CICA समिटः भारत ने क्षेत्रीय संप्रभुता, अखंडता के सम्मान पर दिया जोर

Baku

शाश्वत तिवारी

Baku:  विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अज़रबैजान के बाकू में आयोजित ‘कॉन्फ्रेंस ऑन इंटरेक्शन एंड कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेज़र्स इन एशिया’ (CICA) के 7वें शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। सम्मेलन में सदस्य देशों ने क्षेत्रीय सहयोग को गहरा करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और एशिया में शांति को बढ़ावा देने पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए, विदेश राज्य मंत्री ने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के भारतीय दर्शन और समावेशी तथा आम सहमति पर आधारित बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने की भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने CICA की गतिविधियों में भारत की सक्रिय भागीदारी को रेखांकित किया और सदस्य देशों से आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026 10 16 at 6.26.13 PM

उन्होंने दोहराया कि सभी क्षेत्रीय कनेक्टिविटी परियोजनाएं पारदर्शी, आर्थिक रूप से व्यवहार्य और समावेशी होनी चाहिए, तथा उन्हें सभी सदस्य देशों की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान करना चाहिए। शिखर सम्मेलन में ‘बाकू घोषणापत्र’ को अपनाया गया। इसमें अन्य बातों के अलावा, एशिया में विकास हासिल करने के लिए विश्वास बहाली के उपायों के तहत कनेक्टिविटी, डिजिटलीकरण और सतत विकास के महत्व पर जोर दिया गया।

राज्य मंत्री सिंह ने अपने संबोधन के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा शांति, सहयोग, मित्रता और साझा चुनौतियों का सामना करने के लिए भारत के ‘वसुधैव कुटुंबकम’ (पूरी दुनिया एक परिवार है) के दृष्टिकोण पर जोर दिया। सभी सदस्य देशों से सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। CICA के संस्थापक सदस्य के रूप में, भारत इस प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्ध है। भारत इसे पूरे एशिया में समावेशी संवाद, आम सहमति बनाने और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच मानता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

दिल्ली में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई

राजस्थान: प्रेमी संग गई तीन बच्चों की मां, परिवार ने किया जीवित महिला का श्राद्ध

AIIMS में 44 साल की महिला की जटिल सर्जरी, 90 मिनट में निकाला गर्भाशय

 

 

International

चुनाव से पहले ईरान पर बड़ा हमला करना चाहते थे नेतन्याहू, जासूस की एक गलती से खुल गई पोल

Netanyahu attacks Iran: इजरायल और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चर्चा में है। इजरायली मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और मोसाद प्रमुख रोमन गोफमैन चुनाव से ठीक पहले ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करना चाहते थे। टाइम्स ऑफ इजरायल के हवाले से चैनल 12 की […]

Read More
International

UN में बोला भारत- बिना स्पष्ट रणनीति वाले शांति मिशन संसाधनों की बर्बादी

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र के मंच पर शांति स्थापना अभियानों के सभी पहलुओं की व्यापक समीक्षा पर आयोजित वार्षिक बहस के दौरान भारत ने अपनी वैश्विक कूटनीतिक और सैन्य ताकत का पुरजोर प्रदर्शन किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के सैन्य सलाहकार, कर्नल तरुणेंद्र प्रताप सिंह ने इस महत्वपूर्ण सत्र में […]

Read More
International

बुटवल में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ के स्वर,150 वीं वर्षगांठ पर ICCR की टीम ने दी शानदार संगीतमय प्रस्तुति

मेयर खेलराज पांडेय की गरिमामयी मौजूदगी में साझा सांस्कृतिक मंच भारतीय दूतावास की कविता मित्तल और विजय भारती की टीम ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा उमेश चन्द्र त्रिपाठी Vande Mataram: बुटवल (नेपाल) भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार, पांच नवंबर को नेपाल के बुटवल स्थित होटल […]

Read More