आज तक किसी ने न देखी थी और न सुनी थी ऐसी शादी

Untitled 5 copy

शादी वाले दिन हादसे का शिकार हुई दुल्हन

गोरखपुर में प्यार  और भरोसे साथ निभाने की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। शादी के दिन सड़क हादसे में घायल होकर ICU पहुंची दुल्हन को दूल्हे ने छोड़ने के बजाय अस्पताल में ही अपना जीवनसाथी बना लिया। मामला गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र के हटवार गांव का है, जहां पूजा यादव और महुआ निवासी सन्नी यादव की शादी 13 मई 2026 को तय थी। शादी की तैयारियों और खुशियों के बीच अचानक एक हादसे ने पूरे परिवार को चिंता में डाल दिया।

ये भी पढ़े

पेट्रोल-डीजल तीन रुपये महंगा, जनता को लगा महंगाई का जोरदार झटका

LLB की परीक्षा देकर लौटते समय हुआ हादसा

पूजा यादव LLB अंतिम सेमेस्टर की छात्रा हैं। बुधवार सुबह वह अपने भाई के साथ संतकबीरनगर परीक्षा देने गई थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद जब दोनों बाइक से लौट रहे थे, तभी रास्ते में पूजा को अचानक चक्कर आ गया और वह बाइक से नीचे गिर पड़ीं। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी और काफी खून बहने लगा। परिजन तुरंत उन्हें गोरखपुर के दाउदपुर स्थित आर्यन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ICU में भर्ती कर लिया।

ये भी पढ़े

गजब प्यार! इधर बेटी की उठी डोली उधर मां की उठ गई अर्थी

अस्पताल पहुंची बारात, ICU बना शादी का मंडप

दुल्हन के हादसे की खबर मिलते ही दूल्हा पक्ष भी अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टरों ने बताया कि पूजा अब खतरे से बाहर हैं, लेकिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल सकती। ऐसे में दोनों परिवारों ने शादी टालने के बजाय अस्पताल में ही विवाह कराने का फैसला लिया। रात करीब एक बजे दूल्हा सन्नी यादव पूरी शादी की पोशाक में बारात लेकर अस्पताल पहुंचा। ICU के बेड पर अस्पताल के कपड़ों में लेटी पूजा की मांग में उसने सिंदूर भरा और उसे हमेशा के लिए अपना बना लिया। डॉक्टरों की मौजूदगी में पंडित जी ने मंत्रोच्चार के साथ दोनों को सात वचन दिलाए और विवाह की रस्में पूरी कराईं। अस्पताल का ICU कुछ देर के लिए शादी के मंडप में बदल गया।

ये भी पढ़े

मैक्सिको में बड़ा हादसा, विमान हादसे में सभी सवारियों की मौत

संकट में निभाया साथ, हर तरफ हो रही चर्चा

अस्पताल में सिंदूरदान की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हा सन्नी वापस अपने गांव लौटा, जहां शादी की बाकी पारंपरिक रस्में निभाई गईं। इससे पहले शाम को वह बारात लेकर दुल्हन के गांव हटवार भी पहुंचा था, जहां द्वारपूजा समेत अन्य कार्यक्रम संपन्न हुए।बताया जा रहा है कि सन्नी यादव बीए पास हैं और फिलहाल नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इस अनोखी शादी की चर्चा अब पूरे गोरखपुर और आसपास के इलाकों में हो रही है। लोग दूल्हे के फैसले को सच्चे प्यार और रिश्ते की मजबूती की मिसाल बता रहे हैं।

ये भी पढ़े

महंगाई का झटका : अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, 14 मई से नई कीमतें लागू


Spread the love

LPG Price Today
Business homeslider

LPG Price Today घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बड़ा फर्क, पहाड़ी इलाकों में जेब पर भारी बोझ

LPG Price Today देशभर में 10 जून को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन अलग-अलग शहरों में रसोई गैस के दामों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर सबसे महंगा लेह में 1,179 रुपये का […]

Spread the love
Read More
Somvati Amavasya
homeslider Religion

अधिमास की सोमवती अमावस्या 15 जून को, दुर्लभ संयोग को लेकर गजब का उत्साह

कई वर्षों के बाद आया है ऐसा दुर्लभ संयोग, पितृ दोष, शनि शांति के लिए शानदार दिन आचार्य धर्मेश उपाध्याय Somvati Amavasya इस वर्ष 15 को 2026 (सोमवार) को पड़ने वाली सोमवती अमावस्या को विशेष धार्मिक महत्व का दिन माना जा रहा है। धर्माचार्यों के अनुसार इस बार सोमवती अमावस्या अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) में […]

Spread the love
Read More
BJP
Analysis homeslider

राज्यसभा में दो-तीन बहुमत से मोदी सरकार को असीम शक्तियां!

भारतीय राजनीति में 18 जून  की तारीख एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकती है। देश के 12 राज्यों में राज्यसभा की 26 सीटों पर होने वाले चुनाव केवल सांख्यिकीय फेरबदल नहीं हैं, बल्कि ये उस संवैधानिक भविष्य की नींव रख सकते हैं जिसे भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन वर्षों से आकार […]

Spread the love
Read More