नेपाल में कमांडो प्रशिक्षण दीक्षांत समारोह संपन्न

WhatsApp Image 2026 04 01 at 2.54.05 PM

नेपाल : आईजी दान बहादुर कार्की रहे मुख्य अतिथि

       उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू ने। पाल पुलिस युक्ति प्रशिक्षण महाविद्यालय, जर्गाह में संचालित 11वें समूह के पुलिस विशेष कला एवं कार्रवाई (कमांडो) प्रशिक्षण का दीक्षांत समारोह बुधवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रहरी महानिरीक्षक (आईजीपी) दान बहादुर कार्की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान आईजीपी कार्की ने प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों को विभिन्न विधाओं में पुरस्कार प्रदान किए। साथ ही प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षण को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने महाविद्यालय परिसर में नवनिर्मित “आर्म बैज” नमूना स्तंभ का अनावरण भी किया।

 

 

अपने संबोधन में आईजीपी कार्की ने कहा कि यह प्रशिक्षण शारीरिक और मानसिक रूप से अत्यंत कठिन होने के बावजूद गर्व का विषय है। उन्होंने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी प्रशिक्षार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान, कौशल, आत्मविश्वास और साहस देश की आंतरिक सुरक्षा, आपदा एवं प्रकोप में बचाव कार्य, आतंकवाद नियंत्रण और विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने आगे कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव न केवल पुलिस के व्यावसायिक जीवन में बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी उपयोगी सिद्ध होंगे। साथ ही उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को अनुशासित जीवन अपनाने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें

चीनी CCTV बैन करते थे मुखबिरी?

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

आईजीपी कार्की ने यह भी कहा कि जनअपेक्षाओं के अनुरूप कानूनी और भरोसेमंद सेवा प्रदान करने से ही नागरिकों को वास्तविक सुरक्षा का अनुभव होता है। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को किसी भी प्रकार के दबाव, भय या प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना कानून के मार्ग पर चलने और उच्च नैतिकता व पेशेवर दक्षता के साथ देश और जनता की सेवा करने की प्रेरणा दी।समारोह में राष्ट्रीय पुलिस प्रशिक्षण प्रतिष्ठान, महराजगंज के कार्यकारी निदेशक अतिरिक्त महानिरीक्षक शिद्धि विक्रम शाह ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि महाविद्यालय के प्राचार्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम शमशेर ज.ब.रा ने स्वागत भाषण दिया।

ये भी पढ़ें

लाईलाज बीमारी: बेरोजगारी पर करारा प्रहार

भारतीय पर्यटकों के खिलाफ नकारात्मक प्रचार रोकने की उठी मांग, पर्यटन व्यवसायियों ने जताई चिंता

गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, नाबालिग भाई पर हत्या का आरोप

कार्यक्रम में प्रशिक्षण संयोजक पुलिस अधीक्षक प्रदीप बहादुर क्षेत्री ने प्रशिक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि 90 कार्य दिवस की अवधि वाले इस प्रशिक्षण में 7 पुलिस निरीक्षक, 18 सहायक निरीक्षक और 68 जवान सहित कुल 93 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया।इस अवसर पर प्रशिक्षार्थियों ने बाधा पार, हथियार खोलने-जोड़ने, सैंड मॉडल ब्रीफिंग, होस्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन, फायर एंड मूव, खाली हाथ लड़ाई तथा विस्फोटक निष्क्रियकरण (EOD) जैसी विभिन्न डेमो प्रस्तुत कर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।

समारोह में सुनवल नगरपालिका की प्रमुख बिमला आर्याल, नवलपरासी पश्चिम के प्रमुख जिला अधिकारी, लुम्बिनी प्रदेश पुलिस कार्यालय के प्रमुख, विभिन्न सुरक्षा निकायों के अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Modi-Jinping Meeting
International

सात साल बाद मोदी-जिनपिंग मुलाकात, दुर्लभ खनिजों पर बन सकती है सहमति

Modi-Jinping Meeting: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे को लेकर कूटनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जिनपिंग इस सप्ताह दिल्ली पहुंचने वाले हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है। करीब सात साल बाद […]

Read More
Iran-US War
International

ईरान का अमेरिका पर बड़ा पलटवार! F-15 समेत कई अमेरिकी विमानों को नुकसान का दावा

Iran-US War: ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य तनाव अब और गंभीर होता दिखाई दे रहा है। ताजा घटनाक्रम में ईरान की ओर से अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए गए कथित हमले में कई अमेरिकी लड़ाकू विमानों को नुकसान पहुंचने की खबर सामने आई है। एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से […]

Read More
Colombo
International

भारत के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने देंगे अपनी जमीन, श्रीलंका ने राजनाथ सिंह को दिया भरोसा

Colombo: भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा और समुद्री सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान स्पष्ट भरोसा दिलाया कि श्रीलंका की जमीन का इस्तेमाल भारत की सुरक्षा के खिलाफ किसी भी गतिविधि के […]

Read More