बेटियों ने निभाया पुत्र धर्म, पूरे गांव के लिए बनीं मिसाल

Untitled 1 copy

हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले से एक ऐसा भावुक दृश्य सामने आया है, जिसने समाज की पुरानी सोच को झकझोर कर रख दिया। वैशाली थाना क्षेत्र के नया टोला गांव में पांच बेटियों ने अपने पिता की अर्थी को कंधा देकर यह साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी जिम्मेदारी में बेटों से कम नहीं होतीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बेटियों के साहस व संस्कार की जमकर सराहना कर रहे हैं।

ये भी पढ़े

उफ्फ..फ ! दलित मासूम के सात 55 दिन तक रेप

पिता को दी अंतिम विदाई

नया टोला गांव निवासी किसान तारिणी प्रसाद सिंह का निधन हो गया। परिवार में पत्नी ललिता देवी और पांच बेटियां हैं। पुत्र नहीं होने के कारण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन ऐसे कठिन समय में पांचों बेटियां मजबूती से आगे आईं। पूनम सिंह, नीलम सिंह, माधुरी, माला और चांदनी ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया और पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई। यह दृश्य देखकर गांव के लोग भावुक हो उठे। कई लोगों की आंखें नम हो गईं और बेटियों के इस साहसिक कदम को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया गया।

ये भी पढ़े

प्रतीक यादव की PM रिपोर्ट आई, नहीं मिले चोट के निशान

“लड़कियां कमजोर नहीं होतीं”

पिता को कंधा देने वाली बेटी माधुरी सिंह ने कहा कि आज भी समाज में लड़का और लड़की के बीच भेदभाव किया जाता है। लोगों की सोच है कि केवल बेटा ही परिवार की जिम्मेदारियां निभा सकता है, जबकि बेटियां हर जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह सक्षम हैं। माधुरी ने कहा कि हम पांच बहनें हैं और हमारा कोई भाई नहीं है। पिताजी ने हमें पढ़ाया-लिखाया और हर जिम्मेदारी निभाई। आज उनके अंतिम समय में कंधा देकर हमने अपना फर्ज निभाया है। उन्होंने आगे कहा  कि जब एक महिला भगवान राम को जन्म दे सकती है, तो बेटियां अपने पिता को कंधा क्यों नहीं दे सकतीं? लड़की कभी कमजोर नहीं होती, वह हर जिम्मेदारी निभा सकती है।

ये भी पढ़े

ये पंजाब है साहब! यहाँ की एक बहू ने अपने DGP ससुर लड़ाया इश्क़

समाज को दिया बड़ा संदेश

पांचों बहनों के इस कदम को गांव के लोग सामाजिक बदलाव की मिसाल मान रहे हैं। बेटियों ने अपने साहस और संस्कार से यह संदेश दिया कि बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं होता। जिम्मेदारी निभाने का जज्बा हो तो बेटियां हर भूमिका में आगे रह सकती हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

 

Spread the love

gold price today
Business homeslider

कमोडिटी मार्केट में हलचल: सोना-चांदी चमके, कच्चे तेल में गिरावट

Gold-Silver वैश्विक बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के बीच कमोडिटी मार्केट में शुक्रवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों से ग्लोबल सेंटीमेंट मजबूत हुआ, जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर साफ नजर आया। वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल के दामों में गिरावट […]

Spread the love
Read More
TMC
homeslider West Bengal

लोकसभा में TMC को झटका? 19 सांसदों की सूची वायरल, मचा बवाल

TMC तृणमूल कांग्रेस को लेकर राजनीतिक हलकों में बड़ी हलचल मची हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि पार्टी के भीतर बड़ी टूट देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि 19 सांसदों की एक सूची सामने आई है, जिन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को […]

Spread the love
Read More
Petrol and Diesel
Business homeslider

सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पंपों से थोक में डीजल खरीदने पर लगी रोक

Petrol and diesel पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने तथा जमाखोरी और कालाबाजारी पर लगाम कसने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पेट्रोल पंपों से पेट्रोल और डीजल की थोक खरीद पर अस्थायी रोक लगा दी है। नए आदेश के तहत अब कोई भी व्यक्ति या संस्था […]

Spread the love
Read More