अलीगंज अग्निकांड पर भावुक हुए ब्रजेश पाठक, बोले- 14 शव अपनी आंखों से देखे

Lucknow Fire Accident

Lucknow Fire Accident : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस दर्दनाक हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं 14 शव देखे हैं।

मौके पर मौजूद डिप्टी सीएम ने बताया कि अब तक 14 बच्चों को बाहर निकाला गया है और सभी को अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर और दुखद घटना है। भवन के अंदर घना धुआं भरा हुआ है, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है। ब्रजेश पाठक ने बताया कि पूरी इमारत की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। उन्होंने कहा, “अंदर बड़ी मात्रा में लकड़ी का फर्नीचर था। उसी से निकले धुएं के कारण कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी लगातार अंदर काम कर रहे हैं और एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं।”

उपमुख्यमंत्री के अनुसार, यह एक एनिमेशन प्रशिक्षण केंद्र था, जहां बच्चे कार्टून और एनिमेशन बनाना सीखने आते थे। उन्होंने कहा कि फिलहाल आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हादसे में प्रभावित बच्चों की उम्र लगभग 16 से 17 वर्ष के बीच थी। घायलों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रमुख सचिव (गृह) और डीजीपी को मौके पर बुलाया गया है तथा उन्हें हादसे के कारणों की जांच कर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। भावुक होते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा, “मैंने अपनी आंखों से 14 शव देखे हैं।”

अग्निकांड पर सीएम योगी ने क्या कहा?

लखनऊ में हुए अग्निकांड पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी इच्छा थी कि वह आज अलीगढ़ में रहें, लेकिन जैसे ही उन्हें लखनऊ में आग लगने की घटना की जानकारी मिली, उन्हें तुरंत वापस लौटना पड़ा। सीएम योगी ने कहा, “मुझे अभी पता चला है कि लखनऊ में आग लगने की एक दुखद घटना हुई है। इस हादसे में कुछ बच्चों की जान चली गई है। यह बेहद दुखद है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।” उन्होंने बताया कि डीजीपी और अपर मुख्य सचिव (गृह) को मौके पर भेजा गया है और उनसे पूरी घटना की रिपोर्ट मांगी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद भी घटनास्थल पर जा रहे हैं, ताकि मामले की पूरी जानकारी ले सकें। उन्होंने कहा कि जो भी इस हादसे का जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

“उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (UBT) के छह सांसदों ने थामा शिंदे का दामन”।

महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा भूचाल! उद्धव ठाकरे को झटका, छह सांसद शिंदे गुट में शामिल

महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा भूचाल! उद्धव ठाकरे को झटका, छह सांसद शिंदे गुट में शामिल

 

 

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

कुर्मी बिरादरी को साधने में जुटी UP सरकार

यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, 34 अधिकारियों के तबादले Lucknow : काफी दिनों से नेपथ्य में चल रहे कुर्मी बिरादरी के अधिकारियों के भाग्य चुनाव के समय बदले हैं। इस बिरादरी के तीन अफसर को जिलाधिकारी की कुर्सी सौंप गई है वहीं एक अवसर को एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर किया गया है। […]

Spread the love
Read More
Entertainment homeslider Uttar Pradesh

गणपति बप्पा की भक्ति में लीन दिखे शाहरुख खान, लालबागचा राजा के दरबार में टेका माथा

लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, माथे पर तिलक और हाथ में दूर्वा ने खींचा ध्यान Mumbai : बॉलीवुड के सुपरस्टार और ‘किंग खान’ के नाम से मशहूर शाहरुख खान एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर शाहरुख खान अपने परिवार के साथ मुंबई […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

महराजगंज में DM का बड़ा एक्शन

जल जीवन मिशन में देरी पर एक्सईएन प्रदीप कनौजिया को नोटिस दो ब्लॉक के BDO भी निशाने पर उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj :  विकास योजनाओं की रफ्तार और जमीन पर उनकी स्थिति परखने के लिए महराजगंज के मिठौरा ब्लॉक में सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल का सख्त रुख देखने को […]

Spread the love
Read More