लखनऊ में कोचिंग सेंटर बना आग का गोला, जान बचाने के लिए ऊंची मंजिल से कूदे छात्र

lucknow coaching center

Lucknow Fire News : राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में शनिवार को एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इमारत के भीतर मौजूद कई छात्र फंस गए। जान बचाने के लिए कुछ छात्रों को ऊपरी मंजिलों से कूदते हुए देखा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद इमारत से घना धुआं निकलने लगा, जिससे अंदर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार 10 से 12 लोगों के इमारत के अंदर फंसे होने की आशंका है। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण बचाव दल को अंदर पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई भयावह स्थिति

घटना के प्रत्यक्षदर्शी अमन ने बताया कि संबंधित इमारत में लाइब्रेरी और कंप्यूटर कोर्स से जुड़ा संस्थान संचालित होता है। उन्होंने कहा कि जब वे मौके पर पहुंचे तो पूरी बिल्डिंग धुएं से घिरी हुई थी। अमन के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने मिलकर 5 से 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान एक युवक ने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि आग लगने के बाद भी कुछ लोग अंदर फंसे हुए थे।

 

मुख्यमंत्री योगी ने लिया तत्काल संज्ञान

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।  CM ने घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने, राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने और प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

राहत-बचाव अभियान जारी

फिलहाल दमकल विभाग और प्रशासनिक टीमें आग पर काबू पाने तथा इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई हैं। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर सुरक्षा घेरा बना दिया है। आग लगने के कारणों का अभी तक आधिकारिक रूप से पता नहीं चल सका है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

योग कूटनीति: भारत की सांस्कृतिक ‘सॉफ्ट पावर’ ने जीता दुनिया का दिल

पांच गेंदों पर पांच छक्के, फिर आखिरी गेंद पर आउट; रोवमेन पॉवेल इतिहास रचने से चूके

पहाड़पुर पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दिवंगत परिजनों को दी श्रद्धांजलि

आवश्यकता है…BJP में एक अदद दलित नेता की

 

Spread the love

3 thoughts on “लखनऊ में कोचिंग सेंटर बना आग का गोला, जान बचाने के लिए ऊंची मंजिल से कूदे छात्र

Comments are closed.

homeslider Politics Uttar Pradesh

मसौली में सपा की PDA जन चौपाल, चुनावी तैयारी पर जोर

Masauli, Barabanki : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संघर्षशील है जो हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर लोगो को मान सम्मान दिलाने में पीछे नही रहते है। आने वाले विधानसभा चुनाव में आप सभी लोग एकजुट होकर जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंके। उक्त बातें रविवार को विश्वनाथ मैरिज लान मसौली के प्रांगण में समाजवादी पार्टी विधानसभा जैदपुर […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर ऐसी बरामदगी सामने आई है, जिसने सीमा पार सामान की आवाजाही और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल के महेशपुर क्षेत्र में बॉर्डर से करीब 200 मीटर दूर 274 बोतल भारतीय ओल्ड मॉन्क शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की […]

Spread the love
Read More