
नकदी व जेवरात बटोर ले गए बेखौफ चोर, पुलिस सक्रियता की खुली पोल
BBD चौकी क्षेत्र के सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
Lucknow : राजधानी लखनऊ के BBD पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में दिनदहाड़े धावा बोलकर वारदात को अंजाम दिया और क्षेत्र में गश्त करने का दावा करने वाले चौकी प्रभारी टीम के साथ ऊंघते रह गए। बेखौफ बदमाशों ने नकदी के अलावा लाखों रुपए के जेवरात लेकर फुर्र हो गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर BBD राम सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन के बाद चोरों की तलाश में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

बताते चलें कि BBD थाना क्षेत्र के बीबीडी पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए के फ्लैट नंबर 206 निवासी सुधांशु पांडेय एक निजी कालेज में अध्यापक हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को श्री पांडेय कमरे का ताला बंद कर बच्चों को स्कूल लेने गए थे। स्कूल से वापस घर लौट तो उनके होश उड़ गए देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है और भीतर सामान बिखरा पड़ा है। यह मंजर देख उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मिशन शक्ति: कुंवर ग्लोबल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
खबर मिलते ही इंस्पेक्टर BBD राम सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से छानबीन करने के बाद क्षेत्र में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि बेखौफ चोर बीस से 25 लाख रुपए कीमत के गहने व नकदी चुरा ले गए।
गए थे गश्त पर और सो गए चौकी में
बताया जा रहा है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर BBD पुलिस चौकी है। चोरों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर मानो पुलिस चौकसी की पोल खोल कर रख दी। इस वारदात ने साबित कर दिया कि मातहत अपने अफसरों को गुमराह कर रहे हैं। जानकार बताते हैं कि बीबीडी चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर के आदेश निर्देश को ताक पर रख चौकी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यही वजह है कि दिनदहाड़े चोर घटना को अंजाम देने के बाद आराम से भाग निकले।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
मिशन शक्ति: कुंवर ग्लोबल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
भाजपा नेता नीरज गुप्ता की अगुवाई में कैबिनेट मंत्री के आवास पर हुई महत्वपूर्ण बैठक
यूएन में बोला भारत- मध्य पूर्व में स्थिरता जरूरी, एक करोड़ प्रवासियों की सुरक्षा अहम
CICA समिटः भारत ने क्षेत्रीय संप्रभुता, अखंडता के सम्मान पर दिया जोर
राजस्थान: प्रेमी संग गई तीन बच्चों की मां, परिवार ने किया जीवित महिला का श्राद्ध
शिवा शर्मा हत्याकांड: वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बता रही इनामी श्रद्धा दुबे
दुर्गा सप्तमी 2026: मां कालरात्रि की पूजा, महत्व और पौराणिक कथा जानें

