
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Nepal नेपाल के पर्यटन व्यवसायियों और उद्यमियों ने भारतीय पर्यटकों के बारे में सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे नकारात्मक प्रचार पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे रोकने की मांग की है। उनका कहना है कि भारतीय पर्यटक नेपाल के पर्यटन उद्योग के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और उनके प्रति नकारात्मक माहौल बनाना पर्यटन क्षेत्र के हित में नहीं है। होटल एसोसिएशन पोखरा, नेपाल द्वारा भैरहवा में आयोजित “जाऊं है पोखरा” पर्यटन प्रवर्द्धन संवाद कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हाल के वर्षों में नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। इसके बावजूद सोशल मीडिया और कुछ यूट्यूब चैनलों पर भारतीय पर्यटकों को लेकर नकारात्मक सामग्री प्रसारित की जा रही है, जिससे नेपाल के पर्यटन उद्योग की छवि प्रभावित हो सकती है।
ये भी पढ़े
अलीगंज अग्निकांड पर भावुक हुए ब्रजेश पाठक, बोले- 14 शव अपनी आंखों से देखे
पोखरा होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सुवेदी ने कहा कि भारतीय पर्यटकों के प्रति सम्मान और स्वागत की भावना को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पोखरा में प्रतिदिन लगभग 40 हजार पर्यटकों को सेवा प्रदान करने की क्षमता है तथा पर्यटन क्षेत्र में अरबों रुपये का निवेश हुआ है। उन्होंने पर्यटकों के ठहराव की अवधि बढ़ाने और पर्यटन गतिविधियों को और सशक्त बनाने पर जोर दिया।
सिद्धार्थनगर नगरपालिका के मेयर इश्तियाक अहमद खान ने कहा कि कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं द्वारा भारतीय पर्यटकों को लेकर फैलाई जा रही नकारात्मकता उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ व्यक्तियों की गलतियों के आधार पर पूरे पर्यटक समुदाय को बदनाम करना गलत है और इससे पर्यटन उद्योग को नुकसान पहुंचता है। नेपाल पर्यटन बोर्ड के गंडकी प्रांत कार्यालय प्रमुख मणिराम लामिछाने ने बताया कि लुंबिनी, पोखरा और चितवन को जोड़कर त्रिकोणीय पर्यटन विकास योजना पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय पर्यटक वर्तमान समय में नेपाल पर्यटन के सबसे बड़े आधार बन चुके हैं।
ये भी पढ़े
लखनऊ में कोचिंग सेंटर बना आग का गोला, जान बचाने के लिए ऊंची मंजिल से कूदे छात्र
कार्यक्रम में होटल एसोसिएशन नेपाल के केंद्रीय सदस्य चंद्र प्रकाश श्रेष्ठ, सिद्धार्थ नेटवर्क के अध्यक्ष अनिल कुमार ज्ञवाली, सिद्धार्थ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष विष्णु प्रसाद शर्मा, नेपाल टूर एंड ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन (NATTA) लुंबिनी के अध्यक्ष चंद्र बहादुर थापा सहित कई पर्यटन व्यवसायियों ने पर्यटन क्षेत्र के विकास, सीमा क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार और भारतीय पर्यटकों के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि नेपाल की अर्थव्यवस्था में पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका है और भारतीय पर्यटकों को सम्मानजनक तथा सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना सभी संबंधित निकायों की जिम्मेदारी है। उन्होंने पर्यटन के विकास के लिए सकारात्मक प्रचार-प्रसार और आपसी सहयोग को समय की आवश्यकता बताया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
मंगलवार को इन राशियों के व्यापार में आएगा बड़ा उछाल, मिलेगा लाभ
पॉक्सो एक्ट में उम्रकैद की सजा काट रहा था जेल में कैदी
वर्ल्ड बैंक ने भारत को दी 1.5 अरब डॉलर की मदद, रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा


4 thoughts on “भारतीय पर्यटकों के खिलाफ नकारात्मक प्रचार रोकने की उठी मांग, पर्यटन व्यवसायियों ने जताई चिंता”
Comments are closed.