पॉक्सो एक्ट में उम्रकैद की सजा काट रहा था जेल में कैदी

Jail

Jail सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर सात सुरक्षाकर्मी किए गए निलंबित

बरेली के इज्जतनगर स्थित केंद्रीय कारागार की सुरक्षा व्यवस्था उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब उम्रकैद की सजा काट रहा एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर जेल से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों में खलबली मच गई। फरार कैदी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़े

लखनऊ में कोचिंग सेंटर बना आग का गोला, जान बचाने के लिए ऊंची मंजिल से कूदे छात्र

मिली जानकारी के मुताबिक फरार कैदी की पहचान अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र निवासी दिनेश के रूप में हुई है। वह पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराया गया था और सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उसके जेल से गायब होने की जानकारी मिलने पर अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। सूचना मिलते ही इज्जतनगर थाना पुलिस जेल प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरे परिसर की जांच की गई और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू कराया गया। पुलिस ने फरार कैदी की तलाश में कई टीमों को लगाया है। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के संकेत मिलने पर जेल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हेड जेल वार्डर विशंभर सिंह, अर्जुन प्रसाद, गेंदालाल, मुकेश कुमार, मोहित कुमार तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विजय कुमार और यशपाल को निलंबित कर दिया।

जेल प्रशासन की ओर से इज्जतनगर थाने में फरार कैदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. साथ ही पूरे घटनाक्रम की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि कैदी के फरार होने के कारणों और सुरक्षा चूक के जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी। इस घटना ने सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कड़ी निगरानी और सुरक्षा के बीच एक उम्रकैद का कैदी जेल से बाहर निकलने में कैसे सफल हो गया। यह मामला जेलकर्मियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है। उधर इस संबंध में जेल अधीक्षक अविनाश से बात करने का प्रयास किया तो उनका भी फोन नहीं उठा।

ये भी पढ़े

नेताओं की मजबूरी पर वफादारी का चोला

अधीक्षक और जेलर पर नहीं होगी कोई कार्यवाही

बरेली सेंट्रल जेल से कैदी के मामले में अधीक्षक और जेलर के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होगी। यह चर्चा विभागीय अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है। चर्चा है कि बरेली सेंट्रल जेल अधीक्षक और जेलर को एआईजी जेल प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है। विभाग में एआईजी जेल का संरक्षण प्राप्त दोषी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की ही नहीं जाती है। जबकि जनवरी माह में कन्नौज और अयोध्या जेल से दो दो बंदियों की फरारी के मामले में दोनों जेल अधीक्षक और जेलर समेत कई सुरक्षाकर्मियों को निलंबित किया गया था। उधर इस संबंध में जब एआईजी जेल प्रशासन धर्मेंद्र सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो कई प्रयासों के बाद भी उनका फोन नहीं उठा। भेजे गए मैसेज का भी उन्होंने कोई जवाब देना उचित नहीं समझा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

वर्ल्ड बैंक ने भारत को दी 1.5 अरब डॉलर की मदद, रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

“लखनऊ आगकांड: ‘फायर ब्रिगेड देर से पहुंची’, प्रत्यक्षदर्शी के दावे ने उठाए सवाल”

महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा भूचाल! उद्धव ठाकरे को झटका, छह सांसद शिंदे गुट में शामिल

गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण से बनेगा विकसित भारत: केशव

Spread the love

homeslider Politics Uttar Pradesh

मसौली में सपा की PDA जन चौपाल, चुनावी तैयारी पर जोर

Masauli, Barabanki : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संघर्षशील है जो हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर लोगो को मान सम्मान दिलाने में पीछे नही रहते है। आने वाले विधानसभा चुनाव में आप सभी लोग एकजुट होकर जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंके। उक्त बातें रविवार को विश्वनाथ मैरिज लान मसौली के प्रांगण में समाजवादी पार्टी विधानसभा जैदपुर […]

Spread the love
Read More
Crime News

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

मौत के बाद दोनों मृतक हिस्ट्रीशीटर के खाका को पुलिस ने किया नष्ट ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में सूचीबद्ध बदमाशों की निगरानी व मृतक हिस्ट्रीशीटरों के खाका नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो मृतक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों का खाका नष्ट किया गया है। नाका […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More