिंग और डिलीवरी

 

 

 

Spread the love

One thought on “मोदी जी, धर्मेन्द्र जी या तो पद छोडिये या सॉरी बोलिये”

Comments are closed.

New Delhi
homeslider National

राष्ट्रीय सुरक्षा के फैसले केवल AI पर नहीं छोड़ सकते : राष्ट्रपति मुर्मु

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का इस्तेमाल विज्ञान, राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक गतिविधियों समेत विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े फैसले पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़े जा सकते। उन्होंने बदलती सुरक्षा चुनौतियों के बीच तकनीक के इस्तेमाल में संतुलित […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National

विश्व मानक दिवस कल, आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

New Delhi: विश्व मानक दिवस या अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस हर साल 14 अक्टूबर को वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक अर्थव्यवस्था, उपभोक्ताओं और उद्योगों में मानकीकरण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। यह मुख्य रूप से उन हजारों विशेषज्ञों, इंजीनियरों […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Business National

दृष्टिबाधितों को खबरों से जोड़ेगी नई पहल, हिंदी-मराठी ब्रेल अखबार अब हर सप्ताह

Mumbai: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने एक अहम पहल की है। फाउंडेशन के दृष्टि कार्यक्रम के तहत प्रकाशित होने वाले हिंदी और मराठी ब्रेल अखबार अब हर सप्ताह उपलब्ध होंगे। पहले इन अखबारों का प्रकाशन हर 15 दिन में किया जाता था। अब साप्ताहिक प्रकाशन होने […]

Spread the love
Read More