फर्जी निकली लूटपाट और हत्या की खबर, अस्पताल में हुई थी वृद्धा की मौत

Untitled 7 copy 1

अस्पताल:   महुली थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित ब्राह्मण टोला में लूटपाट के बाद वृद्धा की हत्या की सूचना से बुधवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पूरा मामला फर्जी निकला। जानकारी के अनुसार, तेनुआ माफी गांव निवासी भाष्कर ओझा ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि उनकी मामी चंद्रमुखी (86) की लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई है।

सूचना मिलते ही महुली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि वृद्धा चंद्रमुखी काफी समय से बीमार थीं। सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें पहले सीएचसी नाथनगर ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान बुधवार की रात उनकी मृत्यु हो गई।

पड़ोसियों सुनील कुमार दुबे और उनकी पत्नी स्नेहलता, जो लंबे समय से वृद्धा की देखभाल कर रहे थे, ने पुलिस को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि लूटपाट और हत्या की सूचना पूरी तरह निराधार है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी अभय नाथ मिश्र भी थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचकर अपनी-अपनी बात रख रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की अंतिम पुष्टि की जाएगी। मृतका के भांजे द्वारा दी गई लूटपाट और हत्या की सूचना पूरी तरह फर्जी पाई गई। प्रारंभिक जांच में वृद्धा की मौत अस्पताल में स्वाभाविक कारणों से होना सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

                                                                                                                                                                             – आशुतोष मिश्रा

READ MORE

भारत-कोरिया साझेदारी को नई धार, सेमीकंडक्टर और AI में बढ़ेगा सहयोग

जेसीबी और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार एक की मौत, दूसरा रेफर

भारतीय पर्यटकों के खिलाफ नकारात्मक प्रचार रोकने की उठी मांग, पर्यटन व्यवसायियों ने जताई चिंता

Crime News Uttar Pradesh

गोसाईगंज: जिला जेल में बंद समरीन मौत कांड के मुख्य आरोपी ने फंदा लगाकर किया खुदकुशी

जिला कारागार के सर्किल नंबर तीन की बैरक संख्या 83 बंद था अवनीश उर्फ देव उर्फ गोले ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित होटल सेलेस्टियल के बिल्डिंग की दसवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में 24 वर्षीय समरीन की हुई मौत के मामले में लखनऊ जिला जेल में बंद मुख्य आरोपी […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ में STF की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का इनामी पुलिस के हत्थे चढ़ा

वांछित गैंग का सरगना बाबा उर्फ प्रताप गोसाईं गिरफ्तार Lucknow: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) ने 50 हजार रुपये के इनामी और घोषित गैंग सरगना बाबा उर्फ प्रताप गोसाईं को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित कंबाइंड हॉस्पिटल परिसर के साइकिल स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। STF की इस कार्रवाई […]

Read More
Lucknow
Crime News

अलीगंज: प्रेमी आरक्षी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई थी अनुराग शुक्ला की हत्या

पत्नी सहित पांच हत्यारोपी गिरफ्तार, पति को रास्ते से हटाने के लिए छह लाख रुपए में तय की थी सुपारी चार मोबाइल फोन व एक हजार 360 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया चौराहे के पास केन्द्रीय भवन के गेट के पास बीती 28 अक्टूबर 2026 की रात जिस […]

Read More