धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गिरफ्तार, गोली मारने का है आरोप

MP News

MP News : मध्य प्रदेश के छतरपुर में जमीन विवाद के एक मामले में पुलिस ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शालिग्राम गर्ग के साथ एक अन्य आरोपी अंकित मिश्रा को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को राजनगर की अदालत में पेश किया है। एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

आपको बता दें कि छतरपुर पुलिस ने जमीन विवाद में कथित तौर पर मारपीट और गोलीबारी के आरोप में मंगलवार को धीरेन्द्र शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग और उसके 3 साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। यह वारदात छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र के कोढ़ा गांव में हुई थी।

छतरपुर के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने वारदात के बारे में बताया था कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल मोती कुशवाहा (30) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने सबूत जमा किए थे। मामला दर्ज कर छानबीन कर रही थी। अब दूसरे दिन पुलिस ने धीरेन्द्र शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग और उसके एक साथी अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

मोदी जी, धर्मेन्द्र जी या तो पद छोडिये या सॉरी बोलिये

भारत पर फिर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा

प्रेग्नेंसी, फिर भी डोसा खाने पहुंची दीपिका पादुकोण

भारत पर फिर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा

 

 

 

Spread the love

One thought on “धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गिरफ्तार, गोली मारने का है आरोप”

Comments are closed.

Patna
Bihar Crime News

महिला से ऐसी हरकतें रेप का प्रयास नहींः पटना हाई कोर्ट

Patna: पटना हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के प्रयास से जुड़े एक पुराने मामले में अहम कानूनी टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि महिला के घर में रात के समय घुसना, दीया बुझाना, उसके ऊपर लेटना और चीखने से रोकने के लिए उसका मुंह दबाना गंभीर और आपराधिक कृत्य हैं, लेकिन केवल इन परिस्थितियों के आधार […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

अमित शाह का 2029 पर भरोसा, बीजेपी की रणनीति के पाँच बड़े पहलू

New Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2029 के लोकसभा चुनाव में NDA की जीत को लेकर भरोसा जताते हुए एक बार फिर बीजेपी की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक ताकत का जिक्र किया है। उनके बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Bihar homeslider National

मोदी ने वैशाली नाव हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो लाख की सहायता

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली जिले में नाव पलटने की घटना में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, हादसे में घायल […]

Spread the love
Read More