
Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों और किसानों से जुड़े कई बड़े ऐलान किए हैं। लखनऊ में पार्टी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसे लागू करने का वित्तीय रोडमैप पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में दिया जाएगा।
अखिलेश यादव ने शिक्षामित्रों को लेकर भी बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर शिक्षामित्रों को पहले की तरह दोबारा शिक्षक बनने का अवसर देने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सम्मानजनक मानदेय की व्यवस्था करने की बात भी कही।
डिग्री कॉलेजों में खत्म होगी सेमेस्टर व्यवस्था
सपा प्रमुख ने डिग्री कॉलेजों में लागू सेमेस्टर व्यवस्था को समाप्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सेमेस्टर सिस्टम पहले इंजीनियरिंग कॉलेजों तक सीमित था, लेकिन अब इसे डिग्री कॉलेजों में भी लागू कर दिया गया है। सरकार बनने पर इसे खत्म किया जाएगा। अखिलेश यादव ने बंद या प्रभावित मदरसों की सेवाएं बहाल करने और संस्कृत विद्यालयों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का भी ऐलान किया।
किसानों की जमीन और मुआवजे का मुद्दा उठाया
भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने जमीन अधिग्रहण और किसानों के मुआवजे का मुद्दा उठाया। उन्होंने भाजपा को लेकर ‘भारतीय जमीन पार्टी’ जैसी टिप्पणी की और आरोप लगाया कि किसानों की जमीन से जुड़े मामलों में बड़े स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं।
ये भी पढें
योगी का विपक्ष पर तंज, ‘टोटी चोरी होती रहेगी तो पानी ऐसे ही बहता रहेगा’
उन्होंने अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन के बदले किसानों को बाजार दर के हिसाब से बढ़ा हुआ मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने सरकार के 84 हजार हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के दावे पर भी सवाल उठाए।
मंदिरों के चढ़ावे और सनातन के मुद्दे पर सरकार को घेरा
अखिलेश यादव ने मंदिरों के चढ़ावे और सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिरों से चढ़ावे और धातु की चोरी के मामलों में सरकार के पास स्पष्ट जानकारी नहीं है। उन्होंने कुंभ में हुई मौतों के आंकड़ों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि इन मुद्दों का जवाब जनता चुनाव में देगी।
‘भाजपा काटेगी 200 से ज्यादा विधायकों के टिकट’
सपा प्रमुख ने दावा किया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक मौजूदा विधायकों के टिकट काटने की तैयारी में है। उनके मुताबिक इससे पार्टी के भीतर असंतोष पैदा हो रहा है। हालांकि, यह अखिलेश यादव का राजनीतिक दावा है। अखिलेश यादव ने सपा में ब्राह्मण समाज के सम्मान की बात दोहराई। उन्होंने पिछले उपचुनावों में कथित धांधली के आरोप भी दोहराते हुए ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।
नवरात्र में चुनावी कार्यक्रम का ऐलान
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी नवरात्र के दौरान अपने आधिकारिक चुनावी कार्यक्रमों और घोषणाओं का ऐलान करेगी। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की ओर से आने वाले दिनों में और घोषणाएं किए जाने की संभावना है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
योगी का विपक्ष पर तंज, ‘टोटी चोरी होती रहेगी तो पानी ऐसे ही बहता रहेगा’
दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, पार्किंग चार्ज डबल
JioShield से रखें अपनों पर नजर, लोकेशन ट्रैकिंग से SOS अलर्ट तक मिलेंगे कई फीचर्स
ईरान पर अमेरिकी हमले का नया दौर? ट्रंप ने कहा- बहुत जल्द जीतेंगे यह जंग
चाय पीने से पहले जान लें ये बातें, इन लोगों को हो सकती है परेशानी


One thought on “अखिलेश यादव के बड़े ऐलान, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा”
Comments are closed.