प्रतीक-अपर्णा की लव स्टोरी: ई-मेल से शुरू हुआ प्यार, इंस्टाग्राम तक पहुंची तकरार

Untitled 1 copy

स्कूल के दिनों से शुरू हुई प्रेम कहानी

नया लुक ब्यूरो

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। इसकी शुरुआत स्कूल के दिनों में हुई, जब दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला कॉमन दोस्तों के जरिए शुरू हुआ। धीरे-धीरे यह जान-पहचान आकर्षण में बदली और फिर प्यार में बदल गई। बताया जाता है कि उस दौर में मोबाइल फोन आम नहीं थे, ऐसे में दोनों के बीच संवाद का जरिया ई-मेल बना। प्रतीक ने अपर्णा से बातचीत आगे बढ़ाने के लिए उनकी ई-मेल आईडी ली और यहीं से अपने दिल की बात लिखकर भेजनी शुरू की।

ये भी पढ़े

फिटफाट और चुस्त-दुरुस्त प्रतीक के मौत की खबर से मचाई सनसनी

ई-मेल से प्यार का इजहार

शुरुआत में अपर्णा ने लंबे समय तक अपने ई-मेल चेक नहीं किए थे, लेकिन जब उन्होंने संदेश पढ़े तो प्रतीक के प्रेम-इजहार से प्रभावित हो गईं। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला लगातार बढ़ता गया और यह रिश्ता धीरे-धीरे गहराता गया। करीब 10 साल तक चले इस प्रेम संबंध ने आखिरकार 2011 में शादी का रूप ले लिया। दोनों परिवारों की सहमति से 4 दिसंबर 2011 को सैफई में भव्य विवाह समारोह आयोजित हुआ।

हाई-प्रोफाइल रही शादी

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी उस समय की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही। मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में हुए इस समारोह में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी का आयोजन भव्य स्तर पर हुआ और यह लंबे समय तक चर्चा में रहा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

अलग-अलग शौक, अलग पहचान

प्रतीक यादव फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग के शौकीन थे, जबकि अपर्णा यादव शास्त्रीय संगीत की प्रशिक्षित गायिका हैं। दोनों ने विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी की—अपर्णा ने मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से और प्रतीक ने लीड्स विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की। प्रतीक को बॉडीबिल्डिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी मिली, वहीं अपर्णा अपने संगीत के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती रहीं।

ये भी पढ़े

छलका भाई का दर्द, अखिलेश ने जो कहा वो सुनकर नम हो जाएंगी आपकी भी आंखें…

रिश्तों में उतार-चढ़ाव और तकरार

हाल के वर्षों में दोनों के रिश्तों को लेकर कई बार विवाद और तकरार की खबरें सामने आईं। इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट और आरोपों ने इस रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया था। यहां तक कि तलाक की चर्चाएं भी होने लगी थीं। हालांकि बाद में दोनों ने मतभेदों को सुलझा लिया और विवादित पोस्ट हटा ली गईं। इसके बाद यह भी कहा गया कि परिवार में स्थिति सामान्य है, हालांकि व्यस्तताओं और दूरी को लेकर समय-समय पर चर्चाएं बनी रहीं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

प्रतीक यादव का निधन
प्रतीक यादव का निधन

एक फिल्मी कहानी जैसा सफर

ई-मेल से शुरू हुआ प्यार, 10 साल की लंबी दोस्ती, भव्य शादी और फिर रिश्तों में उतार-चढ़ाव-प्रतीक और अपर्णा की कहानी वाकई एक ऐसी प्रेम कहानी रही, जिसमें हर मोड़ पर नया अध्याय जुड़ता रहा।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में महराजगंज में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर आज पूरे प्रदेश की तरह महाराजगंज जनपद में भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद छोड़ने उनको गिरफ्तार करने तथा उनके समय में किए गए निर्णय की […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ में बड़ा हादसा टला, SA अपार्टमेंट का पिलर गिरा; SDRF ने संभाला मोर्चा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के वजीरगंज इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लाल मस्जिद के पास स्थित SA अपार्टमेंट का एक पिलर अचानक टूटकर सड़क पर जा गिरा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

अखिलेश यादव के बड़े ऐलान, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों और किसानों से जुड़े कई बड़े ऐलान किए हैं। लखनऊ में पार्टी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर राज्य […]

Spread the love
Read More