गाजीपुर: चौदह लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस पूर्व में चार लुटेरों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है

लुटेरों ने जमीन खरीदने के बहाने बुलाकर पीड़ित से की थी लूटपाट

ए अहमद सौदागर

Lucknow : गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीते 28 मार्च 2026 को गोरखपुर निवासी विश्वजीत सिंह को जमीन खरीदने के बहाने बुलाकर चौदह लाख रुपए की हुई लूट के मामले में फरार चल रहे 19 वर्षीय लुटेरे नासिर को वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश कुमार पांडेय की टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है जबकि आरोपित नासिर फरार चल रहा था।

कृष्णानगर: प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या

सनद रहे कि गोरखपुर जिले के शिवपुर महादेव झारखंडी कुंडाघाट निवासी विश्वजीत को जमीन खरीदने के बहाने बुलाकर लुटेरों ने 14 लाख रुपए लूटकर भाग निकले थे। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर 28 मार्च 2026 को मुकदमा दर्ज मामले की छानबीन कर चार लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा था जबकि एक अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया था। बताया जा रहा है कि पीड़ित 27 मार्च 2026 को गोरखपुर से जमीन खरीदने के लिए आए थे। जैसे ही लुटेरों को पता चला कि विश्वजीत सिंह के पास मोटी रकम है तो लुटेरों ने उन्हें कॉफी डूड कैफे के पास बुलाया और नोटों से भरा बैग लूटकर भाग निकले थे।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश कुमार पांडेय के मुताबिक इस मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर व हाल पता गोमतीनगर के नेहरू इनक्लेव निवासी नासिर पुत्र सैयद नौसाद अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

आज किस राशि पर होगी लक्ष्मी की कृपा?

किसान सम्मान निधि बढ़ाने समेत चार मांगों को लेकर प्रदर्शन

सनातन जीवन संस्कृति में जीवन तलाशता बॉलीवुड

सरहद पार गूंजा ‘सेवा परमो धर्मः’ मंत्र, भारतीय मिशनों ने मनाया ‘सेवा पखवाड़ा’

उत्तर प्रदेश के दलित समाज पर कुठाराघात कर रही है भाजपा सरकार- राजेन्द्र पाल गौतम

गांधीनगर में आयोजित जन चौपाल में बुजुर्गों का सम्मान कर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मांगा आशीर्वाद

यूपी ATS को मिली बड़ी कामयाबी: तीस लाख रुपए के इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर मुठभेड़ के दौरान ढेर

 

Spread the love

One thought on “गाजीपुर: चौदह लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार”

Comments are closed.

Entertainment homeslider Uttar Pradesh

गणपति बप्पा की भक्ति में लीन दिखे शाहरुख खान, लालबागचा राजा के दरबार में टेका माथा

लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, माथे पर तिलक और हाथ में दूर्वा ने खींचा ध्यान Mumbai : बॉलीवुड के सुपरस्टार और ‘किंग खान’ के नाम से मशहूर शाहरुख खान एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर शाहरुख खान अपने परिवार के साथ मुंबई […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

महराजगंज में DM का बड़ा एक्शन

जल जीवन मिशन में देरी पर एक्सईएन प्रदीप कनौजिया को नोटिस दो ब्लॉक के BDO भी निशाने पर उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj :  विकास योजनाओं की रफ्तार और जमीन पर उनकी स्थिति परखने के लिए महराजगंज के मिठौरा ब्लॉक में सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल का सख्त रुख देखने को […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि पर होगी लक्ष्मी की कृपा?

Today’s Horoscope मेष : दिनचर्या अच्छी रहेगी। कारोबार से लाभ मिलेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी। मित्र से फायदा होगा। मन में प्रसन्नता बनेगी। दिन सामान्य रहेगा। मन चलायमान रहेगा। घर में सुख का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा, धन का लाभ नहीं, व्यस्तता बनी रहेगी। वृष : समय अनुकूल रहेगा। परिजनों में प्रसन्नता […]

Spread the love
Read More