निंदनीयः लो भैया रेप करके जेल गए… लौटे तो शाही स्वागत

Rape

समाज में निंदनीय इंसान को क्यों मिली इतनी इज्जत, इलाके में चर्चा का विषय

अगस्त 2025 में मिली थी जेल की सजा,  अब राजा की तरह हुआ स्वागत

गाजियाबाद में एलएलबी छात्रा से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में आरोपी और एक हिंदू संगठन के पूर्व पदाधिकारी के जेल से बाहर आते ही उसका भव्य स्वागत किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में समर्थकों द्वारा आरोपी को फूल-मालाएं पहनाने, नारेबाजी करने और गाड़ियों के काफिले के साथ जुलूस निकालने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़े

ग्लोबल फ्यूल संकट गहराया, दुनिया के कई देशों में पेट्रोल के दाम बेकाबू

जेल से बाहर आते ही हुआ जश्न

जानकारी के अनुसार, मोदीनगर निवासी एलएलबी छात्रा की शिकायत पर मुरादनगर थाने में 8 अगस्त 2025 को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। मामले में सुशील प्रजापति नाम के आरोपी पर कार्रवाई न होने पर पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बाद में 11 अगस्त 2025 को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। करीब नौ महीने जेल में रहने के बाद 17 मई को आरोपी जमानत पर रिहा हुआ।

फूल-मालाओं से स्वागत, जुलूस का आरोप

आरोप है कि जेल से बाहर आते ही आरोपी के समर्थकों ने उसका जोरदार स्वागत किया। वायरल वीडियो में उसे फूल-मालाओं से लादते हुए और नारेबाजी करते हुए देखा गया है। इसके बाद कई गाड़ियों के साथ कथित तौर पर जुलूस भी निकाला गया। इस घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है।

ये भी पढ़े

UP के मुजफ्फरनगर में होटल के चिकन में निकली मरी हुई छिपकली, युवक की बिगड़ी हालत

पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात नवंबर 2021 में सुशील प्रजापति से हुई थी। आरोपी ने उसे गाजियाबाद कोर्ट में प्रैक्टिस कराने और केस दिलाने का झांसा दिया था। आरोप है कि एक दिन उसे गाजियाबाद स्थित फ्लैट पर ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया और धमकी दी गई कि यदि उसने किसी को बताया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। मामले में FIR दर्ज होने के बाद कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंचे थे, जहां हंगामे की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने स्थिति को समझाकर शांत कराया था।

पुलिस ने शुरू की जांच

अब आरोपी के जेल से बाहर आने के बाद हुए कथित जुलूस का वीडियो सामने आने पर मामला फिर से चर्चा में है। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है और वीडियो की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में कानून व्यवस्था का उल्लंघन या किसी प्रकार की अव्यवस्था पाई जाती है तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कारोबार में होगा लाभ

Horoscope इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, हर काम में मिलेगी सफलता मेष : कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें। वृषभ : समय अनुकूल नहीं है सतर्क […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

छठ के बाद यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे अलर्ट

Lucknow: छठ महापर्व के बाद अपने गंतव्य की ओर लौटने वाले यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर जंक्शन पर व्यापक तैयारियां की हैं। यात्रियों की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री गौरव अग्रवाल ने डोमिनगढ़ […]

Read More
Gorakhpur
homeslider Politics Uttar Pradesh

अखिलेश का कल गोरखपुर दौरा

‘तिवारी हाता’ पहुंचेंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वागत की तैयारियां तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कल गोरखपुर आगमन होने जा रहा है। इस दौरान वह गोरखपुर स्थित ‘तिवारी हाता’ आवास पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। अखिलेश यादव […]

Read More