अमरनाथ गुफा में शिवलिंग का आकार घटा

Baba Barfani darshan 2026

तीन दिनों में 56 हजार से अधिक भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Baba Barfani darshan 2026 : जम्मू-कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले हिम शिवलिंग का आकार लगातार घट रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, शिवलिंग का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा पिघल चुका है और इसकी ऊंचाई अब करीब एक फीट रह गई है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है और बड़ी संख्या में लोग बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के शुरुआती तीन दिनों में ही करीब 56 हजार श्रद्धालु पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 18 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से पवित्र गुफा तक पहुंच रहे हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम में बदलाव और बढ़ते तापमान के कारण प्राकृतिक हिम शिवलिंग का आकार तेजी से घटता है। हालांकि, यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और हर वर्ष मौसम के अनुसार शिवलिंग के आकार में बदलाव देखने को मिलता है। अमरनाथ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। यात्रा मार्गों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है, जबकि स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा प्रबंधन दलों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। प्रशासन श्रद्धालुओं से मौसम को ध्यान में रखते हुए यात्रा करने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहा है।

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का बढ़ा रेला

श्रीनगर, अमरनाथ यात्रा 2026 के शुरुआती तीन दिनों में ही आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। 3 जुलाई से शुरू हुई इस पवित्र यात्रा में अब तक 56,961 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। अकेले रविवार को ही 24,648 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में माथा टेका। बालटाल और पहलगाम, दोनों मार्गों पर मौसम अनुकूल रहने के कारण यात्रा सुचारू रूप से चल रही है और श्रद्धालु सुरक्षित अपने कैंपों में लौट रहे हैं। तीर्थयात्रियों की अभूतपूर्व भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। नौ  जुलाई तक सभी पंजीकरण स्लॉट फुल हो चुके हैं, इसलिए प्रशासन ने अपंजीकृत श्रद्धालुओं से अपनी यात्रा कुछ दिनों के लिए स्थगित करने का आग्रह किया है। अब केवल उन्हीं तीर्थयात्रियों को कश्मीर की ओर जाने की अनुमति दी जा रही है जिनके पास वैध पंजीकरण है। जम्मू स्थित पंजीकरण केंद्रों पर भी टोकन पाने के लिए सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने पूरे यात्रा मार्ग पर 16 मेडिकल टीमें तैनात की हैं। साथ ही, चंदरकोट और लैंबर कैंपों में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस दो मिनी हॉस्पिटल स्थापित किए गए हैं, जहाँ 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए करीब 75 सदस्यीय मेडिकल टीम, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं, निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं ताकि 57 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

मॉनसून का कहर: देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

‘गाय के पेशाब जैसा सूप’ लॉक अप 2 में फूटा सुनीता आहूजा का गुस्सा, गोविंदा की बात याद कर रो पड़ीं

प्रेमी के साथ रची खूनी साजिश : पति को मौत के घाट उतार कर झाड़ियों में फेंका शव

IND vs ENG 3rd T20I: सीरीज बराबर करने उतरेगा भारत, प्लेइंग-11 में हो सकते हैं बड़े बदलाव

 

 

 

Spread the love

Shahzad Bhatti ATS Action
Crime News homeslider National

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकी घोषित करने की तैयारी; UP में 12 FIR, 200 से ज्यादा गिरफ्तार

Shahzad Bhatti ATS Action: उत्तर प्रदेश में पाकिस्तान से संचालित बताए जा रहे गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। UP ATS ने शहजाद भट्टी और उसके कथित नेटवर्क की गतिविधियों से जुड़ी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी है। रिपोर्ट में नेटवर्क को आतंकी गतिविधियों से जोड़ते […]

Spread the love
Read More
Rajiv Gandhi's Birth Anniversary
National Politics

राहुल गांधी हुए भावुक, बोले- पापा के जाने के बाद सिर्फ प्रियंका और मैं जानते हैं मां ने क्या सहा

Rajiv Gandhi’s Birth Anniversary: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की किताब को लेकर भावुक संदेश साझा किया है। राजीव गांधी की जयंती के मौके पर राहुल ने अपने माता-पिता को याद करते हुए कहा कि 1991 में पिता के निधन के बाद सोनिया गांधी ने जिस […]

Spread the love
Read More
Sajjan Kumar passes away
National Politics

सज्जन कुमार का निधन, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा; तिहाड़ में थे बंद

Sajjan Kumar passes away: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का 20 अगस्त 2026 को निधन हो गया। वह 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं […]

Spread the love
Read More