मिशन गल्फ: कतर PM से मिले जयशंकर, रणनीतिक रिश्तों पर मंथन

S. Jaishankar Gulf visit 2026

 शाश्वत तिवारी

S. Jaishankar Gulf visit 2026 :  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 5 से 10 जुलाई तक कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान की महत्वपूर्ण छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार इस खाड़ी दौरे के पहले चरण में उन्होंने दोहा में कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी से उच्च स्तरीय मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय और रणनीतिक संबंधों को और गहरा करने पर विस्तृत चर्चा हुई। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से मिलकर खुशी हुई।

भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हमारे द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं, विशेष रूप से ऊर्जा, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, सुरक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों की समीक्षा की। हमारी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए नए अवसरों का पता लगाया। पश्चिम एशिया संघर्ष और उसके प्रभाव पर उनके आकलन को साझा करने की सराहना की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा की। विदेश मंत्री ने अमेरिका-ईरान के बीच चल रही बातचीत में कतर द्वारा निभाई गई प्रमुख और सक्रिय मध्यस्थता भूमिका की सराहना की।

अपने इस दौरे के दौरान विदेश मंत्री ने भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत की और क्षेत्रीय संघर्ष के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान उनके धैर्य की सराहना की। साथ ही उन्होंने भारत-कतर साझेदारी को गहरा करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की। अमेरिका-ईरान समझौते के बाद बदलते क्षेत्रीय परिदृश्य में विदेश मंत्री जयशंकर का खाड़ी दौरा रणनीतिक, आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम है। कतर की मध्यस्थ भूमिका की सराहना के साथ ही, यह यात्रा खाड़ी देशों से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC ) में भारत की स्थिति को सुदृढ़ करने के कूटनीतिक मायने रखती है।

कतर की यात्रा संपन्न करने के बाद डॉ. जयशंकर अपने तय कार्यक्रम के तहत बहरीन, कुवैत और ओमान के शीर्ष नेतृत्व तथा अपने समकक्षों से वार्ता करने के लिए आगे बढ़ेंगे। 10 जुलाई को यह खाड़ी दौरा समाप्त होने के बाद, वे 13 जुलाई को न्यूयॉर्क जाएंगे, जहां वे यूएनएससी के 2028-29 कार्यकाल के लिए भारत के आधिकारिक अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद, 14-15 जुलाई को वे बेल्जियम के ब्रुसेल्स में आयोजित होने वाली तीसरी भारत-यूरोपीय संघ (EU ) व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगाhttps://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

UP में सरकारी सेवाओं में हड़ताल पर छह महीने का प्रतिबंध

अमरनाथ गुफा में शिवलिंग का आकार घटा

‘गाय के पेशाब जैसा सूप’ लॉक अप 2 में फूटा सुनीता आहूजा का गुस्सा, गोविंदा की बात याद कर रो पड़ीं

खाली पेट खीरा-पुदीना जूस पीते हैं? जानिए शरीर को मिलते हैं कौन-से बड़े फायदे

 

 

 

Spread the love

One thought on “मिशन गल्फ: कतर PM से मिले जयशंकर, रणनीतिक रिश्तों पर मंथन”

Comments are closed.

Imran Khan
International Politics

इमरान खान के लिए खुला बाहर आने का रास्ता?

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ी सियासी हलचल Pakistan Politics: पाकिस्तान की सियासत में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक बदलाव होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के […]

Spread the love
Read More
New York
International

सुरक्षा परिषद में ‘ग्लोबल साउथ’ को मिले हक, तभी सुरक्षित होगा भविष्यः भारत

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की कार्यप्रणाली में तत्काल और गहरे सुधारों की मांग करते हुए भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर पुरजोर आवाज उठाई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की चार्ज डी अफेयर राजदूत योजना पटेल ने यूएनएससी के कामकाज के तरीकों पर आयोजित सालाना […]

Spread the love
Read More
Uber Eats
Business International Science & Tech

ऑर्डर करो और 10 मिनट में ड्रोन से घर पहुंचेगा खाना

Uber Eats की नई उड़ान Uber Eats Drone Delivery: फूड डिलीवरी की दुनिया में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। Uber Eats ने ड्रोन डिलीवरी कंपनी Zipline के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है। इस साझेदारी के बाद Uber Eats पर ऑर्डर किया गया पिज्जा, बर्गर और दूसरी खाने-पीने की चीजें सड़क […]

Spread the love
Read More