पहली बार online बाजार का पुरजोर विरोध, बिहार में नहीं खुलेगी 40 हजार दवा दुकानें

Untitled 9 copy
  • यदि आप भी बिहार में रहते हैं तो सावधान! 24 घंटे के लिए अभी हो जाएं सतर्क

बिहार में बुधवार 20 मई को दवा दुकानों की बड़ी हड़ताल होने जा रही है। राज्यभर के करीब 40 हजार मेडिकल स्टोर 24 घंटे के लिए बंद रहेंगे। केमिस्ट संगठन मंगलवार रात 12 बजे से हड़ताल पर चले जाएंगे, जिससे पटना, सीवान, अररिया समेत सभी जिलों में दवा खरीदने आए मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़े

‘यह UP-बिहार नहीं है…’ बुलडोजर एक्शन पर भड़का हाईकोर्ट, अफसरों को दी सख्त चेतावनी!

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हड़ताल

बताया जा रहा है कि यह हड़ताल ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉर्पोरेट कंपनियों की भारी छूट नीति और नकली दवाओं के विरोध में बुलाई गई है। ऑल इंडिया ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ़ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स और बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन  के आह्वान पर बिहार के निजी दवा प्रतिष्ठान एक दिन के लिए बंद रहेंगे। केमिस्ट संगठनों का कहना है कि ऑनलाइन बिक्री और बड़ी कंपनियों की डिस्काउंट नीति से छोटे मेडिकल स्टोर संचालकों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।

जन औषधि केंद्र खुले रहेंगे

हालांकि राहत की बात यह है कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (PMBJK) इस हड़ताल में शामिल नहीं होंगे। एसोसिएशन के महासचिव सुरेश मित्तल ने बताया कि सभी जन औषधि केंद्र सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा और मरीजों की जरूरतों को देखते हुए इन केंद्रों को बंद करना जनहित के खिलाफ होगा।

ये भी पढ़े

पति पत्नी के बीच आया वो, हत्या का आरोप पति और प्रेमिका पर

सरकारी अस्पतालों में विशेष इंतजाम

हड़ताल को देखते हुए पटना सहित राज्य के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में विशेष व्यवस्था की गई है। इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना, पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, NMCH, LNJP और गार्डिनर अस्पतालों के आसपास स्थित जन औषधि केंद्रों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मरीजों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

मेडिकल स्टोर बंद रहने से खासकर बुजुर्ग, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो सकती है। कई मरीजों को जरूरी दवाएं नहीं मिल पाने का डर सता रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए कुछ जिलों में इमरजेंसी जरूरतों के लिए चुनिंदा दुकानों को खुला रखने की अनुमति भी दी गई है।

नकली दवाओं पर भी उठे सवाल

केमिस्ट संगठनों का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नकली दवाओं की बिक्री का खतरा भी बढ़ रहा है। इसी वजह से देशभर में एक दिवसीय हड़ताल आयोजित की गई है, ताकि सरकार इस मुद्दे पर सख्त कदम उठाए।

 

Spread the love

2 thoughts on “पहली बार online बाजार का पुरजोर विरोध, बिहार में नहीं खुलेगी 40 हजार दवा दुकानें”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है। वृषभ : जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना होने से बचें, सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गैंग के तीन दबोचे

STF को मिली बड़ी सफलता Lucknow : यूपी STF ने पश्चिमी यूपी में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध हथियार तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को सहारनपुर से गिरफ्तार कर बड़ा जखीरा बरामद किया। STF की फील्ड इकाई मेरठ ने थाना मिर्जापुर क्षेत्र में बिजलीघर तिराहे से शेरपुर पैली जाने वाले रास्ते पर […]

Spread the love
Read More
Bihar

सारण में बाढ़ का कहर, 19 टीमें राहत-बचाव में जुटीं

Saran: बिहार के सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। प्रभावित इलाकों में लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने और जरूरतमंदों को सुरक्षित निकालने के लिए NDRF और SDRF की कुल 19 टीमें तैनात की गई हैं। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में […]

Spread the love
Read More