‘यह UP-बिहार नहीं है…’ बुलडोजर एक्शन पर भड़का हाईकोर्ट, अफसरों को दी सख्त चेतावनी!

Bulldozer

Bulldozer देश में कथित “बुलडोजर कार्रवाई” को लेकर बढ़ते विवादों के बीच Bombay High Court ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासनिक कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोमवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम की कार्रवाई को आड़े हाथों लिया और इसे मनमाना करार दिया।

UP या बिहार नहीं है” कोर्ट की सख्त टिप्पणी

जस्टिस सिद्धेश्वर थोम्ब्रे की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश और बिहार जैसी “बुलडोजर संस्कृति” को स्वीकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी व्यक्ति का घर तोड़ना बेहद गंभीर कार्रवाई है, क्योंकि लोग अपनी पूरी जिंदगी की कमाई लगाकर आशियाना बनाते हैं। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि हर कोई इतना सक्षम नहीं होता कि आसानी से घर बना सके। लोग जीवन भर की पूंजी लगाकर अपना घर बनाते हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में इस बुलडोजर कल्चर को मत घुसने दीजिए। यह UP या बिहार नहीं है।

ये भी पढ़े

लाहौर को फिर मिलने लगी हिंदू नाम वाली पहचान

प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल

यह मामला छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम द्वारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें कथित अवैध निर्माण को गिराया गया था। इस कार्रवाई को लेकर पीड़ित पक्ष ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि प्रशासन ने कार्रवाई करते समय नियमों और कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया, जिसे कोर्ट ने पूरी तरह मनमाना बताया।

सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन

कोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में Supreme Court of India के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी संपत्ति को गिराने से पहले मालिक को कम से कम 15 दिनों का नोटिस देना अनिवार्य है, ताकि वह अपना पक्ष रख सके या अदालत से राहत मांग सके। लेकिन इस मामले में यह प्रक्रिया पूरी तरह नजरअंदाज की गई, जिसे हाईकोर्ट ने गैरकानूनी करार दिया।

ये भी पढ़े

प्यार, इश्क और शादी लेकिन प्रेमी के साथ फुर्र हो गई पत्नी

AIMIM पार्षद से जुड़ा मामला

यह विवाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्षद मतीन पटेल और स्थानीय निवासी हनीफ खान की संपत्तियों से जुड़ा है। 13 मई को नगर निगम ने इन संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई की थी, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने अदालत का रुख किया। जानकारी के अनुसार, मतीन पटेल पर नासिक TCS मामले की आरोपी निदा खान को शरण देने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि निदा खान को सात मई को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया था और जांच में यह बात सामने आई कि उसे कथित तौर पर मतीन पटेल के घर में ठहराया गया था। इसी पृष्ठभूमि में नगर निगम ने अवैध निर्माण का हवाला देते हुए कार्रवाई की थी।

Spread the love

3 thoughts on “‘यह UP-बिहार नहीं है…’ बुलडोजर एक्शन पर भड़का हाईकोर्ट, अफसरों को दी सख्त चेतावनी!”

Comments are closed.

Untitled 4 copy
Delhi homeslider Uttar Pradesh

Flydubai को-पायलट पर बड़ा खुलासा, ओमान ने पहले ही उड़ान भरने से रोक दिया था

ओमान में उड़ान पर था बैन, फिर Flydubai में मिली नौकरी; कैप्टन पर हमले वाले को-पायलट की जांच तेज New Delhi : फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छर पर कथित हमला करने और विमान को संकट में डालने के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, को-पायलट के पुराने रिकॉर्ड को लेकर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है। वृषभ : जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना होने से बचें, सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गैंग के तीन दबोचे

STF को मिली बड़ी सफलता Lucknow : यूपी STF ने पश्चिमी यूपी में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध हथियार तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को सहारनपुर से गिरफ्तार कर बड़ा जखीरा बरामद किया। STF की फील्ड इकाई मेरठ ने थाना मिर्जापुर क्षेत्र में बिजलीघर तिराहे से शेरपुर पैली जाने वाले रास्ते पर […]

Spread the love
Read More