
ए अहमद सौदागर
Lucknow: डरो नहीं… डर के आगे जीत है। यह वह हौसला है जो इन दिनों कमिश्नरेट पुलिस के भीतर है। महिला सुरक्षा के लिए पुलिस स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक कर रही है। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत शुक्रवार को चिनहट क्षेत्र स्थित कुंवर ग्लोबल स्कूल में DCP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा, ACP विभूतिखंड सौम्या पांडेय निर्देश और इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर इंस्पेक्टर चिनहट के अलावा चौकी प्रभारी अपट्रान, मिशन शक्ति प्रभारी सरिता यादव, उपनिरीक्षक प्रीति सहित अन्य महिला पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस दौरान विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता तथा किसी भी आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस से मदद हासिल करने के संबंध में अहम जानकारी दी गई।

साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन जनकल्याण नंबरों एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि इस मौके पर स्कूल में अध्यनरत 15 प्रतिभाशाली छात्राओं को DCP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा द्वारा मोमेंट देकर सम्मानित किया।
ये भी पढें
यूएन में बोला भारत- मध्य पूर्व में स्थिरता जरूरी, एक करोड़ प्रवासियों की सुरक्षा अहम
उन्होंने बताया कि इस पहल का मकसद छात्राओं का हौसला अफजाई करना तथा उन्हें शिक्षा, आत्मविश्वास और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा। इंस्पेक्टर के मुताबिक कार्यक्रम के आखिरी पड़ाव के दौरान स्कूल प्रशासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन एवं छात्राओं का हौसला अफजाई करने के लिए पुलिस अफसरों एवं कर्मचारियों तथा महिला पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
भाजपा नेता नीरज गुप्ता की अगुवाई में कैबिनेट मंत्री के आवास पर हुई महत्वपूर्ण बैठक
राजस्थान: प्रेमी संग गई तीन बच्चों की मां, परिवार ने किया जीवित महिला का श्राद्ध
CICA समिटः भारत ने क्षेत्रीय संप्रभुता, अखंडता के सम्मान पर दिया जोर
AIIMS में 44 साल की महिला की जटिल सर्जरी, 90 मिनट में निकाला गर्भाशय
लिस्टिंग पर 20% तक रिटर्न की उम्मीद, ब्रोकरेज फर्मों ने दी निवेश की सलाह

