महराजगंज में DM का बड़ा एक्शन

जल जीवन मिशन में देरी पर एक्सईएन प्रदीप कनौजिया को नोटिस

दो ब्लॉक के BDO भी निशाने पर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj :  विकास योजनाओं की रफ्तार
और जमीन पर उनकी स्थिति परखने के लिए महराजगंज के मिठौरा ब्लॉक में सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल का सख्त रुख देखने को मिला। शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन में देरी, लीकेज और हाउस होल्ड कनेक्शन की धीमी प्रगति सामने आने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता प्रदीप कनौजिया को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

गाजीपुर: चौदह लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

मिठौरा में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान कई बिंदुओं पर अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा। लीकेज की समस्या और घर-घर कनेक्शन की धीमी रफ्तार को लेकर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता प्रदीप कनौजिया को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में वीबी-जी राम जी योजना के तहत कम मानव दिवस सृजन का मामला भी सामने आया। इस पर जिलाधिकारी ने लक्ष्मीपुर और बृजमनगंज के खंड विकास अधिकारियों तथा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा कराने को कहा। उन्होंने विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।

किसान सम्मान निधि बढ़ाने समेत चार मांगों को लेकर प्रदर्शन

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्धारित प्रारूप में सूचनाएं जिला स्तर पर उपलब्ध कराने और आरआरसी के प्रभावी संचालन पर जोर दिया। उन्होंने सामुदायिक शौचालयों के संचालन की व्यवस्था को भी बेहतर बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सामुदायिक शौचालयों का संचालन स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्रभावी तरीके से कराया जाए, ताकि इनका इस्तेमाल और रखरखाव दोनों बेहतर तरीके से हो सके।

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने एनआरसी में उपलब्ध बेड के सापेक्ष बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को कहा, ताकि पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिल सके। इसके साथ ही प्रत्येक गांव में VHSND सत्रों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। DM ने स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी योजनाओं की नियमित निगरानी पर भी जोर दिया।

सरहद पार गूंजा ‘सेवा परमो धर्मः’ मंत्र, भारतीय मिशनों ने मनाया ‘सेवा पखवाड़ा’

समीक्षा बैठक में ‘प्रोजेक्ट पहचान’ की भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने पूर्व विकासात्मक विलंब और अस्थायी दिव्यांगता वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें समय से उपचार और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जर्जर विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण और स्कूलों को हाइटेंशन वायर से सुरक्षित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को ऐसे मामलों में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

बैठक के अंत में बीडीओ मिठौरा ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विकासखंड में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। इससे पहले जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने नवनिर्मित ब्लॉक सभागार का फीता काटकर उद्घाटन किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक DRDA उपायुक्त श्रम रोजगार, उपायुक्त स्वरोजगार, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

गाजीपुर: चौदह लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

आज किस राशि पर होगी लक्ष्मी की कृपा?

सनातन जीवन संस्कृति में जीवन तलाशता बॉलीवुड

सरहद पार गूंजा ‘सेवा परमो धर्मः’ मंत्र, भारतीय मिशनों ने मनाया ‘सेवा पखवाड़ा’

चिनहट: कैब चालक गुलफाम हत्याकांड में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

चिनहट: कैब चालक गुलफाम हत्याकांड में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

नौतनवां के राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

नौतनवां के राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

सनातन जीवन संस्कृति में जीवन तलाशता बॉलीवुड

Spread the love

One thought on “महराजगंज में DM का बड़ा एक्शन”

Comments are closed.

Entertainment homeslider Uttar Pradesh

गणपति बप्पा की भक्ति में लीन दिखे शाहरुख खान, लालबागचा राजा के दरबार में टेका माथा

लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, माथे पर तिलक और हाथ में दूर्वा ने खींचा ध्यान Mumbai : बॉलीवुड के सुपरस्टार और ‘किंग खान’ के नाम से मशहूर शाहरुख खान एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर शाहरुख खान अपने परिवार के साथ मुंबई […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

गाजीपुर: चौदह लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस पूर्व में चार लुटेरों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है लुटेरों ने जमीन खरीदने के बहाने बुलाकर पीड़ित से की थी लूटपाट ए अहमद सौदागर Lucknow : गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीते 28 मार्च 2026 को गोरखपुर निवासी विश्वजीत सिंह को जमीन खरीदने के बहाने बुलाकर चौदह लाख रुपए की […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि पर होगी लक्ष्मी की कृपा?

Today’s Horoscope मेष : दिनचर्या अच्छी रहेगी। कारोबार से लाभ मिलेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी। मित्र से फायदा होगा। मन में प्रसन्नता बनेगी। दिन सामान्य रहेगा। मन चलायमान रहेगा। घर में सुख का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा, धन का लाभ नहीं, व्यस्तता बनी रहेगी। वृष : समय अनुकूल रहेगा। परिजनों में प्रसन्नता […]

Spread the love
Read More