सुनील गावस्कर की BCCI से बड़ी अपील, खिलाड़ियों और फैंस दोनों को मिले एक महीने का ब्रेक

sunil gavaskar

Sunil Gavaskar भारत और अफगानिस्तान के बीच हाल ही में समाप्त हुई ODI सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से क्लीन स्वीप कर भले ही शानदार प्रदर्शन किया हो, लेकिन इस पूरी सीरीज ने पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को एक गंभीर मुद्दे पर सोचने को मजबूर कर दिया है। लगातार अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल के बीच खिलाड़ियों पर बढ़ते वर्कलोड को लेकर उन्होंने BCCI से अहम अपील की है।

खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य आराम की मांग

सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारतीय क्रिकेटरों को हर साल कम से कम एक महीने का अनिवार्य ब्रेक मिलना चाहिए, ताकि उनकी फिटनेस और लंबा करियर सुरक्षित रह सके। उन्होंने अपने कॉलम में लिखा कि भारत प्रतिभा से भरा देश है, इसलिए खिलाड़ियों को रोटेशन के जरिए मैनेज किया जा सकता है, लेकिन इससे “इंडिया कैप” की गरिमा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी खिलाड़ी को सिर्फ इसलिए मौका नहीं मिलना चाहिए । कि वह किसी आराम पर गए खिलाड़ी की जगह ले रहा है, बल्कि उसे अपनी योग्यता के आधार पर चयनित होना चाहिए।

ये भी पढ़े

पांच सलामी बल्लेबाजों से सजी टीम इंडिया ने किया अफगानिस्तान का कत्ल

“भारत उतरे तो सर्वश्रेष्ठ टीम ही खेले”

गावस्कर ने वर्कलोड मैनेजमेंट और रेस्ट पॉलिसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब भी भारत मैदान में उतरे, तो देश की सर्वश्रेष्ठ टीम ही खेलनी चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में शुभमन गिल और केएल राहुल ने शतक लगाए, जबकि युवा मानव सुथार ने डेब्यू में प्रभावित किया, लेकिन कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया गया।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी ऐसे मैचों में खेलकर अपने करियर में और उपलब्धियां नहीं जोड़ सकते थे। उनके अनुसार, जब तक चोट की समस्या न हो, तब तक प्रमुख खिलाड़ियों को लगातार आराम देने की नीति पर पुनर्विचार होना चाहिए।

फैंस के लिए भी ब्रेक जरूरी

गावस्कर ने सिर्फ खिलाड़ियों ही नहीं, बल्कि फैंस के हितों पर भी ध्यान देने की बात कही। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि युवा खिलाड़ियों को मौका देना है तो इंडिया ए और अंडर-19 स्तर पर उन्हें तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि साल में कम से कम एक महीना ऐसा होना चाहिए जब न सिर्फ खिलाड़ियों को बल्कि क्रिकेट फैंस को भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से थोड़ा ब्रेक मिल सके, ताकि खेल की ताजगी बनी रहे। गावस्कर ने यह भी जोड़ा कि इस साल का शेड्यूल पहले ही तय है, लेकिन भविष्य में IPL और इंटरनेशनल कैलेंडर को इस तरह संतुलित किया जाना चाहिए कि खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को राहत मिल सके।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

भारतीय पर्यटकों के खिलाफ नकारात्मक प्रचार रोकने की उठी मांग, पर्यटन व्यवसायियों ने जताई चिंता

पहाड़पुर पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दिवंगत परिजनों को दी श्रद्धांजलि

पांच गेंदों पर पांच छक्के, फिर आखिरी गेंद पर आउट; रोवमेन पॉवेल इतिहास रचने से चूके

Spread the love

6 thoughts on “सुनील गावस्कर की BCCI से बड़ी अपील, खिलाड़ियों और फैंस दोनों को मिले एक महीने का ब्रेक

Comments are closed.

New Delhi
Delhi homeslider

कॉकरोच प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईलेवल पैनल से होगी जांच; CCTV फुटेज भी होगी शामिल

New Delhi: जंतर-मंतर पर पिछले महीने हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन और उससे जुड़े पुलिस कार्रवाई के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा कदम उठाया। अदालत ने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच के लिए एक हाईलेवल समिति गठित करने का फैसला किया है। इस समिति में सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश, […]

Spread the love
Read More
Galle
Sports

ऋषभ पंत ने टेस्ट में जड़ा 100वां छक्का, गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

Galle: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन पंत ने टेस्ट करियर का 100वां छक्का जड़कर इतिहास रच दिया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Health homeslider

जेपी नड्डा की हालत स्थिर, AIIMS में हुई एंजियोप्लास्टी; कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी जारी

New Delhi:  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में 17 अगस्त 2026 को उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा […]

Spread the love
Read More