ग्लोबल फ्यूल संकट गहराया, दुनिया के कई देशों में पेट्रोल के दाम बेकाबू

Petrol

भारत समेत दुनिया भर में महंगा हुआ पेट्रोल, आम आदमी पर बढ़ा बोझ

Petrol दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की जेब पर भारी असर डालना शुरू कर दिया है। भारत में बीते एक हफ्ते के अंदर पेट्रोल-डीजल के दाम दो बार में कुल 4 रुपये बढ़ चुके हैं, जिससे महंगाई का दबाव और बढ़ गया है। वहीं, कई देशों में पेट्रोल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक हांगकांग में पेट्रोल की कीमत 400 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। दुनिया में पेट्रोल का औसत रेट अब 147.95 रुपये प्रति लीटर हो चुका है, जबकि भारत में औसतन पेट्रोल 105.10 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

ये भी पढ़े

पति पत्नी के बीच आया वो, हत्या का आरोप पति और प्रेमिका पर

हांगकांग में सबसे महंगा पेट्रोल

ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज के आंकड़ों के अनुसार दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल हांगकांग में बिक रहा है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत एक हफ्ते में करीब 10 रुपये बढ़कर 406.17 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। इसके अलावा मलावी में पेट्रोल 371.28 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुका है। इजरायल में पेट्रोल 275.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डेनमार्क में यह 272.19 रुपये प्रति लीटर हो गया है। नीदरलैंड में पेट्रोल की कीमत 268.63 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है। वहीं फिनलैंड और ग्रीस में भी पेट्रोल करीब 238 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। सिंगापुर में पेट्रोल 234.15 रुपये प्रति लीटर और स्विट्जरलैंड में 231.44 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुका है।

सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले देशों में भी बढ़े दाम

दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल भले ही लीबिया में मिल रहा हो, लेकिन वहां भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। लीबिया में पेट्रोल 2.28 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। ईरान में पेट्रोल 2.77 रुपये प्रति लीटर, वेनेजुएला में 3.39 रुपये प्रति लीटर और अंगोला में 31.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कुवैत में पेट्रोल 32.90 रुपये, अल्जीरिया में 34.25 रुपये और तुर्कमेनिस्तान में 41.59 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। सऊदी अरब में भी पेट्रोल की कीमत बढ़कर 60.15 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि कतर में यह 55.80 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

ये भी पढ़े

‘यह UP-बिहार नहीं है…’ बुलडोजर एक्शन पर भड़का हाईकोर्ट, अफसरों को दी सख्त चेतावनी!

पड़ोसी देशों में भी महंगा हुआ पेट्रोल

भारत के पड़ोसी देशों में भी पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

श्रीलंका में पेट्रोल: 137.78 रुपये प्रति लीटर

नेपाल में पेट्रोल: करीब 136 रुपये प्रति लीटर

बांग्लादेश में पेट्रोल: करीब 110 रुपये प्रति लीटर

म्यांमार में पेट्रोल: 143 रुपये प्रति लीटर

चीन में पेट्रोल: 133 रुपये प्रति लीटर

पाकिस्तान में पेट्रोल: 142.52 रुपये प्रति लीटर

आम आदमी पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ

विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर परिवहन और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ता है। ईंधन महंगा होने से खाद्य पदार्थों, सब्जियों और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों में भी तेजी आने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में आने वाले दिनों में आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।


पहली बार online बाजार का पुरजोर विरोध, बिहार में नहीं खुलेगी 40 हजार दवा दुकानें

प्यार, इश्क और शादी लेकिन प्रेमी के साथ फुर्र हो गई पत्नी

Spread the love

3 thoughts on “ग्लोबल फ्यूल संकट गहराया, दुनिया के कई देशों में पेट्रोल के दाम बेकाबू”

Comments are closed.

homeslider Uttar Pradesh

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित

वेस्‍टइंडीज ने न्‍यू चंडीगढ़ में शनिवार को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 5 विकेट से हराया रूस के हमलों के बीच युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान- रूसी तेल रिफाइनरियों पर करेंगे हमला यमन के हूतियों का दावा- रियाद में Aramco की सुविधा पर मिसाइल और ड्रोन से हमला इजरायल […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन 12 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन

Today’s Horoscope मेष : व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वृषभ : समय रहते जरूरी कार्य पूरा करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। कुछ […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

सिमडेगा-गुमला-लोहरदगा के लिए खुलेगा रेल कनेक्टिविटी का रास्ता

धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन की DPR तैयार, 291.881 किमी लंबी होगी परियोजना Ranchi : रेल सुविधा से वंचित झारखंड के सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा जैसे जिलों के लिए नई रेल कनेक्टिविटी का रास्ता खुलने जा रहा है। धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार हो गई है। दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के बिलासपुर […]

Spread the love
Read More