GT vs CSK फेल हुए ऋतुराज, साईं और गिल ने बिगाड़ा उनका अनुमान

GT vs CSK

चेन्नई के खिलाफ गुजरात टाइटंस की शानदार शुरूआत, एक विकेट पर डेढ़ सौ पार

GT vs CSK साईं सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आज के मैच (GT vs CSK) में भी दोनों ने टीम के लिए शानदार शुरूआत की। क्रिकेट के सबसे बड़े शो यानी इंडियर प्रीमियर लीग (IPL) में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) से हो रहा है। खबर लिखे जाने तक गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 173 रन बना लिए हैं। अब तक केवल 16 ओवर का खेला गया है। बल्लेबाजी करने वाली टीम से गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल 37 गेदों पर सात चौके और तीन छक्के की बदौलत 64 रन बनाकर पैवेलियन जा चुके हैं।

खबरों के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। पिच में कुछ बाउंस और पेस है और हम इसका फ़ायदा उठाना चाहते हैं। हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं। प्रशांत वीर की जगह मैट शॉर्ट खेल रहे हैं। अकील हुसैन की जगह गुरजपनीत सिंह आए हैं। हम प्रोसेस में विश्वास रखते हैं। हालांकि हमें रिजल्ट उस हिसाब से नहीं मिला है। हम चीजों को सिंपल रखना चाहते हैं।

ये भी पढ़े

डिजिटल युग का बढ़ता ‘वर्क फोर्स’

चेन्नई के गेंदबाज अपने कप्तान के भरोसे पर खरे नहीं उतरे। छह गेंदबाजों के विकल्प में से केवल स्पेंसर जॉनसन ही विकेट लेने में सफल रहे। वहीं भारतीय टीम में बतौर आलराउंडर खेलने वाले शिवम दुबे एक ओवर में 15 रन खर्च कर खाली हाथ रह गए। IPL में शानदार प्रदर्शन कर रहे अंशुल कम्बोज भी इस मैच में खास प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने अपने दो ओवर के स्पेल में 14 की औसत से 28 रन खर्चे।

समाचार लिखे जाने तक गुजरात की टीम से छह चौके और एक छक्के जड़कर 56 रन बनाने वाले साईं सुदर्शन नाबाद हैं। वहीं इंग्लैंड के शानदार बल्लेबाज जोश बटलर 186 के स्ट्राइक रेट से आठ गेंदों पर 19 रन बनाकर मैच में पकड़ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।


Spread the love

Horoscope
Astrology homeslider

सोमवार के दिन इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

मेष : परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। आप की आदतों के कारण आप ने अपनों से दूरियां बना ली। नौकरीपेशा जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। समय रहते अपने सम स्वभाव और […]

Spread the love
Read More
Assembly Elections
Analysis homeslider Punjab

पंजाब के बड़े राजनैतिक दलों में अस्थिरता का दौर

Assembly Elections पंजाब विधान सभा चुनाव की आहट ने प्रदेश का सियासी पारा काफी बढ़ा दिया है।एक तरफ सभी दल चुनाव की तैयारियों में लगे हैं तो दूसरी तरफ कुछ माह पूर्व  आम आदमी पार्टी में टूट के बाद अब पंजाब कांग्रेस के नये अध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद जिस तरह से पार्टी  […]

Spread the love
Read More
Monsoon
homeslider National Weather

मॉनसून का बड़ा अटैक! दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

Monsoon देशभर में मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसका असर उत्तर, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश राज्यों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत 20 राज्यों में आंधी-तूफान, तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, महाराष्ट्र […]

Spread the love
Read More